-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Shark Tank India 5 New Judges Net Worth Premiere Sony Tv
Shark Tank India 5 में आया बड़ा ट्विस्ट, 6 नए शार्क्स की एंट्री, जानें कब और कहां देख पाएंगे शो?
- Written By: स्नेहा मौर्या
Shark Tank India New Judges: बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया 5 की वापसी तय हो गई है। 6 नए शार्क्स और करोड़ों की नेटवर्थ के साथ वापस लौटे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं शो का प्रीमियर कब और कहां होगा।

शार्क टैंक इंडिया 5 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Shark Tank India Season 5: भारत का सबसे लोकप्रिय बिजनेस रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। शो के लेटेस्ट प्रोमो सामने आ चुके हैं, जिसमें स्टार्टअप फाउंडर्स अपने यूनिक बिजनेस आइडियाज शार्क्स के सामने पिच करते नजर आ रहे हैं। साल 2021 में शुरू हुए इस शो के पहले सीजन में 700 से ज्यादा डील्स लॉक हुई थीं, जिसने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई पहचान दी।
अब ‘शार्क टैंक इंडिया 5’ की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। इस बार मेकर्स शो को और बड़े स्तर पर ले जाने की पूरी तैयारी में हैं। पांचवें सीजन में न सिर्फ नए इनोवेटिव आइडियाज देखने को मिलेंगे, बल्कि 6 नए शार्क्स भी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। शो का प्रीमियर 5 जनवरी 2026 से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर रात 10 बजे होगा। इसके अलावा दर्शक इसे सोनी लिव ऐप पर भी देख सकेंगे।
6 नए शार्क्स संभालेंगे जज की गद्दी
‘शार्क टैंक इंडिया 5’ शो का फॉर्मेट पहले की तरह ही रहेगा, जहां कई राउंड्स के बाद चुने गए स्टार्टअप्स को शार्क्स के सामने पिच करने का मौका मिलेगा। इस सीजन में पुराने जज अनुपम मित्तल, अमन गुप्ता, नमिता थापर, पीयूष बंसल, विनिता सिंह, रितेश अग्रवाल, कुणाल बहल, विराज बहल और अमित जैन एक बार फिर नजर आएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
‘द ओडिसी’ ने भारत में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, दूसरे वीकेंड में भी जारी है धमाकेदार कमाई
शादी से पहले मां बनने की बात पर छलके आम्रपाली दुबे के आंसू, ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
वीकेंड पर ‘जन नायकन’ ने पकड़ी रफ्तार, तीन दिनों में 83 करोड़ के पार पहुंची विजय की आखिरी फिल्म
अनुपम मित्तल, जो शादी डॉट कॉम के फाउंडर हैं, करीब 185 करोड़ रुपये की नेटवर्थ रखते हैं। विनिता सिंह, शुगर कॉस्मेटिक्स की को-फाउंडर और सीईओ हैं और उनकी नेटवर्थ लगभग 300 करोड़ रुपये बताई जाती है। अमन गुप्ता, boAt के को-फाउंडर, करीब 720 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। नमिता थापर की नेटवर्थ लगभग 640 करोड़ रुपये, जबकि पीयूष बंसल की नेटवर्थ करीब 610 करोड़ रुपये है। रितेश अग्रवाल, OYO के फाउंडर, लगभग 16,000 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ सबसे अमीर शार्क्स में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- ‘बॉर्डर-2’ से रिलीज हुआ ‘घर कब आओगे’ सॉन्ग, ऑडियो ने जगाई देशभक्ति और भावनाओं की लहर
कितनी है सभी जजों की नेटवर्थ?
इस सीजन के नए शार्क्स भी किसी से कम नहीं हैं। वरुण अलघ, Honasa Consumer Limited के सीईओ और को-फाउंडर हैं और उनकी नेटवर्थ करीब 5,900 करोड़ रुपये बताई जाती है। हार्दिक कोठिया, Rezon Solar के फाउंडर, लगभग 3,970 करोड़ रुपये की नेटवर्थ रखते हैं। कनिका टेकरीवाल, JetSetGo Aviation की फाउंडर हैं और उनकी नेटवर्थ करीब 420 करोड़ रुपये है। वहीं मोहित यादव, शैली मेहरोत्रा और प्रथम मित्तल की नेटवर्थ पब्लिक नहीं है, लेकिन ये सभी अपने-अपने सेक्टर में सफल बिजनेस लीडर माने जाते हैं।
Shark tank india 5 new judges net worth premiere sony tv
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Weekly Transit: 27 जुलाई से शनि होंगे वक्री, जानें 26 जुलाई से 1 अगस्त तक ग्रहों का असर
Jul 26, 2026 | 06:30 AMLIVEआज की ताजा खबर 26 जुलाई LIVE: बेहतर मौसम के बीच अमरनाथ यात्रा का 19वां जत्था रवाना
Jul 26, 2026 | 06:25 AMBirthday Horoscope: कर्क राशि वालों को मिलेगा मित्रों का सहयोग, जानें कैसा रहेगा 26 जुलाई जन्मे जातकों का दिन
Jul 26, 2026 | 06:15 AMसैफ अली खान को रिप्लेस कर मिली पहली लीड फिल्म, ‘मोहब्बतें’ से रातोंरात बने स्टार; जानिए जुगल हंसराज की कहानी
Jul 26, 2026 | 06:00 AMMaharashtra Weather: राज्य में फिर मानसून का तांडव, आज पुणे में रेड अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Jul 26, 2026 | 05:55 AMनई कार खरीदी है? पहले 1000 KM में भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, वरना इंजन और माइलेज दोनों हो सकते हैं खराब
Jul 26, 2026 | 04:24 AMअब इंसान नहीं, AI करेगा Influencing, भारत में तेजी से बढ़ रहा Virtual Influencers का क्रेज
Jul 26, 2026 | 04:09 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














