-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kriti Sanon Box Office Pressure Cocktail 2 Interview
‘हर फिल्म की अपनी जर्नी होती है’, बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर कृति सेनन का बेबाक बयान
- Written By: सोनाली झा
Kriti Sanon Career: कृति सेनन ने बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर खुलकर बात करते हुए कहा कि हर फिल्म की अपनी अलग जर्नी होती है। एक्ट्रेस के मुताबिक, नंबर्स का दबाव लेने से बेहतर है ईमानदारी से काम करना।

कृति सेनन (फोटो-सोशल मीडिया)
Kriti Sanon Box Office Statement: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने इंडस्ट्री में अपने करियर के 11 साल पूरे कर लिए हैं। इस दौरान उन्होंने कंटेंट और कमर्शियल सिनेमा के बीच संतुलन बनाते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं कृति इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कृति ने बॉक्स ऑफिस नंबर्स के दबाव, फिल्मों की सफलता और अपने करियर को लेकर खुलकर बात की।
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कृति सेनन ने कहा कि वह बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को लेकर किसी भी तरह का प्रेशर नहीं लेतीं। एक्ट्रेस के मुताबिक, “मैं खुद पर कोई दबाव नहीं डालती। हर फिल्म अलग होती है और आप यह उम्मीद नहीं कर सकते कि हर फिल्म एक ही तरह का रिजल्ट दे।” कृति का मानना है कि किसी एक फिल्म की सफलता दूसरी फिल्म के लिए मापदंड नहीं बननी चाहिए।
कृति सेनन ने कही ये बात
अपनी हालिया हिट फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का जिक्र करते हुए कृति ने कहा कि उस फिल्म के दर्शक और ‘कॉकटेल 2’ के दर्शक बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने बताया कि आप सिर्फ ईमानदारी से मेहनत कर सकते हैं और अपना बेस्ट दे सकते हैं। इसके अलावा बहुत सी चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं होतीं, जैसे रिलीज टाइम, माहौल और दर्शकों की पसंद। इसी वजह से वह न खुद पर और न ही अपने फिल्ममेकर्स पर किसी तरह का दबाव बनाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
कृति सेनन ने कॉकटेल 2 पर की बात
‘कॉकटेल 2’ को लेकर कृति सेनन ने इसे एक अलग तरह का सीक्वल बताया। उन्होंने कहा कि भले ही यह 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है, लेकिन इसकी कहानी, किरदार और माहौल पूरी तरह नए होंगे। कृति के अनुसार, यह सिर्फ उसी दुनिया की भावना को आगे बढ़ाती है, कहानी पूरी तरह अलग है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वह लंबे समय से एक शहरी, रोमांटिक कॉमेडी फिल्म करना चाहती थीं और ‘कॉकटेल 2’ इसके लिए एकदम सही मौका है।
ये भी पढ़ें- ‘घर कब आओगे’ के लॉन्च से पहले वरुण धवन का सरप्राइज, ‘बॉर्डर 2’ से शेयर कीं खास तस्वीरें
कृति सेनन की फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन आखिरी बार आनंद एल राय के निर्देशन में बनी ‘तेरे इश्क में’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके अभिनय की खूब सराहना हुई थी। अब ‘कॉकटेल 2’ में वह शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। यह फिल्म होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित है और दर्शकों को इससे काफी उम्मीदें हैं। कृति का मानना है कि फिल्मों का असली मजा आंकड़ों में नहीं, बल्कि पूरी ईमानदारी से काम करने में है।
Kriti sanon box office pressure cocktail 2 interview
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












