-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Usman Khawaja To Retire From International Cricket After Sydney Test
सिडनी टेस्ट के बाद उस्मान ख्वाजा लेंगे संन्यास, नस्लीय रूढ़िवादिता पर किया बड़ा खुलासा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Usman Khawaja: उस्मान ख्वाजा ने एससीजी में इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम एशेज टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की, साथ ही नस्लीय रूढ़िवादिता पर सवाल उठाए।

उस्मान ख्वाजा (फोटो-सोशल मीडिया)
Usman Khawaja To Retire From International Cricket: पाकिस्तान में जन्मे ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में रविवार से शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। यह टेस्ट उनके करियर का 88वां और आखिरी मुकाबला होगा और खास बात यह कि इसी मैदान से उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की थी।
ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले पहले मुस्लिम क्रिकेटर ख्वाजा ने संन्यास की घोषणा के साथ अपने करियर के दौरान झेली गई ‘नस्लीय रूढ़िवादिता’ पर भी खुलकर बात की। 39 वर्षीय ख्वाजा ने कहा कि उनकी पाकिस्तानी और मुस्लिम पृष्ठभूमि के कारण उनके साथ “अभी भी थोड़ा अलग व्यवहार” किया जाता रहा है।
ख्वाजा के लिए एससीजी रहा है भाग्यशाली
एससीजी ख्वाजा के लिए सौभाग्यशाली रहा है। उन्होंने 2018 में इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 171 रन बनाकर एशेज में अपना पहला शतक जड़ा था। इसके बाद 35 वर्ष की उम्र में एससीजी में ही इंग्लैंड के खिलाफ दो शतक लगाकर उन्होंने अपने करियर को नई दिशा दी। अगले दो वर्षों में उनके बल्ले से सात शतक निकले।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
हालांकि मौजूदा एशेज श्रृंखला उनके लिए आसान नहीं रही। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में पीठ दर्द के कारण वह पारी की शुरुआत नहीं कर सके। इसके बाद चोट के चलते ब्रिस्बेन टेस्ट से बाहर रहने पर टीम में उनके स्थान को लेकर सवाल उठे। एडिलेड में तीसरे टेस्ट में उन्हें पहले बाहर रखा गया, लेकिन स्टीव स्मिथ के अस्वस्थ होने पर उन्हें मौका मिला। एडिलेड की पहली पारी में 82 रन बनाकर उन्होंने मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने श्रृंखला में 3-1 की बढ़त के साथ एशेज पहले ही बरकरार रखी है।
मेरे खिलाफ नस्लीय धारणाएं बनाई गई
उस्मान ख्वाजा ने मीडिया में हुई आलोचनाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा, “मेरे साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वो अलग था। पीठ दर्द मेरे नियंत्रण में नहीं है, लेकिन मीडिया और पूर्व खिलाड़ी मुझ पर टूट पड़े। मुझे कई दिनों तक आलोचना झेलनी पड़ी। मेरे बारे में ऐसी नस्लीय धारणाएं बनाई गईं कि मैं आलसी हूं, पाकिस्तानी हूं, अश्वेत खिलाड़ियों की तरह स्वार्थी हूं, टीम की परवाह नहीं करता और कड़ी मेहनत नहीं करता। ये बातें हैं जिनसे मैं पूरी जिंदगी जूझता रहा हूं।”
यह भी पढ़ें: विराट से धोनी-बुमराह तक, टीम इंडिया ने ऐसे किया नए साल का स्वागत, देखें तस्वीरें
पर्थ टेस्ट से पहले ख्वाजा की आलोचना इसलिए भी हुई थी क्योंकि उन्होंने दो बार गोल्फ खेला और वैकल्पिक अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया। कुछ लोगों ने गोल्फ को उनकी पीठ की समस्या से जोड़ दिया। इस पर ख्वाजा ने कहा, “मैं ऐसे कई उदाहरण दे सकता हूं जब खिलाड़ी गोल्फ खेलकर चोटिल हुए और उन पर कुछ नहीं कहा गया। ऐसे भी उदाहरण हैं जब खिलाड़ी मैच से पहले रात में खूब बियर पीकर अस्वस्थ हुए, तब भी सवाल नहीं उठे। लेकिन जब मैं चोटिल हुआ तो मेरी प्रतिबद्धता और मेरी छवि पर सवाल खड़े कर दिए गए।”
संन्यास को लेकर उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि इस श्रृंखला के शुरू होने से पहले ही मुझे अंदाजा हो गया था कि यह मेरी अंतिम श्रृंखला होगी। मुझे खुशी है कि मैं अपनी शर्तों पर विदाई ले रहा हूं।”
ख्वाजा का करियर
अपने टेस्ट करियर में ख्वाजा ने 87 मैचों में 43.49 के औसत से 6,206 रन बनाए हैं, जिसमें 16 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने कहा, “मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे ऑस्ट्रेलिया के लिए इतने मैच खेलने का मौका मिला। उम्मीद है कि मैंने लोगों को प्रेरित किया होगा।”
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने क्या कहा?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने ख्वाजा के योगदान की सराहना करते हुए कहा, “उस्मान ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान दिया है। वह हमारे सबसे भरोसेमंद सलामी बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उनकी सफलता का प्रमाण यह है कि 2023 में, जब ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीती, उसी सत्र में उन्हें आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया।”
Usman khawaja to retire from international cricket after sydney test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













