- Hindi News »
- Religion »
- What Is The Glory Of Baba Baidyanath Dham
एक ही स्थान जहां शिव और शक्ति एक साथ हैं विराजमान, जानिए वैद्यनाथधाम की महिमा
Temple: बाबा बैद्यनाथ धाम को 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। इस ज्योतिर्लिंग की एक सबसे बड़ी खासियत है कि यह विश्व का इकलौता शिव मंदिर है, जहां शिव और शक्ति एक साथ विराजमान है।
- Written By: सीमा कुमारी

विश्व प्रसिद्ध बैद्यनाथ मंदिर (सौ.सोशल मीडिया)
Baba Baidyanath Temple 2025 : सावन का पावन महीना चल रहा है और इस महीने में शिवनगरी झारखंड के देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बैद्यनाथ मंदिर की महिमा किसी से छूपी नहीं है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है बाबा बैद्यनाथ धाम, द्वादश ज्योतिर्लिंगों में इसे 9वें ज्योतिर्लिंग के रूप में जाना जाता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवघर स्थित बैजनाथ धाम भगवान भोलेनाथ का एकमात्र मंदिर है। जहां शिव और शक्ति दोनों एक साथ विराजमान हैं इसलिए इसे शक्तिपीठ के नाम से भी जाना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक बाबा बैद्यनाथ धाम में ही माता सती का हृदय कटकर गिरा था इसलिए इसे ही हृदयपीठ के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में आज आइए जानते है बाबा बैद्यनाथ धाम से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें-
सम्बंधित ख़बरें
Bade Mangal Upay : आज चौथे बड़े मंगल की शाम करना न भूलें ये महाउपाय, हनुमान जी करेंगे हर अधूरी मनोकामना पूरी
Bade Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर आज भूल से भी न करें ये काम, भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान
सिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
Malmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
लंकापति रावण ने किया था भगवान शिव से लंका चलने का आग्रह
पौराणिक कथाओं के अनुसार, लंकापति रावण भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए एक के बाद एक अपनी सर की बलि देकर शिवलिंग पर चढ़ा रहे थे, एक के बाद एक कर दशानन रावण ने भगवान के शिवलिंग पर 9 सिर काट कर चढ़ा दिए, जैसे ही दशानन दसवें सिर की बलि देने वाला था वैसे ही भगवान भोलेनाथ प्रकट हो गए।
तब भगवान शिव ने प्रसन्न होकर दशानन से वरदान मांगने को कहा, इसके बाद वरदान के रूप में रावण भगवान शिव को लंका चलने को कहते हैं। उनके शिवलिंग को लंका में ले जाकर स्थापित करने का वरदान मांगते हैं, भगवान रावण को वरदान देते हुए कहते हैं कि जिस भी स्थान पर शिवलिंग को तुम रख दोगे मैं वहीं पर स्थापित हो जाऊंगा।
भगवान विष्णु ने लिया चरवाहे का रूप
भगवान भोलेनाथ शिवलिंग को लंका ले कर जा रहे रावण को रोकने के लिए सभी देवों के आग्रह पर मां गंगा रावण के शरीर में प्रवेश कर जाती है। जिस कारण उन्हें रास्ते में जोर की लघुशंका लगती है, इसी बीच भगवान विष्णु वहां एक चरवाहे के रूप में प्रकट हो जाते हैं, जोर की लघु शंका लगने के कारण रावण धरती पर उतर जाता है और चरवाहे के रूप में खड़े भगवान विष्णु के हाथों में शिवलिंग देकर यह कहता है कि इसे उठाए रखना जब तक में लघु शंका कर वापस नहीं लौट आता है।
इधर मां गंगा के शरीर में प्रवेश होने के कारण लंबे समय तक रावण लघुशंका करता रहता है। इसी बीच चरवाहे के रूप में मौजूद बच्चा भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग का भार नहीं सहन कर पाता और वह उसे जमीन पर रख देता है।
लघुशंका करने के उपरांत जब रावण अपने हाथ धोने के लिए पानी खोजने लगता है जब उसे कहीं जल नहीं मिलता है तो वह अपने अंगूठे से धरती के एक भाग को दबाकर पानी निकाल देता है। जिसे शिवगंगा के रूप में जाना जाता है।
शिव गंगा में हाथ धोने के बाद जब रावण धरती पर रखे गए शिवलिंग को उखाड़ कर अपने साथ लंका ले जाने की कोशिश करता है तो वो ऐसा करने असमर्थ हो जाता है।
ये भी पढ़ें-बुधवार को मनेगी कल्कि जयंती, जानिए कल, भगवान विष्णु के इस अवतार का महत्व
इसके बाद रावण गुस्से में आकर वह शिवलिंग को धरती में दबा देता है जिस कारण बैधनाथ धाम स्थित भगवान शिव की स्थापित शिवलिंग का छोटा सा भाग ही धरती के ऊपर दिखता है, इसे रावणेश्वर बैधनाथ ज्योतिर्लिंग के नाम से भी जाना जाता है।
देवघर में लगता है श्रावणी मेला
लोक मान्यताओं के अनुसार, जो भी भक्त कांधे पर कांवर लेकर सुल्तानगंज से जल उठा कर पैदल भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक करता है उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है, इसीलिए ऐसी मनोकामना लिंग के रूप में भी जाना जाता है।
सावन के महीने में हर दिन लाखों श्रद्धालु की भीड़ सुल्तानगंज से जल उठा कर कांवर में जल भरकर पैदल 105 किलोमीटर की दूरी तय कर देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं, सावन के महीने में देवघर में लगने वाली विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला देश की सबसे लंबे दिनों तक चलने वाली धार्मिक आयोजनों में से एक है।
What is the glory of baba baidyanath dham
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कन्फर्म टिकट के बाद भी यात्री की लगाई ‘Absent’, TTE और यात्री के बीच हुई जमकर बहस; वीडियो वायरल
May 26, 2026 | 11:29 AMबॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर पश्चिम रेलवे की बड़ी कार्रवाई, गोरेगांव-मालाड में हटे अवैध ढांचे
May 26, 2026 | 11:29 AM4500 शिक्षक गैर-मराठी ऑटो-टैक्सी चालकों को सिखाएंगे मराठी; प्रताप सरनाईक ने किया बड़े अभियान का ऐलान
May 26, 2026 | 11:28 AMक्यों मेंटल हेल्थ के लिए खतरनाक है Mood Swings, जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
May 26, 2026 | 11:26 AMMP Census 2027: मध्यप्रदेश में जनगणना 2027 का पहला चरण अंतिम दौर में; 30 मई तक पूरा होगा मकानों का सूचीकरण
May 26, 2026 | 11:25 AMछत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना नेता पर जानलेवा हमला; गले मिलकर अपराधी ने गर्दन पर फेरा चाकू
May 26, 2026 | 11:25 AMGold-Silver Rate Today: आज सोना हुआ सस्ता, MCX पर चांदी में भी गिरावट, चेक करें ताजा रेट्स
May 26, 2026 | 11:17 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














