- Hindi News »
- Special Coverage »
- Alyssa Carson Will Set Foot On Mars By Joining The Mars Mission To Be Launched In 2030
निशानेबाज: एलिसा की मंगल जाने की इच्छा प्रबल, यहीं कर ले जंगल में मंगल
Astronout Alyssa Carson:नासा में ट्रेनिंग शुरू हो गई है और 2030 में लॉन्च होनेवाले मार्स मिशन में शामिल होकर वह मंगल की धरती पर कदम रखेगी। आपकी इस बारे में क्या राय है?’
- Written By: दीपिका पाल

एलिसा की मंगल जाने की इच्छा प्रबल (सौ.सोशल मीडिया)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, एलिसा कार्सन नामक 23 वर्षीय अति उत्साही युवती मंगल ग्रह जाने की ठान चुकी है। वह जानती है कि मंगल पहुंच तो जाएगी लेकिन वापस नहीं आ पाएगी।’ उसकी नासा में ट्रेनिंग शुरू हो गई है और 2030 में लॉन्च होनेवाले मार्स मिशन में शामिल होकर वह मंगल की धरती पर कदम रखेगी। आपकी इस बारे में क्या राय है?’
सम्बंधित ख़बरें
NASA का महत्वाकांक्षी आर्टेमिस 2 मिशन लॉन्च, भेजे चार अंतरिक्ष यात्री, 10 दिनों तक लगाएंगे चांद का चक्कर
World Down Syndrome Day: रंग-बिरंगे मोजे और समानता की पुकार; जानें कैसे एक एक्स्ट्रा क्रोमोसोम बदलता है जिंदगी
अब टाइटन पर उड़ेगा परमाणु ड्रोन, NASA का नया मिशन कर सकता है चौंकाने वाला खुलासा!
17 मार्च का इतिहास : दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली हरियाणा की दो बेटियों का जन्मदिन
हमने कहा, ‘एलिसा का मंगल के प्रति इतना लगाव देखकर लगता है कि वह मंगली कन्या होगी! उसकी जन्म कुंडली में मंगल भारी होगा। किसी मंगली लड़के को ढूंढकर उसके साथ एलिसा को झटपट शादी कर लेनी चाहिए। उसे मंगल से इतना लगाव है तो यहीं जंगल में मंगल मनाए! मंगल ग्रह तक जाने की क्या जरूरत है?’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, जिनकी कुंडली में मंगल प्रबल होता है वे बड़े साहसी और एडवेंचरस हुआ करते हैं। क्रिस्टोफर कोलंबस समुद्र यात्रा पर निकला था लेकिन जा पहुंचा अमेरिका। यदि वह अमेरिका नहीं खोजता तो ट्रंप जैसे सनकी को वहां का प्रेसीडेंट बनने का मौका कैसे मिलता? कोलंबस के समान ही एलिसा कार्सन भी साहसी है। आपने ‘एलिस इन वंडरलैंड’ कहानी पढ़ी होगी। आगे चलकर कहानी लिखी जाएगी- एलिसा ऑन मार्स (एलिसा मंगल ग्रह पर)।’
हमने कहा, ‘जब एलिसा ने मंगल जाने का दृढ़ निश्चय कर लिया है तो उसे अपनी संकल्पपूर्ति के लिए मंगलवार को व्रत रखना चाहिए। उसे भजन करना चाहिए- आज मंगलवार है, महावीर का वार है, सच्चे मन से ध्यान लगाओ, सबका बेड़ा पार है! उसे यह मंत्र भी पढ़ना चाहिए- मंगलम भगवान विष्णु, मंगलम गरूड़ ध्वज, मंगलम पुंडरीकाक्ष, मंगलायतनो हरि!’ पड़ोसी ने कहा, ‘एलिसा 23 साल की है जो जेन-जी में आती है। इसी जेन-जी ने नेपाल में सत्ता पलट दी। वह आधुनिक सोच रखनेवाली युवती है इसलिए व्रत-उपवास, मंत्रजाप नहीं करेगी। आप चाहें तो उसका मंगल प्रेम देखते हुए उसे आमिर खान की फिल्म ‘दि राइजिंग-मंगल पांडे’ देखने की सलाह दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
वह मंगल यात्रा पर जाते समय इस फिल्म का गाना ‘मंगल-मंगल हो’ गा सकती है। हमारी तो राय है कि वह इसी धरती पर पहले शुभमंगल सावधान की गूंज के साथ अपना मंगल परिणय या शुभ विवाह कर ले और फिर जहां जाना है, वहां जाए।’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Alyssa carson will set foot on mars by joining the mars mission to be launched in 2030
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 07:21 PMपेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
Apr 03, 2026 | 07:20 PMCSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
Apr 03, 2026 | 07:16 PMसड़क किनारे खड़ी गाय ने युवक पर किया हमला, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Apr 03, 2026 | 07:07 PMनाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
Apr 03, 2026 | 07:03 PM47°C की तपती गर्मी में शूट हुआ ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स, रणवीर सिंह ने ऐसे दिखाई जबरदस्त डेडिकेशन
Apr 03, 2026 | 07:01 PMटमाटर के दाम गिरने से किसान बेहाल, तुमसर में किसान ने फसल में छोड़े मवेशी
Apr 03, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














