-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Nasa Artemis 2 Mission Launch Moon Orbit Crewed Test Flight Deep Space Exploration
NASA का महत्वाकांक्षी आर्टेमिस 2 मिशन लॉन्च, भेजे चार अंतरिक्ष यात्री, 10 दिनों तक लगाएंगे चांद का चक्कर
- Written By: अक्षय साहू
NASA ने आर्टेमिस 2 मिशन के जरिए 50 साल बाद इंसानों को चंद्रमा की कक्षा में भेजा है। चार अंतरिक्ष यात्री ओरियन स्पेसक्राफ्ट में गहरे अंतरिक्ष की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हुए।

नासा ने आर्टेमिस 2 मिशन लॉन्च किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
NASA Launches Artemis 2 Mission: लगभग 50 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद इंसान एक बार फिर चंद्रमा की ओर लौटने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने अपने महत्वाकांक्षी आर्टेमिस 2 मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की कक्षा की ओर सफलतापूर्वक रवाना किया। यह प्रक्षेपण कैनेडी स्पेस सेंटर से तय समय पर किया गया।
इस मिशन में रीड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसन शामिल हैं। यह दल लगभग 10 दिनों की यात्रा के दौरान चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगाएगा और फिर सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आएगा। हालांकि यह मिशन चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला नहीं है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण परीक्षण उड़ान है, जिसमें अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के पास से गुजरेंगे।
अंतरिक्ष में क्या करेंगे एस्ट्रोनॉट?
इस दौरान ओरियन स्पेसक्राफ्ट के लाइफ सपोर्ट सिस्टम और अन्य जरूरी तकनीकों का परीक्षण किया जाएगा। यह परीक्षण भविष्य में होने वाले मानव मिशनों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अंतरिक्ष यात्री लंबे समय तक सुरक्षित रह सकें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
सऊदी का पैसा, तुर्की के हथियार…पाकिस्तान पर हुआ हमला तो मिलकर करेंगे वार, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
रांची में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, विधानसभा मार्च के बीच बवाल, बोलीं- पेलेट गन से नहीं डरे..
पहले दादा-दादी की हत्या फिर पहुंचा स्कूल…टीचर्स और दोस्तों को भून डाला, 8वीं के छात्र के खूनी खेल का VIDEO
🚨#BREAKING: Watch as NASA officially launches Artemis II from Kennedy Space Center, marking a historic mission around the Moon. With four astronauts on board, this is the first crewed lunar mission since 1972. pic.twitter.com/OEqFGAHUmu — R A W S A L E R T S (@rawsalerts) April 1, 2026
आर्टेमिस 2 मिशन की खास बात यह है कि अपोलो कार्यक्रम के बाद पहली बार इंसान पृथ्वी की निचली कक्षा से बाहर निकलकर गहरे अंतरिक्ष में जाएगा। मिशन का उद्देश्य चंद्रमा के पीछे वाले हिस्से से गुजरते हुए “लूनर फ्लाईबाय” करना है। इस दौरान अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी से लगभग 4,50,000 किलोमीटर दूर पहुंच जाएंगे, जो अब तक किसी भी मानव द्वारा तय की गई सबसे अधिक दूरी होगी।
क्या होता है क्रू टेस्ट फ्लाइट?
यह मिशन एक तरह की “क्रू टेस्ट फ्लाइट” है, यानी इसमें इंसानों को साथ लेकर तकनीक की जांच की जा रही है। इसका लक्ष्य यह साबित करना है कि नासा के नए रॉकेट और सिस्टम भविष्य में चंद्रमा और मंगल जैसे दूरस्थ मिशनों के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।
हालांकि इस मिशन में कई बार देरी भी हुई। इसे मूल रूप से फरवरी में लॉन्च किया जाना था, लेकिन तकनीकी कारणों से रॉकेट को जांच और मरम्मत के लिए वापस हैंगर में ले जाना पड़ा। इसके बाद नई लॉन्च विंडो तय की गई।
बार-बार हुई मिशन में देरी
बता दें कि आखिरी बार इंसानों ने चंद्रमा पर कदम अपोलो 17 के दौरान दिसंबर 1972 में रखा था। इसके बाद लंबे समय तक चंद्र मिशनों में ठहराव आ गया और NASA ने अपना ध्यान स्पेस शटल और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जैसे कार्यक्रमों पर केंद्रित कर दिया।
यह भी पढ़ें- ट्रंप का होमुर्ज पर दुनिया को साफ संदेश…अपना-अपना देखो, देश के नाम संबोधन में बोले- हमें उसकी जरूरत नहीं
अब आर्टेमिस कार्यक्रम के जरिए नासा फिर से चंद्रमा पर मानव मिशन भेजने की तैयारी कर रहा है। एजेंसी का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में, संभवतः 2028 तक, इंसानों को फिर से चंद्रमा की सतह पर उतारा जाए। इसके लिए स्पेसएक्स और ब्लू ओरिजिन जैसी निजी कंपनियों के साथ भी सहयोग किया जा रहा है।
Nasa artemis 2 mission launch moon orbit crewed test flight deep space exploration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: विशेष कला में बनाएंगे पहचान, जन्मस्थान से दूर मिलेगी सफलता और सम्मान
Aug 08, 2026 | 06:15 AMइंदिरा गांधी का उड़ाया मजाक, डबल मीनिंग फिल्मों से बनाया इतिहास, जानें दादा कोंडके की अनसुनी कहानी
Aug 08, 2026 | 06:10 AMMaruti Brezza की बढ़ी टेंशन, Tata Nexon Camo Edition हुआ लॉन्च, 9.99 लाख में मिलेगा दमदार लुक
Aug 08, 2026 | 06:00 AM8 अगस्त 1942 की वह रात, जब मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान से गांधी ने फूंका ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का बिगुल
Aug 08, 2026 | 05:31 AMAI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
Aug 08, 2026 | 04:00 AMNew UPSIDA CEO: यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाली कमान, औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर
Aug 08, 2026 | 01:40 AMश्रद्धा और सेवा भाव से मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारों में गूंजा गुरबाणी कीर्तन
Aug 08, 2026 | 01:22 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













