- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Midc Chikalthana Land Fraud Case
MIDC चिकलथाना में 7 करोड़ की जमीन ठगी, नकली हस्ताक्षर से प्लॉट बिक्री
MIDC Chikalthana: संभाजीनगर एमआईडीसी चिकलथाना में एजेंटों ने फर्जी दस्तावेजों से औद्योगिक प्लॉट बेचकर विभिन्न कंपनियों से करीब 7 करोड़ रुपये की ठगी की।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Land Fraud Case Hindi News: छत्रपति संभाजीनगर एमआईडीसी चिकलधाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित वखार्ड लिमिटेड की जमीन पर मौजूद प्लॉटों को एजेंटों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेचकर सिद्धि फाइबर्स व रिद्धि-सिद्धि कॉटक्स कंपनी समेत कई लोगों से करीब 7 करोड रुपए की ठगी करने की घटना 21 मार्च 2022 से 14 जुलाई 2025 के बीच हुई।
राजू राठौड, संजय फोके (मिलेनियम पार्क, चिकलथाना एमआईडीसी) व सचिन उर्फ राज राठौड (अयोध्यानगर, एन-7 सिडको) के खिलाफ एमआईडीसी सिडको पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।
सिद्धि फाइबर्स व रिद्धि-सिद्धि कॉटेक्स के निदेशक श्याम अग्रवाल (एसटीपीआई, चिकलथाना) ने शिकायत दर्ज कराई कि मार्च 2022 में श्याम व उनकी साझेदारी फर्म ने वखार्ड से एमआईडीसी चिकलथाना स्थित डी-2 व डी-3 नामक दो बड़े प्लॉट करीब 47 करोड में खरीदे थे।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
डिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
जनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
छत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
इसके बाद एमआईडीसी की अनुमति लेने के बाद इनका सब-डिवीजन कर कुल 41 प्लॉट तैयार किए गए थे। शेष भुगतान के लिए इन प्लॉटों को बिक्री के लिए रख जिम्मा एजेंट राजू व संजय को सौंपी गई थी। इन एजेंटों ने ग्राहकों को यह संपत्ति खुद की होने की बात कही व अलग-अलग दरों पर प्लॉट दिखाए, फर्जी इकरारनामा, फर्जी एग्रीमेंट व श्याम के नकली हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर सौदे किए।
झूठी जानकारी देकर रुकवाए गए सौदे
शिकायत में एजेंटों के रिश्तेदार सचिन की भी भूमिका होने व फर्जी ईमेल आईडी बनाकर वखार्ड कंपनी से संपर्क करने व जमीन के स्वामित्व को लेकर झूठी जानकारी देकर लेन-देन रुकवाने का जिक्र है।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर मनपा चुनाव: नामांकन वापसी शुरू, 33 प्रत्याशी हटे; मनपा रणभूमि में अब 1,413 उम्मीदवार
12 से 13 प्लॉट धारकों के कार्यालय पहुंचने के बाद सच्चाई सामने आने पर आरोपियों ने शेष राशि भरने की तैयारी जताई, पर एजेंटों की ओर से टालमटोल व धमकियां दी गई। एक मामले में सचिन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
Chhatrapati sambhajinagar midc chikalthana land fraud case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद, मेष और मिथुन को बड़ी सफलता, जानें पूरा भाग्यफल
May 24, 2026 | 12:08 AMNEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMस्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM












