- Hindi News »
- Bihar »
- Naxalite Carrying A Bounty Of 50000 Killed In Bihar District Shaken By Gunfire
बिहार में मारा गया 50 हजार का इनामी नक्सली, गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया यह जिला
Begusarai Encounter News: बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) ने कहा है कि 14 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित मलाकार उर्फ छोटू बेगूसराय के तेघड़ा इलाके में एक मुठभेड़ में मारा गया।
- Written By: रंजन कुमार

मुठभेड़ में मारा गया नक्सली और बेगूसराय पुलिस।
Bihar Naxalite Encounter News: बिहार में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। बुधवार शाम को बेगूसराय जिले में एसटीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपए के इनामी नक्सली दयानंद मालाकार को मुठभेड़ में मार गिराया। इस एनकाउंटर के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के नोनपुर गांव की है।
लंबे समय से दयानंद मालाकार फरार था। पुलिस ने इस पर इनाम घोषित किया था। बुधावर को जैसे ही एसटीएफ की टीम दयानंद मालाकार को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची तो उसने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की और दयानंद के घर में ही उसे मार गिराया गया।
वारदात को अंजाम देने की फिराक में था दयानंद
एसपी मनीष ने बताया कि नक्सली दयानंद मालाकार किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इसी दौरान एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस नक्सली दयानंद मालाकार के घर पहुंची, तभी उसकी ओर से पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। एक घंटा तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक
BPSSC ने ASI 2026 पदों निकाली बंपर भर्तियां, 21 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, ऐसे करें अप्लाई
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
वर्षों से था फरार
आखिरकार एसटीएफ और जिला पुलिस ने 50 हजार रुपए के इनामी नक्सली दयानंद को एनकाउंटर में मार गिराया। बताया जा रहा कि उस पर हत्या, लूट समेत कई संगीत मामला दर्ज था। वह वर्षों से फरार चल रहा था। एसपी मनीष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली दयानंद किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने में लगा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर एसटीएफ पुलिस और बेगूसराय पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट हुई है।
यह भी पढ़ें: बिहार में 3-3 लाख रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, अब सरकार से पाएंगे इतने लाख
कई वारदातों में था संलिप्त
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से 5.56 एमएम की एक इंसास राइफल, एक देसी पिस्तौल, 25 कारतूस और 15 खोखे बरामद हुए हैं। 50 हजार रुपये का इनामी मलाकार उत्तर बिहार में हुई कई नक्सली वारदातों में संलिप्त था।
Naxalite carrying a bounty of 50000 killed in bihar district shaken by gunfire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













