- Hindi News »
- Religion »
- What Is The Difference Between Shivling And Jyotirling How Many Types Of Shivling Are There
शिवलिंग और ज्योतिर्लिंग में क्या है अंतर, कितने प्रकार के होते हैं शिवलिंग
अधिकतर लोग शिवलिंग और ज्योतिर्लिंग को एक समझ लेते हैं लेकिन बता दें, दोनों के बीच बहुत बड़ा अंतर होता है। शिव पुराण में दोनों का अलग-अलग अर्थ भी बताया गया है। जानिए दोनों के बीच अंतर।
- Written By: सीमा कुमारी

ज्योतिर्लिंग और शिवलिंग (सौ.सोशल मीडिया)
Jyotirlinga and Shivling: सावन का पावन महीना चल रहा है। ये महीना भगवान शिव की भक्ति और साधना के लिए सबसे शुभ एवं उत्तम माना जाता है। कहा जाता है कि सावन महीने में जो भी शिव भक्त भगवान भोलेनाथ का प्रतीक शिवलिंग की पूजा- अर्चना करता है उसकी हर इच्छा भगवान भोलेनाथ पूरी करते हैं। क्या आपको पता है कि शिवलिंग और ज्योतिर्लिंग क्या अंतर होता है।
आपको बता दें, अधिकतर लोग शिवलिंग और ज्योतिर्लिंग को एक समझ लेते हैं लेकिन बता दें, दोनों के बीच बहुत बड़ा अंतर होता है। शिव पुराण में दोनों का अलग-अलग अर्थ भी बताया गया है। तो यहां जानिए आखिर ज्योतिर्लिंग और शिवलिंग के बीच क्या अंतर है।
क्या अंतर है ज्योतिर्लिंग और शिवलिंग में-
शिव पुराण के अनुसार, भगवान शिव जहां-जहां प्रकाश यानी ज्योति के रूप में प्रकट हुए उसे ज्योतिर्लिंग कहा जाता है। बता दें कि हमारे देश में कुल 12 ज्योतिर्लिंग हैं। जो भारत के अलग अलग हिस्सों में स्थित है। मान्यताओं के अनुसार, 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
सम्बंधित ख़बरें
रावण की लंका में मां बनी एक राक्षसी, त्रिजटा को सीता ने क्यों कहा था मां?
रामायण का अनसुना हीरो, सम्पाती जिसने अपनी जान दांव पर लगाकर बचाया भाई
Ganga Saptami 2026 Date: गंगा सप्तमी 2026: इस दिन करें खास पूजा, बदल सकती है आपकी किस्मत!
Pradosh Vrat Shivling Abhishek: इस प्रदोष व्रत पर इस विधि से करें शिवलिंग का अभिषेक, महादेव भर देंगे झोली!
वहीं,अगर बात शिवलिंग की करें तो शिवलिंग उसे कहते हैं, जिसे मनुष्यों द्वारा बनाया गया है या खुद प्रकट हुए हैं। शिव पुराण के मुताबिक, शिवलिंग का अर्थ अनंत होता है, जिसका कोई अंत नहीं है।
भगवान शिव के प्रतीक के रूप में शिवलिंग का निर्माण भक्तों ने पूजा-पाठ और प्राण प्रतिष्ठा कर घर में स्थापित करने के लिए किया है। शिवलिंग की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और पूरे परिवार पर भोले शंकर का आशीर्वाद बना रहता है।
भारत में कुल 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंग हैं:
1. सोमनाथ, गुजरात
2. मल्लिकार्जुन, आंध्र प्रदेश
3. महाकालेश्वर, उज्जैन
4. ओंकारेश्वर, मध्य प्रदेश
5. केदारनाथ, उत्तराखंड
6. भीमाशंकर, महाराष्ट्र
7. काशी विश्वनाथ, उत्तर प्रदेश
8. त्र्यंबकेश्वर, महाराष्ट्र
9. बैद्यनाथ, झारखंड
10. नागेश्वर, गुजरात
11. रामेश्वरम, तमिलनाडु
12. घृष्णेश्वर, महाराष्ट्र
शिवलिंग कई प्रकार के होते हैं-
अंडाकार शिवलिंग-
यह शिवलिंग मनुष्य द्वारा निर्मित होता है।
पारद शिवलिंग-
यह पारा धातु से बना शिवलिंग होता है, जिसे मनुष्य द्वारा बनाया जाता है।
स्वयंभू शिवलिंग-
जहां शिवलिंग स्वयं प्रकट हुआ हो, जैसे ज्योतिर्लिंग।
देव शिवलिंग-
देवताओं द्वारा स्थापित शिवलिंग को देव शिवलिंग कहते हैं।
असुर शिवलिंग-
राक्षसों द्वारा स्थापित शिवलिंग को असुर शिवलिंग कहते हैं।
पौराणिक शिवलिंग-
पौराणिक काल के लोगों द्वारा स्थापित शिवलिंग को पौराणिक शिवलिंग कहते हैं।
ये भी पढ़े:आखिर सावन में महिलाएं क्यों लगाती हैं मेहंदी, सुहाग और सेहत से है खास कनेक्शन
मानव शिवलिंग-
मनुष्य द्वारा निर्मित शिवलिंग जैसे पत्थर, धातु, मिट्टी, गोबर या अन्य सामग्रियों से बने शिवलिंग।
What is the difference between shivling and jyotirling how many types of shivling are there
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चालान से बचने का जुगाड़ पड़ा भारी, एक बटन से बदलती नंबर प्लेट
Apr 15, 2026 | 05:43 AMअब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Apr 15, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














