-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- After The Morbi Bridge Accident Now Rajkot Gaming Zone Is In Trouble
मोरबी पुल दुर्घटना के बाद अब राजकोट का गेमिंग जोन हादसा
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

क्या इंसान की जान की कोई कीमत ही नहीं है? गुजरात में आपराधिक लापरवाही के चलते भयानक हादसे हो रहे हैं जिनमें अमूल्य मानव प्राणों की क्षति हो रही है। ये ऐसी दुर्घटनाएं हैं जिन्हें टाला जा सकता था बशर्ते पर्याप्त सावधानी बरती जाती। ऐसे हादसे बार-बार होते हैं लेकिन उनसे कोई सबक नहीं सीखा जाता। उपक्रम शुरू करनेवालों को सिर्फ पैसा कमाने से मतलब है, जनसुरक्षा के उपाय करने की वह हमेशा अनदेखी करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के गृहराज्य गुजरात में ऐसे हृदयविदारक हादसे होना चिंताजनक है। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक राजकोट के टीआरपी गेम जोन या एम्यूजमेंट पार्क में हुए भीषण अग्निकांड में मरनेवालों की तादाद 33 हो गई।
मृतकों में अनेक बच्चों का समावेश है। अधिकारियों के मुताबिक गेमिंग एक्टिविटी के लिए बनाए गए फाइबर डोम में आग लग गई थी। जाहिर है कि वहां अग्नि से सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए होंगे। जगह-जगह पर फायर एक्सटिंविशर, रेत भरी बाल्टियां और आसपास फायर ब्रिगेड का होस पाइप रहना आवश्यक है। दिल्ली के उपहार सिनेमाघर के भीषण अग्निकांड के बाद से देशव्यापी स्तर पर हर सार्वजनिक स्थल पर अग्निशमन के इंतजाम पुख्ता किए जाने चाहिए थे लेकिन किसी को इसकी तनिक भी परवाह नहीं है।
देश में फायर ब्रिगेड से एनओसी लिए बिना ही काफी ऊंची बिल्डिंग बनाने का दौर चल पड़ा है। कोई ऊपर की मंजिलों में फंस जाए तो धुएं और आग की चपेट से बच पाना मुश्किल हो जाता है। कहीं तो फायर ब्रिगेड की सीढ़ी भी नहीं पहुंच पाती। गुजरात हाईकोर्ट ने राजकोट अग्निकांड का स्वत: संज्ञान लेते हुए इसे मानव निर्मित हादसा बताया है। शव इतने जल गए कि शिनाख्त भी मुश्किल है इसलिए डीएनए के नमूने लिए जा रहे हैं। एमआईटी मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन में महिला से हैवानियत: अर्धनग्न कर गांव में घुमाने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार
गोसीखुर्द बांध से छोड़ा गया 160 क्यूमेक्स पानी, वैनगंगा नदी किनारे अलर्ट जारी
Nagpur Metro: कॉटन मार्केट स्टेशन का दूसरा एंट्री-एक्जिट और 120 मीटर लंबा स्काईवॉक शुरू, यात्रियों को राहत
FIFA: फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड! स्पेन के उनाई साइमन ने रचा इतिहास, ‘गिनीज बुक’ में दर्ज कराया नाम
पुलिस को राज्य के सभी गेमिंग जोन का निरीक्षण करने और अग्नि सुरक्षा मंजूरी के बगैर चलाए जा रहे गेमिंग जोन को बंद करने का आदेश दिया गया है। प्रधानमंत्री ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। अक्टूबर 2022 में गुजरात के मारबी में 143 वर्ष पुराना पुल टूटने से भयानक हादसा हुआ था जिसमें 134 लोगों की मौत हुई थी। वह भी जबरदस्त लापरवाही की मिसाल थी।
मच्छू नदी पर बना यह पुल टूरिस्ट स्पॉट था। मरम्मत के नाम सिर्फ पुल को पेंट किया गया था। 100 लोगों की क्षमता वाले केबल ब्रिज पर 300-400 लोग पहुंच गए थे। पुल का मैनेजमेंट करनेवाली कंपनी टिकट के पैसे वसूल करती रही। सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था। ये हादसे दिखाते हैं कि पैसा कमाने की धुन में प्रबंधक सुरक्षा उपायों को पूरी तरह ताक पर रख देते हैं। मानव प्राणों से यह अपराधिक खिलवाड़ कब तक चलेगा?
After the morbi bridge accident now rajkot gaming zone is in trouble
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन में महिला से हैवानियत: अर्धनग्न कर गांव में घुमाने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 01:28 PMगोसीखुर्द बांध से छोड़ा गया 160 क्यूमेक्स पानी, वैनगंगा नदी किनारे अलर्ट जारी
Jul 03, 2026 | 01:27 PMNagpur Metro: कॉटन मार्केट स्टेशन का दूसरा एंट्री-एक्जिट और 120 मीटर लंबा स्काईवॉक शुरू, यात्रियों को राहत
Jul 03, 2026 | 01:25 PMFIFA: फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड! स्पेन के उनाई साइमन ने रचा इतिहास, ‘गिनीज बुक’ में दर्ज कराया नाम
Jul 03, 2026 | 01:23 PMहाई टाइड और भारी की बारिश, मुंबईकरों को 26 जुलाई की आई याद, बारिश के तांडव से मचा हाहाकार
Jul 03, 2026 | 01:19 PMछतरपुर : बुंदेलखंड के केदारनाथ’ जटाशंकर धाम में सीजन की पहली मूसलाधार बारिश, मंदिर परिसर जलमग्न
Jul 03, 2026 | 01:19 PM‘परमाणु बम न होता तो…’, सिंगापुर के राजदूत ने पाकिस्तान को जमकर धोया, जानें क्या कुछ कहा?
Jul 03, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM










