- Hindi News »
- Technology »
- Nasa Experiment On Mars Astrobiologist Nasa Ended The Possibility
क्या मंगल ग्रह पर था जीवन? अनजानें में NASA ने खत्म कर दी संभावना
वैज्ञानिक अब अन्य ग्रहों पर जीवन की संभावनाओं की तलाश में जुटे हैं। इस बीच, जर्मनी के बर्लिन स्थित टेक्निक यूनिवर्सिटी के एस्ट्रो-बायोलॉजिस्ट डिर्क शुल्ज-माकुच ने मंगल ग्रह पर जीवन के संभावित अस्तित्व को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
- Written By: सिमरन सिंह

Mars को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: दुनिया भर के वैज्ञानिकों की सबसे बड़ी खोजों में से एक यह सवाल है कि क्या पृथ्वी के अलावा अन्य ग्रहों पर भी जीवन है? जलवायु परिवर्तन और धरती पर बढ़ती आपदाओं के बीच, वैज्ञानिक अब अन्य ग्रहों पर जीवन की संभावनाओं की तलाश में जुटे हैं। इस बीच, जर्मनी के बर्लिन स्थित टेक्निक यूनिवर्सिटी के एस्ट्रो-बायोलॉजिस्ट डिर्क शुल्ज-माकुच ने मंगल ग्रह पर जीवन के संभावित अस्तित्व को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
NASA का वाइकिंग मिशन
1975 में, NASA ने मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश के लिए वाइकिंग मिशन लॉन्च किया था। इस मिशन के तहत, नासा ने दो स्पेसक्राफ्ट वाइकिंग-1 और वाइकिंग-2 मंगल ग्रह की सतह पर भेजे थे। वाइकिंग-1 मंगल पर उतरने वाला पहला स्पेसक्राफ्ट था, जिसने मंगल की कक्षा में पहुंचने के बाद, एक महीने तक यात्रा की और फिर क्लाइस प्लैनिटिया क्षेत्र में लैंडिंग की। वाइकिंग-2 ने मंगल की सतह की हाई-रेजोल्यूशन तस्वीरें भेजीं, जिन्होंने दुनियाभर में हलचल मचा दी थी।
क्या NASA की गलती से जीवन की संभावना हुई खत्म?
वाइकिंग मिशन के दौरान NASA ने मंगल ग्रह की मिट्टी को पानी और पोषक तत्वों के साथ मिलाकर परीक्षण किया था, ताकि यह पता चल सके कि क्या जीवन की संभावना हो सकती है। शुरुआती परिणाम ने जीवन के संकेत दिए थे, लेकिन कई दशकों बाद, शुल्ज-माकुच का मानना है कि नासा के द्वारा किए गए परीक्षण के परिणाम गलत थे। उनका कहना है कि NASA ने अनजाने में जीवन की संभावना को समाप्त कर दिया, क्योंकि उन्होंने परीक्षण के दौरान ज्यादा पानी मिलाकर जीवन की संभावनाओं को नष्ट कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
सड़कों में आ रही हैं दरारें… क्या पाताल में समा रहा है ये शहर? सैटेलाइट रिपोर्ट से मचा हड़कंप
एस्ट्रोनॉट कैसे बनें: पढ़ाई से लेकर ISS तक पहुंचने का पूरा रास्ता
NASA Rover की तस्वीरों में मंगल पर दिखे कीड़े, लाल ग्रह पर जीवन को लेकर छिड़ी नई बहस
10 अमेरिकी वैज्ञानिकों की मौत से हड़कंप, कई अब भी लापता, एलियंस से कनेक्शन या कुछ और?
मंगल ग्रह पर जीवन: क्या बिना पानी के संभव है?
शुल्ज-माकुच ने अपनी थ्योरी में कहा कि मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना नमी खींचने वाले हाइग्रोस्कोपिक सॉल्ट पर निर्भर हो सकती है, जैसा कि चिली के अटाकामा रेगिस्तान में पाए जाने वाले सूक्ष्मजीवों की स्थिति है। उनका मानना है कि वाइकिंग लैंडर ने गलती से ज्यादा पानी मिलाकर जीवन की संभावना को खत्म कर दिया।
उन्होंने यह भी बताया कि, “मंगल ग्रह पर पानी के तरल रूप को प्राथमिकता देने की बजाय, भविष्य के मिशनों को हाइग्रोस्कोपिक सॉल्ट पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जो वातावरण की नमी को अवशोषित कर सकता है।”
भविष्य के मिशनों के लिए नई दिशा
शुल्ज-माकुच ने मंगल ग्रह पर जीवन की खोज के लिए नए मिशनों का सुझाव दिया है, जिसमें ग्रह के चरम वातावरण को समझने की दिशा में और अधिक जानकारी हासिल की जा सके। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि उनका सिद्धांत अभी भी अटकलों पर आधारित है और इसे साबित करने के लिए कई स्वतंत्र तरीकों की आवश्यकता है।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Nasa experiment on mars astrobiologist nasa ended the possibility
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Chandrapur:120 साल पुरानी शकुंतला रेलवे लाइन के ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, रेलवे बोर्ड ने शुरू की जांच
May 25, 2026 | 09:09 AMनागपुर के बेसा पिपला रोड पर डेकोरेशन और कैटरिंग के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक
May 25, 2026 | 09:01 AMNirjala Ekadashi: क्या निर्जला एकादशी से शुरू कर सकते हैं एकादशी व्रत की शुरुआत? यहां जानिए पूरी विधि-विधान
May 25, 2026 | 08:56 AMआंबेनली घाट में भीषण सड़क दुर्घटना, गहरी खाई में गिरने से स्कॉर्पियो सवार 8 लोगों की जान गई
May 25, 2026 | 08:50 AMनागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: 21 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, दो युवक घायल
May 25, 2026 | 08:46 AMबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: बाघ के हमले में महिला की मौत, ट्रेंकुलाइज करने के बाद टाइगर ने भी तोड़ा दम
May 25, 2026 | 08:46 AMसबका हिसाब होगा… नंदीग्राम से CM शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, टीएमसी को कड़ी चेतावनी के साथ विकास का संकल्प
May 25, 2026 | 08:43 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














