-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Bihar Leader Nagmani Kushwaha Created A Unique Record By Changing Party For The 14th Time
निशानेबाज: 14वीं बार दलबदल का धमाल, नागमणि कुशवाहा का कमाल
- Written By: दीपिका पाल
Bihar Politics: अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रह चुके बिहार के नेता नागमणि कुशवाहा ने 14वीं बार दलबदल कर एक अनोखा रिकार्ड बनाया है। बीजेपी ऑपरेशन लोटस के जरिए व्यापक दलबदल करवा देती है।

नागमणि कुशवाहा का कमाल (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रह चुके बिहार के नेता नागमणि कुशवाहा ने 14वीं बार दलबदल कर एक अनोखा रिकार्ड बनाया है।’ हमने कहा, ‘जब उनका नाम नागमणि है तो उन्हें केंचुल बदलने से कौन रोक सकता है। डॉक्टर दिलबदल आपरेशन करते हैं तो नेता भी दलबदल करते हैं। बीजेपी ऑपरेशन लोटस के जरिए व्यापक दलबदल करवा देती है। महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी का 2 धड़ों में विभाजित हो जाना इसकी मिसाल है।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, नागमणि की पूरी हिस्ट्री तो सुनिए। वह बीजेपी में तीसरी बार गए हैं। राष्ट्रीय जनता दल में 2 बार रह चुके हैं। नीतीशकुमार की पार्टी जदयू में भी 2 बार रहे हैं। नागमणि 1 बार शरद पवार की एनसीपी में और 1 बार उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा में भी रह चुके हैं। वह हर पार्टी में रहने का अनुभव लेते हैं। उनकी तुलना ऐसे दिलफेंक हीरो से की जा सकती है जो गाता है- मस्त बहारों का मैं आशिक, मैं जो चाहे यार करूं, चाहे गुलों के साए से खेलूं, चाहे कली से प्यार करूं!’ हमने कहा, नागमणि 1999 में पहली बार चतरा चुनाव क्षेत्र से सांसद चुने गए।
सम्बंधित ख़बरें
Khan Sir: खान सर की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार, 30 जून को होगी मामले की अगली सुनवाई
भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही सीएम सम्राट चौधरी ने कर दिया ये ऐलान
Bharat Tiwari Encounter केस में पुलिस कॉन्सटेबल सस्पेंड, खुद को बताया था भरत तिवारी का भाई
स्वास्थ्य मंत्री के दौरे से गायब निजी क्लीनिक में मिले PMCH के प्रिंसिपल, निशांत कुमार ने की बड़ी कार्रवाई
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
अटल सरकार को समर्थन देकर केंद्र में मंत्री बने। फिर बीजेपी छोड़कर प्रशांत किशोर के साथ शोषित इन्कलाब पार्टी बनाई उनसे मोहभंग हुआ तो फिर बीजेपी में आ गए। 70 वर्षीय नागमणि ने कहा है कि अब बीजेपी मेरा आखिरी मुकाम हैं। इसके बाद पार्टी नहीं बदलूंगा।’ पड़ोसी ने कहा, निशानेबाज, जिस लहरी स्वभाव के नेता ने अब तक 14 बार पार्टी बदली है उसका क्या भरोसा! वह फिर 15वीं बार दलबदल कर सकता है। गिरगिट रंग बदलने के अपने स्वभाव को कभी छोड़ नहीं सकता। राजनीति की थाली के हर पकवान का वह स्वाद लेता है।’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Bihar leader nagmani kushwaha created a unique record by changing party for the 14th time
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bharat Tiwari Encounter: नागमणि कुशवाहा ने की ‘कुत्ते-बिल्ली’ से तुलना, विवादित बयान पर मचा सियासी बवाल
Jun 27, 2026 | 03:52 PMचंद्रपुर में कुल्हाड़ी के दम पर बाघ से भिड़ा किसान, भद्रावती के गौतमनगर में तेंदुए की दहशत से मचा हड़कंप
Jun 27, 2026 | 03:50 PMबागी पार्षद विवाद: कानपुर में सीवर लाइन को लेकर बवाल, महापौर और उनके बेटे के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jun 27, 2026 | 03:49 PMमहाराष्ट्र में 28 जून को महा-पोलियो अभियान, 1 करोड़ से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की, जानें समय
Jun 27, 2026 | 03:39 PMनागपुर: न सिलेंडर का सहारा, न केरोसिन का ठिकाना; डिजिटल इंडिया में गरीबों के हिस्से आया सिर्फ धुआं!
Jun 27, 2026 | 03:38 PM72 घंटे से थमा मानसून, नासिक में खरीफ फसल पर संकट; दोबारा बुआई की आशंका से किसान चिंतित
Jun 27, 2026 | 03:34 PMनिर्मला सप्रे दलबदल मामला: कांग्रेस को हाईकोर्ट से लगा झटका, सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी
Jun 27, 2026 | 03:34 PMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














