-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Dmrc Has Installed Calorie Counters On The Stairs Of Its 5 Stations
निशानेबाज: देखो ध्यान से वजन का कांटा, किस चक्की का खाते हो आटा
- Written By: दीपिका पाल
दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने 5 स्टेशनों की सीढि़यों पर कैलोरी काउंटर लगाए हैं इसमें यात्रियों को संदेश है कि सीढ़ी चढ़ो और कैलोरी जलाओ।’हम समझते हैं कि हिंदी में कैलोरी का अर्थ उष्मांक होता है।

आज का निशानेबाज (सौ.डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, किसी ऊंची बिल्डिंग की लिफ्ट में घुसते समय आपने वहां सूचना देखी होगी- सिर्फ 6 व्यक्तियों के लिए! लेकिन यदि उसमें पहलवान टाइप के 5 लोग भी घुस गए तो काफी वजन हो जाएगा जो लिफ्ट की सेहत के लिए ठीक नहीं है.’ हमने कहा, ‘लिफ्ट की बात छोड़िए, दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने 5 स्टेशनों की सीढि़यों पर कैलोरी काउंटर लगाए हैं इसमें यात्रियों को संदेश है कि सीढ़ी चढ़ो और कैलोरी जलाओ।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, हम समझते हैं कि हिंदी में कैलोरी का अर्थ उष्मांक होता है. शरीर तब स्वस्थ रहता है जब हम जितना पचा सकें उतना ही खाएं. बच्चों और खिलाड़ियों को ज्यादा कैलोरी की आवश्यकता पड़ती है लेकिन कुर्सी या गद्दी पर बैठकर काम करनेवालों को अपनी खुराक सीमित रखनी चाहिए. ज्यादा खाएंगे तो मोटापा बढ़ेगा और लोग पूछेंगे- क्यों भाई, किस चक्की का आटा खाते हो? डाक्टर भी बीएमआई इंडेक्स के बारे में बताते हैं कि किस ऊंचाईवाले व्यक्ति की कमर का नाप कितना रहना चाहिए. जहां तोंद बढ़ी या पेट बाहर निकला तो इंसान को ब्लडप्रेशर या डायबिटीज जैसी बीमारियां घेर लेती हैं।’
हमने कहा, ‘एक जमाना था जब दुबले-पतले लोगों का मजाक उड़ाते हुए कहा जाता था- इतने कमजोर क्यों हो? क्या ठीक से खाते-पीते नहीं. तब मोटे आदमी के बारे में कहा जाता था कि तगड़ा है, खाते-पीते घर का है. आज डॉक्टर कहते हैं कि मोटापा बीमारियों की जड़ है. लोग वजन कम करने की दवाइयां खाते हैं, जिम जाकर एक्सरसाइज करते हैं. कुछ मोटे लोग तो ज्यादा वजन के कारण गिल्टी फील करते हैं या अपराध बोध से ग्रसित रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Menopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी
Birth Control Pills: क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
CCMP-BHMS डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन का विरोध, महाराष्ट्र में 50,000 डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल, OPD ठप
Chickpea Water: उबले चने का पानी सच में गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, जानिए सच क्या है?
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह जरूरी नहीं है कि हेल्दी बेबी प्रतियोगिता में मोटा बच्चा चुना जाए. अब कहा जाने लगा है कि हेल्दी खाओ और हेल्दी रहो. जंक फूड से बचो और पोषण देनेवाला संतुलित भोजन करो. इतने पर भी मोटा होना जीन्स पर भी निर्भर रहता है. किसी परिवार में सभी लोग खानदानी तौर पर मोटे पाए जाते हैं।’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Dmrc has installed calorie counters on the stairs of its 5 stations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुबई मॉल में खो गया सोने का कंगन, सफाई कर्मचारी ने लौटाकर जीता भारतीय महिला का दिल; वीडियो वायरल
Aug 09, 2026 | 10:21 PMरोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
Aug 09, 2026 | 10:17 PMCM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
Aug 09, 2026 | 10:08 PMAI के चश्मे से आजादी का जश्न, अगर 1947 में सोशल मीडिया या एआई होता, तो कैसी होती स्वतंत्रता आंदोलन की तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 09:56 PMITBP Medical Officer Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए 282 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर 2026 तक आवेदन करें
Aug 09, 2026 | 09:54 PMजीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 09:37 PMUP Anganwadi Vacancy 2026: इटावा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 102 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन
Aug 09, 2026 | 09:36 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














