-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Why Do Women Apply Mehndi In The Month Of Saavan
आखिर सावन में महिलाएं क्यों लगाती हैं मेहंदी, सुहाग और सेहत से है खास कनेक्शन
- Written By: सीमा कुमारी
Sawan :मेहंदी सुहाग का प्रतीक है और सावन के महीने में मेहंदी लगाना शुभ माना गया हैं। कहा जाता है कि, सावन में यदि महिलाएं मेहंदी लगाती हैं तो माता पार्वती प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद देती हैं।

आखिर महिलाएं सावन में क्यों लगाते हैं? मेहंदी (सौ.सोशल मीडिया)
Sawan Mehndi:सावन का महीना कई मायनों में खास होता है। यूं कहिए यह महीना प्रकृति और संस्कृति से भी जुड़ा हैं। इस दौरान चारों तरफ हरियाली होती है। यह महीना भगवान शिव की अराधना के लिए जाना जाता हैं। खासकर महिलाओं के लिए। यह सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और प्रकृति के संगम का प्रतीक है।
सावन महीने में जहां हरियाली चारों ओर छा जाती है, वहीं महिलाएं हरे वस्त्र, चूड़ियां और विशेष रूप से मेहंदी का प्रयोग करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेहंदी लगाना केवल फैशन नहीं, बल्कि इसके पीछे गहरी धार्मिक और वैज्ञानिक मान्यताएं जुड़ी हैं? आइए जानते है इस बारे में-
आखिर महिलाएं सावन में क्यों लगाते हैं? मेहंदी
सुहाग और सोलह श्रृंगार का प्रतीक
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, मेहंदी सुहाग का प्रतीक है और सावन के महीने में मेहंदी लगाना शुभ माना गया हैं। कहा जाता है कि, सावन में यदि महिलाएं मेहंदी लगाती हैं तो माता पार्वती प्रसन्न होकर उन्हें अखंड सौभाग्य व सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती है।इसके अलावा, यह भी विश्वास है कि मेहंदी जितनी गाढ़ी रचती है, उतना ही गहरा प्रेम जीवनसाथी से मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva Tattoo Design: शिव भक्तों के लिए बेस्ट हैं भगवान शिव से जुड़े ये 6 शानदार टैटू डिजाइन
Powerful Shiv Mantra: भगवान शिव के 6 पावन मंत्र, नियमित जाप से परेशानियां होंगी दूर और मिलेगा मानसिक सुकून
Shani Pradosh Vrat 2026: शनि प्रदोष व्रत पर करें ये खास उपाय, दूर हो सकते हैं शनिदेव के अशुभ प्रभाव
Pradosh Vrat Date: जून महीने में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत ? जानें सही डेट और पूजा विधि
हरे रंग का विशेष महत्व
सावन का महीना हरियाली का प्रतीक है और इस दौरान हरे रंग को विशेष रूप से शुभ माना जाता है। मेहंदी का रंग भी हरा होता है, जो प्रकृति और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा होता है। साथ ही, हरा रंग भगवान शिव को भी प्रिय है, इसलिए महिलाएं हरे वस्त्रों और मेहंदी के माध्यम से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने की कोशिश करती हैं।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सेहत के लिए भी फायदेमंद
आपको बता दें, मेहंदी का सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं, बल्कि मेहंदी लगाने के वैज्ञानिक कारण भी हैं। बारिश के मौसम में संक्रमण, स्किन एलर्जी और गर्मी जैसी समस्याएं आम होती हैं। मेहंदी की तासीर ठंडी होती है, जिससे यह शरीर की गर्मी को संतुलित करती है और मानसिक शांति प्रदान करती है। इसके एंटीसेप्टिक गुण त्वचा को भी स्वस्थ रखते हैं।
यह भी पढ़ें:सावन में बेलपत्र के ये उपाय कर सकते हैं चमत्कार, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
मिलता है अखंड सौभाग्य का वरदान
पौराणिक कथाओं के अनुसार मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने की कामना 107 जन्मों तक कठोर तप किया था और फिर 108वें जन्म में उन्हें शिवजी पति के रूप में मिले। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती को प्रिय हैं। सावन में मेहंदी लगाने से मां पार्वती अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं।
Why do women apply mehndi in the month of saavan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘कागभुसुंडि’ गायब होने पर गरमाई सियासत, अखिलेश ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 24, 2026 | 02:25 PM‘पैर में नहीं थे जूते और हवा थी विपरीत’, केतन अग्रवाल के पिता के अहम सुरागों से खुली कातिल मंगेतर सिया की पोल!
Jun 24, 2026 | 02:24 PMहोर्मुज संकट टला, भारत को बड़ी राहत! नागपुर की कंपनी के जहाज 22,000 मीट्रिक टन रसोई गैस लेकर वतन रवाना
Jun 24, 2026 | 02:22 PMAMCA प्रोजेक्ट पर संकट के बादल! जानिए क्यों मुश्किल में पड़ सकता है भारत का ड्रीम फाइटर जेट
Jun 24, 2026 | 02:20 PMलग्जरी कार में सरप्राइज, कैफे में डांस… सिया से बेइंतहा मोहब्बत करता था केतन, Video देख हो जाएंगे इमोशनल
Jun 24, 2026 | 02:16 PMमुंबई-ठाणे सफर आसान: 17,036 करोड़ के भायंदर-घोड़बंदर मेगा कॉरिडोर को मंजूरी, टनल-क्रीक ब्रिज बनेंगे
Jun 24, 2026 | 02:13 PMAlka Yagnik Disease: दो साल पहले बहरेपन का शिकार हुईं थी अलका याग्निक? जानिए कैसे चली गई सुनने की क्षमता
Jun 24, 2026 | 02:10 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














