-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- These Five Fruits Are Not Offered On Shivling
केला सहित इन फलों को शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं, वरना महादेव हो सकते हैं नाराज़
- Written By: सीमा कुमारी
Sawan 2025: सावन का पावन महीना चल रहा है और शिव जी की पूजा के कई सारे अहम नियम भी होते हैं। वैसे तो भोलेनाथ को कई तरह के फल-फूल चढ़ाए जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे फल हैं जो नहीं चढ़ाने चाहिए।

शिवलिंग पर नहीं चढ़ाए जाते ये पांच फल (सौ.सोशल मीडिया)
Shiv Ji Ki Puja : शिव भक्ति और आराधना का महापर्व श्रावण मास अभी चल रहा हैं। यह महीना पूरी तरह देवों के देव भगवान शिव को समर्पित होता है। शिवभक्त सावन महीने में निश्चल एवं सह्रदय मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा-पाठ और व्रत रखते है। मान्यता है कि, ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ सबकी मनोकामनाओं को पूरी करते हैं।
कहा जाता है कि, यदि सच्चे मन से केवल जल अर्पित किया जाए, तो भोलेनाथ वह भी स्वीकार कर लेते हैं। शिव जी को सामान्य प्रसाद प्रिय है, लेकिन कुछ फल ऐसे भी हैं, जिन्हें उनकी पूजा में अर्पित नहीं करना वर्जित माना जाता है। आइए जानते हैं कि ये फल कौन से हैं।
शिवलिंग पर नहीं चढ़ाए जाते ये पांच फल
-
न चढ़ाएं नारियल यानी श्री फल
ज्योतिषयों के अनुसार, शिवलिंग पर नारियल यानी श्री फल नहीं चढ़ाना चाहिए। नारियल को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यह फल समुद्र मंथन की प्रक्रिया से उत्पन्न हुआ था और इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है। चूंकि लक्ष्मी जी भगवान विष्णु की अर्धांगिनी हैं, इसलिए नारियल चढ़ाना शिव को लक्ष्मी अर्पित करने जैसा माना जाता है, जो पूजा शास्त्रों के अनुसार अनुचित है।
-
न चढ़ाएं जामुन
कहा जाता है कि शिवलिंग पर जामुन भी नहीं चढ़ाना चाहिए। धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण से जामुन को पूरी तरह से शुद्ध नहीं माना गया है। इसी वजह से इसे शिवलिंग या शिव प्रतिमा पर नहीं चढ़ाया जाता और न ही इसे प्रसाद के रूप में अर्पित किया जाता है।
-
न चढ़ाएं अनार
ज्योतिष बताते है कि शिवलिंग पर अनार भी चढ़ाना वर्जित माना गया है। हालांकि श्रद्धापूर्वक अनार के रस से अभिषेक करना स्वीकार्य माना गया है।
-
न चढ़ाएं केला
शिवलिंग पर केला भी नहीं चढ़ाना चाहिए। पुराणों में वर्णन मिलता है कि केले के वृक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के रौद्र रूप और ब्राह्मण के शाप के कारण हुई थी। यही कारण है कि केले को शिवजी को अर्पित नहीं किया जाता।
यह भी पढ़ें:अगर कुंडली में है कालसर्प दोष, तो छुटकारा पाने के लिए नाग पचंमी पर करें ये उपाय
इन चीजों से भी नही करें शिवलिंग की पूजा
आपको बता दें, इन फलों के अलावा तुलसी के पत्ते और केवड़ा फूल भी भगवान शिव को नहीं चढ़ाए जाते। शिवपुराण के अनुसार केवड़ा फूल को शिव ने श्रापित किया था क्योंकि इसने ब्रह्मा जी के असत्य कथन का समर्थन किया था।
सम्बंधित ख़बरें
चित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Kamika Ekadashi 2026: 9 अगस्त को बनेगा महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ
साथ ही, शिव वैराग्य और तप के प्रतीक हैं, इसलिए उन्हें कुमकुम, सिंदूर या स्त्रियों के श्रृंगार संबंधी वस्तुएं भी नहीं अर्पित करनी चाहिए। ऐसी वस्तुएं शिव पूजा के प्रभाव को कम कर सकती हैं।
These five fruits are not offered on shivling
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













