-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Now A Nuclear Powered Drone Will Fly On Titan Nasas New Mission Could Make Shocking Revelations
अब टाइटन पर उड़ेगा परमाणु ड्रोन, NASA का नया मिशन कर सकता है चौंकाने वाला खुलासा!
- Written By: सिमरन सिंह
NASA Dragonfly Mission: अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने अपने महत्वाकांक्षी Dragonfly मिशन पर काम तेज कर दिया है।

NASA's New Drone for the Exploration of Titan (Source. X)
Space Exploration: अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने अपने महत्वाकांक्षी Dragonfly मिशन पर काम तेज कर दिया है। इस मिशन के तहत एक खास ड्रोन तैयार किया जा रहा है, जो शनि ग्रह के सबसे बड़े चंद्रमा टाइटन की सतह और वातावरण का गहराई से अध्ययन करेगा।
यह ड्रोन आकार में एक छोटी कार जितना होगा और इसे परमाणु ऊर्जा से चलने वाली तकनीक से शक्ति मिलेगी। योजना के मुताबिक, इसे साल 2028 में लॉन्च किया जाएगा और लगभग 6 साल की यात्रा के बाद 2034 में यह टाइटन पर पहुंचेगा।
आठ पंखों वाला ऑक्टोकॉप्टर: खास डिजाइन से उड़ेगा
Dragonfly को आठ रोटर वाले ऑक्टोकॉप्टर के रूप में डिजाइन किया गया है। इसे खास तौर पर टाइटन के वातावरण को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। टाइटन का वातावरण पृथ्वी की तुलना में काफी घना है और वहां गुरुत्वाकर्षण भी कम है, जिससे इस ड्रोन को उड़ान भरने में आसानी होगी। हालांकि, अत्यधिक ठंडा वातावरण और पृथ्वी से सिग्नल आने-जाने में लगभग एक घंटे का समय वैज्ञानिकों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: PM मोदी ने किया माफ…फिर भी छात्राओं को मिल रही रेप की धमकी, डॉक्सिंग पर क्या कहता है कानून?
क्या सच में बन गया Spider-Man का Web Shooter? YouTuber ने बनाया हाथ से जाल फेंकने वाला गजब डिवाइस
2 अगस्त से बदल जाएगा AI का खेल, फोटो-वीडियो पर बताना होगा सच, नहीं तो लगेगा करोड़ों का जुर्माना
अब Google बताएगा आपकी उम्र, लेकिन बिना जन्मतिथि मांगे, Android यूजर्स के लिए आ रहा बड़ा बदलाव
परमाणु ऊर्जा से मिलेगा दमदार पावर
इस ड्रोन को ऊर्जा देने के लिए Multi-Mission Radioisotope Thermoelectric Generator (MMRTG) का इस्तेमाल किया जाएगा। यह तकनीक रेडियोआइसोटोप से ऊर्जा पैदा करती है और लंबे समय तक चलने वाले अंतरिक्ष मिशनों के लिए बेहद भरोसेमंद मानी जाती है। इसकी मदद से Dragonfly टाइटन की सतह पर लंबे समय तक सक्रिय रहकर अलग-अलग जगहों का अध्ययन कर सकेगा।
Fly high, Dragonfly! 🚁 NASA has confirmed the #DragonflyMission to Saturn’s organic-rich moon Titan. This allows the rotorcraft mission to progress to completion of final design, followed by the construction of the spacecraft and science instruments. https://t.co/pVv6PyU9N7 — NASA Solar System (@NASASolarSystem) April 17, 2024
Selk Crater पर होगी लैंडिंग
मिशन के तहत इस ड्रोन को टाइटन के भूमध्यरेखीय क्षेत्र में स्थित Selk Crater के पास उतारने की योजना है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस इलाके में जटिल कार्बनिक पदार्थ मौजूद हो सकते हैं, जो कभी तरल पानी की मौजूदगी के कारण बने होंगे। ड्रोन यहां से उड़ान भरकर विभिन्न स्थानों की जांच करेगा और वहां के रासायनिक तत्वों का अध्ययन करेगा।
ये भी पढ़े: कान से बार-बार गिरते हैं AirPods? जानें क्या है पहनने का सही तरीका, साउंड भी होगा जबरदस्त
कैमरे और सेंसर से करेगा बड़ा खुलासा
Dragonfly अपने साथ कई आधुनिक वैज्ञानिक उपकरण लेकर जाएगा, जिनमें कैमरे, स्पेक्ट्रोमीटर और अन्य सेंसर शामिल हैं। इनकी मदद से टाइटन की सतह पर मौजूद कार्बनिक पदार्थों और रासायनिक संरचनाओं का विश्लेषण किया जाएगा। यह मिशन इस सवाल का जवाब दे सकता है कि क्या टाइटन पर कभी जीवन के अनुकूल परिस्थितियां मौजूद थीं।
2028 में ऐतिहासिक लॉन्च
Dragonfly मिशन को 2028 में Falcon Heavy रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। यदि यह मिशन सफल होता है, तो यह पहली बार होगा जब किसी दूसरे ग्रह के चंद्रमा पर उड़ने वाला ड्रोन इतने बड़े स्तर पर वैज्ञानिक खोज करेगा।
Now a nuclear powered drone will fly on titan nasas new mission could make shocking revelations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फ्रेंडशिप डे पर छलका करण जौहर का दर्द, बोले- दोस्त ही मेरी सबसे बड़ी दौलत, मुश्किल वक्त में हमेशा बने सहारा
Aug 02, 2026 | 09:54 PMप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PMबिना नंबर प्लेट और काली फिल्म वाली कार में मिला पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन
Aug 02, 2026 | 09:54 PMवेल्थ क्रिएशन के लिए SIP ही सबसे बेस्ट, नवभारत से बातचीत में बोले LIC म्यूचुअल फंड के MD रवि कुमार झा
Aug 02, 2026 | 09:52 PMसंजय राउत 420 है… नितेश राणे का तीखा हमला, बोले- उसकी औकात नहीं गृह मंत्री अमित शाह पर बोलने की
Aug 02, 2026 | 09:51 PMकेस पुराना हो गया…मुझसे संबंध बना लो मेडिकल रिपोर्ट सही आएगी, दरोगा ने ही किया रेप पीड़िता के साथ दुष्कर्म
Aug 02, 2026 | 09:49 PMबिहार में नशामुक्ति से बदलेगी तस्वीर: CM सम्राट बोले- विकसित भारत के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त होना जरूरी
Aug 02, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध पर भड़का संत समाज, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर फूटा गुस्सा! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 07:55 PM














