घर में भूलकर नहीं लगाते हैं भगवान शिव की ऐसी तस्वीर, निगेटिव होता है इसका असर

Lord Shiva Idol: घर में देवी-देवताओं की तस्वीर या मूर्ति लगाना शुभ होता है। शिव जी को सभी देवों में सबसे उच्च स्थान प्राप्त है। कहा जाता है कि भगवान शिव की कृपा से बड़ा से बड़ा संकट भी टल जाता है।
भगवान शिव की ऐसी प्रतिमा भूलकर भी ना लगाएं घर में, भर जाएगा जीवन कष्टों से!
भोलेनाथ की कौन सी तस्वीर लगाना शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Vastu Tips : भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन सबसे शुभ एवं पावन महीने के रूप में जाना जाता है। इस दौरान शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूजा पाठ के साथ व्रत रखते हैं, मंदिर जाते हैं और अपने घरों में भगवान शिव की मूर्तियां व तस्वीरें भी स्थापित करते है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में देवी-देवताओं की तस्वीर या मूर्ति लगाना शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में शिव जी को सभी देवों में सबसे उच्च स्थान प्राप्त है। कहा जाता है कि भगवान शिव शंकर की कृपा से बड़ा से बड़ा संकट भी टल जाता है।

जिस घर पर महादेव की कृपा होती है, वहां से परेशानियां कोसों दूर रहती हैं। इसलिए लोग अपने घर में शिव जी की तस्वीर या मूर्ति जरूर रखते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शिव जी की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि घर में शिव जी की तस्वीर लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

घर में भगवान भोलेनाथ की कौन सी तस्वीर लगाना शुभ :

उत्तर दिशा में लगाएं शिव जी की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा भगवान शिव की प्रिय दिशा है। वहीं, इसी दिशा में भगवान शिव का निवास स्थल, यानि कैलाश पर्वत भी है, इसीलिये घर में भी भगवान शिव की तस्वीर लगाने के लिए उत्तर दिशा का चुनाव करना चाहिए। इस दिशा में तस्वीर लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

खुश और मुस्कुराते हुए तस्वीर मानी जाती है शुभ

ज्योतिष बताते हैं कि, घर में भगवान भोलेनाथ की ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए, जिसमें वह खुश और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हों। ऐसी तस्वीर लगाने से घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है।

घर में लगाएं शिव परिवार की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शिव परिवार की तस्वीर लगाना भी बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से घर में कलह नहीं होता है। साथ ही बच्चे भी आज्ञाकारी बनते हैं।

इस जगह रखें शिव जी की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार भगवान शिव की मूर्ति या प्रतिमा घर में ऐसी जगह पर स्थापित करनी चाहिए जहां से हर कोई आसानी से इनके दर्शन कर सके।

वहीं इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर में शिव जी की ऐसी तस्वीर न लगाएं, जिसमें वे क्रोध अवस्था में हो या अपना रौद्र रूप धारण किए हो। यह घर की सुख-शांति के लिए ठीक नहीं है।

Navbharat Live
navbharatlive.com