-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Air In Delhi Is Poisoned City Is Filled With Dust And Smoke
निशानेबाज: दिल्ली की फिजा में घुला है जहर, धूल और धुएं से भरा शहर
- Written By: आंचल लोखंडे
Delhi: 'धुएं, धूल और जहरीली हवा से भरी दिल्ली की इतनी तारीफ मत कीजिए।वहां सांस लेना दूभर हो गया है।घने कोहरे की वजह से वहां विमान सेवा प्रभावित होती है।

दिल्ली की फिजा में घुला है जहर धूल और धुएं से भरा शहर
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण इतना ज्यादा हो गया है कि धुंध और धुएं से आने लगी खांसी, तेजी से बढ़ रही सांस की बीमारी।ऐसे में क्या करे जनता बेचारी!’ हमने कहा, ‘ऐसी हालात देखते हुए हमें गजल याद आ रही है- सीने में जलन आंख में तूफान सा क्यों है, इस शहर में हर शख्स परेशान सा क्यों है!’ दिल्ली की हवा में सांस लेना दिन भर में 20 सिगरेट पीने के समान फेफड़ों के लिए हानिकारक है।वायु प्रदूषण से छुटकारा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकारी खजाने के करोड़ों रुपए खर्च कर हवाई जहाज से बादलों पर सिल्वर नाइट्रेट के कणों की बौछार कर क्लाउड सीड़गि करवाई लेकिन एक बूंद भी पानी नहीं बरसा।बारिश होती तो धूल का सफाया हो जाता।जिन्हें खांसी, ब्रांकाइटिस और अस्थमा है, उन्हें दिल्ली छोड़ देनी चाहिए.’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, आप कैसी बात कर रहे हैं? नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने आजादी की लड़ाई के समय नारा दिया था- ‘दिल्ली चलो’।आज तो गली का मामूली नेता भी दिल्ली जाना चाहता है।दिल्ली का नाम पहले इंद्रप्रस्थ था। वह पांडवों की राजधानी था।मुगलों ने भी इसे राजधानी बनाया।अंग्रेज शासक भी 1911 में कलकत्ता से अपनी राजधानी दिल्ली ले आए थे।दिल्ली दिलवालों की है।दिल्ली के लाल किले से सारे प्रधानमंत्री 15 अगस्त को प्यारे देशवासियों के नाम संदेश देते आए हैं।दूसरे शहरों की तुलना में दिल्ली में खाना काफी सस्ता है।आपको दिल्ली की पराठेवाली गली जाकर जायके का सफर शुरू करना चाहिए.’
ये भी पढ़े: निशानेबाज: इस लत से छुटकारा कैसे मिले, गुटखा बिना चैन कहां रे!
सम्बंधित ख़बरें
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
24 जून का इतिहास: जब राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत ने संचार व्यवस्था को दी नई दिशा
नवभारत विशेष: लखनऊ अग्निकांड से सबक ले सरकार, दिल्ली का चांदनी चौक भी असुरक्षित
Navabharat Nishanebaaz: जहां दिखे फायदा, उस ओर चल इसीलिए होता है इतना दलबदल
हमने कहा, ‘धुएं, धूल और जहरीली हवा से भरी दिल्ली की इतनी तारीफ मत कीजिए।वहां सांस लेना दूभर हो गया है।घने कोहरे की वजह से वहां विमान सेवा प्रभावित होती है।देखना, ठंड बढ़ने के बाद धुंध की वजह से कितनी फ्लाइट लेट या कैंसल होती हैं।इसलिए दिल्ली-एनसीआर से ज्यादा प्यार मत जताइए।वहां सिर्फ हवा ही नहीं, यमुना का जल भी रसायनयुक्त, फेनदार व प्रदूषित हो चुका है।दिल्ली के बीजेपी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की छठ पूजा के लिए एक घाट बनवाया जहां गंगा नदी का फिल्टर किया हुआ जल डलवाया लेकिन इतनी तैयारी के बाद भी प्रधानमंत्री वहां नहीं गए.’ हमने कहा, ‘छठ पूजा सौभाग्यवती महिलाएं अपने पति के साथ नदी तट पर जाकर करती हैं।वहां पीएम का क्या काम ! जहां तक मौसम की बात है अभी चुनाव के मौसम पर ध्यान दीजिए।रामायण काल में खर-दूषण नामक राक्षक थे जबकि इस समय प्रदूषण जानलेवा बनता जा रहा है।यमुना हो या गंगा, नदी सफाई के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया जाता है।’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Air in delhi is poisoned city is filled with dust and smoke
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM













