Animal को लेकर बड़ा अपडेट, रणबीर कपूर के डबल रोल से मचेगा बवाल, संदीप रेड्डी वांगा ने किया खुलासा

Animal Park Update: 900 करोड़ कमाने वाली ‘एनिमल’ के सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। संदीप रेड्डी वांगा ने रणबीर कपूर के डबल रोल और शूटिंग टाइमलाइन पर खुलासा किया है।
Ranbir Kapoor Update
रणबीर कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ranbir Kapoor Update: साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचाया था। रणबीर कपूर की दमदार परफॉर्मेंस और संदीप रेड्डी वांगा के इंटेंस डायरेक्शन ने फिल्म को करीब 900 करोड़ रुपये की ब्लॉकबस्टर बना दिया। तभी से फैंस इसके दूसरे पार्ट ‘एनिमल पार्क’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब आखिरकार मेकर्स ने फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है।

जापान प्रीमियर के दौरान हुआ खुलासा

‘एनिमल’ का हाल ही में जापान में प्रीमियर हुआ, जहां जापानी ऑडियंस से वर्चुअल इंटरेक्शन के दौरान निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने ‘एनिमल पार्क’ पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म पर काम जल्द शुरू होगा। फिलहाल वह अपनी एक अन्य फिल्म में व्यस्त हैं, जिसके बाद पूरा फोकस ‘एनिमल पार्क’ पर होगा।

मिड-2007 से शुरू होगी शूटिंग

संदीप रेड्डी वांगा ने कंफर्म किया कि ‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग मिड-2007 से शुरू करने की योजना है। उन्होंने बताया कि इस बार कहानी और भी ज्यादा डार्क और इंटेंस होगी। निर्देशक के मुताबिक, फिल्म में “ज्यादा एनिमल” देखने को मिलेंगे, क्योंकि कहानी दो ऐसे किरदारों के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो एक-दूसरे की परछाईं जैसे होंगे।

रणबीर कपूर निभाएंगे डबल रोल

सबसे बड़ा खुलासा यह रहा कि रणबीर कपूर एक बार फिर रणविजय सिंह के रोल में लौटेंगे, लेकिन इस बार वह विलेन अजीज का किरदार भी निभाएंगे। यानी ‘एनिमल पार्क’ में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आएंगे। दो भाइयों के बीच टकराव ही फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी होगी, और यही वजह है कि फिल्म का टाइटल ‘एनिमल पार्क’ रखा गया है।

रणबीर कपूर की एक्साइटमेंट

इस वर्चुअल इवेंट में रणबीर कपूर भी वीडियो कॉल के जरिए जुड़े थे। उन्होंने फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए कहा कि संदीप रेड्डी वांगा के साथ फिर से सेट पर लौटना उनके लिए बेहद खास है। रणबीर के मुताबिक, पहले पार्ट की शूटिंग के दौरान ही संदीप के दिमाग में दूसरे पार्ट की कहानी पूरी तरह साफ थी, जो एक एक्टर के तौर पर उन्हें काफी इंस्पायर करती है।

फैंस को है बड़े धमाके की उम्मीद

‘एनिमल पार्क’ को लेकर सामने आए इन अपडेट्स के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। अब सभी की नजरें शूटिंग की शुरुआत और फिल्म की रिलीज डेट पर टिकी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com