-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Backward Classes Commissions Interim Report Obc Reservation Issue Will Be Resolved
पिछड़ा वर्ग आयोग की अंतरिम रिपोर्ट, ओबीसी आरक्षण का मुद्दा सुलझेगा
- Written By: नवभारत डेस्क

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण का मुद्दा शीघ्र ही हल हो सकता है. ओबीसी को राजनीतिक आरक्षण दिए जाने के लिए गठित पिछड़ा वर्ग आयोग ने इम्पेरिकल डेटा तैयार कर अपनी अंतरिम रिपोर्ट मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को दे दी है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा ओबीसी राजनीतिक आरक्षण रद्द किए जाने को राज्य सरकार के लिए आघातकारी माना जा रहा था किंतु इसके बाद यह प्रमाण फिर अदालत में ले जाया गया.
इस समय सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे चुनाव लेने की अनुमति दी है जहां ओबीसी आरक्षण नहीं है परंतु इसके बावजूद सत्ता पक्ष और विपक्ष इस बात पर दृढ़ता से अड़े हुए हैं कि आरक्षण मिलने के बाद ही चुनाव कराए जाएंगे. इस दौरान न्यायालय ने निर्णय सुरक्षित रखते हुए पिछड़ा वर्ग आयोग के पाले में गेंद डाल दी है. यह दलील दी गई है कि आयोग के निर्णय के अनुसार आरक्षण लागू किया जाए.
महाराष्ट्र सरकार के 6 विभागों ने मिलकर इम्पेरिकल डेटा जमा किया है. स्थानीय स्वराज्य संस्था के चुनाव में ओबीसी का आरक्षण पूर्णवत रखने के लिए राज्य सरकार ने आवश्यक सांख्यिकी आंकड़े तैयार रखे हैं. राज्य सरकार की विविध संस्थाओं और शासकीय प्रणाली द्वारा जुटाई गई जानकारी के अनुसार राज्य में ओबीसी विद्यार्थियों की तादाद 30 प्रतिशत और ओबीसी किसानों की संख्या 39 प्रतिशत बताई गई है.
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज: मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मिले एकनाथ खड़से; गुलाबराव पाटिल ने कसा तीखा तंज
सरकार नहीं, भीड़तंत्र चला रहे CM फडणवीस! उद्धव गुट का सामना से वार, मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट में घोटाले का आराेप
मुंबई बचाते रह गए नासिक में हो गया खेल, ठाकरे गुट के 12 पार्षद बदल सकते हैं पाला, एकनाथ शिंदे ने चली एक और चाल
मातोश्री की आपातकालीन बैठक में क्या हुआ? नगरसेवकों को बागी होने से रोकने के लिए आदित्य ठाकरे ने उठाए क्या कदम
50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण न हो
अंतरिम रिपोर्ट में राज्य सरकार के उस कानून का समर्थन किया गया है जिसमें स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी को 27 प्रतिशत तक आरक्षण कोटा दिया गया है. इसके साथ ही यह शर्त भी रखी गई है कि एससी व एसटी मिलाकर कुल आरक्षण 50 फीसदी से ज्यादा न होने पाए. यह अंतरिम रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को दी जाएगी. यदि देश की सबसे बड़ी अदालत ने इसे स्वीकृति दे दी तो इससे ओबीसी आरक्षण पूर्वगत हो जाएगा. जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने इसके पहले मार्च 2021 में रोक लगा दी थी और महाराष्ट्र सरकार से एक आयोग गठित कर ओबीसी डेटा देने को कहा था. सितंबर 2021 में राज्य सरकार ने अध्यादेश जारी कर ओबीसी कोटे को अनुमति दी थी.
आगामी महीनों में 15 मनपा चुनाव
महाराष्ट्र में आगामी महीनों में 15 महानगरपालिकाओं के चुनाव होने हैं जिनमें वृहतमुंबई महापालिका का चुनाव भी शामिल है. महाराष्ट्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि संविधान का अनुच्छेद 243 की पंचायतों में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए कोटे का प्रावधान करता है उसमें स्वीकार किया गया है कि नागरिकों के पिछड़े वर्ग के लिए राज्य आरक्षण दे सकता है.
अब बड़ा सर्वे होगा
अंतरिम रिपोर्ट में कहा गया है कि आगामी महीनों में ओबीसी का डेटा जमा करने के लिए बड़ा एवं व्यापक सर्वे कराया जाएगा. अंतरिम रिपोर्ट राज्य सरकार से प्राप्त ओबीसी डेटा पर आधारित है. आयोग की अंतरिम रिपोर्ट आरक्षण कोटा पर राज्य के कानून का समर्थन करती है. वैसे तो ओबीसी कोटा की अधिकतम सीमा 27 प्रतिशत रहेगी लेकिन जिस जिले में एससी या एसटी कोटा ज्यादा होगा वहां ओबीसी कोटा घट जाएगा.
Backward classes commissions interim report obc reservation issue will be resolved
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस: गुजरात कनेक्शन की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच, नाना पटवारी से पूछताछ की तैयारी
Jul 12, 2026 | 12:19 PMPost Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस शानदार स्कीम में निवेश करें और हर महीने पाएं 15000 रुपये
Jul 12, 2026 | 12:18 PMटॉयलेट जाने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी एजेंट; महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने Flipkart एजेंट को किया गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 12:15 PMदुरबार के हॉस्टल में 40 छात्रों के फूड पॉइजनिंग होने के बाद एक्शन में प्रशासन, जानें पूरी इनसाइड स्टोरी
Jul 12, 2026 | 12:14 PMबांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM‘ऑपरेशन टाइगर-3’ की चर्चाओं से नाराज सुप्रिया सुले; बोलीं- हमें सिर्फ मनसे में भेजना बाकी रह गया है
Jul 12, 2026 | 12:09 PMशरद पवार ने किया किसान कर्जमाफी के बदलावों का स्वागत, CM फडणवीस का जताया आभार; विलय की अटकलें हुईं तेज
Jul 12, 2026 | 12:08 PMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














