-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Today Is Margashirsha Amavasya Do Recite This Special Story During The Puja
आज है मार्गशीर्ष अमावस्या, पूजा में ज़रूर करें ‘इस’ विशेष कथा का पाठ, बनेंगे भाग्योदय के शुभ योग!
- Written By: सीमा कुमारी
Margashirsha Amavasya:ऐसा माना जाता है कि मार्गशीर्ष अमावस्या पर जो व्यक्ति इस कथा को श्रद्धापूर्वक सुनता या पढ़ता है, उसे सोना धोबिन के पुण्य का फल प्राप्त होता है।

मार्गशीर्ष अमावस्या पर ज़रूर पढ़ें ये पावन कथा (सौ.सोशल मीडिया)
Margashirsha Amavasya Katha 2025: आज गुरुवार 20 नवंबर 2025, को मार्गशीर्ष मास की अमावस्या मनाई जा रही है। धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से मार्गशीर्ष अमावस्या अत्यंत शुभ एवं फलदायक मानी जाती है। ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार, देवताओं की कृपा पाने, पितरों को तृप्त करने और सौभाग्य प्राप्त करने के लिए इस दिन स्नान-दान, पूजा-पाठ और विशेष कथा पढ़ने का विधान है। ऐसे में आइए मार्गशीर्ष अमावस्या पर ज़रूर पढ़ें ये पावन कथा-
मार्गशीर्ष अमावस्या की पावन कथा ‘सोना धोबिन’ की कहानी से जुड़ा
मार्गशीर्ष अमावस्या के व्रत कथा में ‘सोना धोबिन’ और एक ब्राह्मण कन्या की कहानी बहुत प्रचलित है, जिसका पाठ करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन काल में एक गरीब ब्राह्मण अपनी पत्नी और कन्या के साथ रहते थे। उनकी कन्या में सभी गुण थे, लेकिन उसके हाथ में विवाह की रेखा नहीं थी। एक बार उनके घर साधु महाराज आए, जिन्होंने कन्या की सेवा से प्रसन्न होकर उसे लंबी आयु का आशीर्वाद दिया, लेकिन यह भी बताया कि विवाह के बाद वह शीघ्र ही विधवा हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Tulsi Upay: क्या आप जानते हैं? योगिनी एकादशी पर तुलसी का यह छोटा सा उपाय खोल देगा बंद तक़दीर के ताले
Lord Shiva: सावन 2026: भगवान शिव को कौन-कौन से फूल अर्पित करें? जानिए किन पुष्पों से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ
बिपत्तारिणी पूजा 2026: क्यों की जाती है मां बिपत्तारिणी की आराधना? जानिए तिथि, पूजा-विधि और इसका महत्व
Sawan 2026: सावन के शुभारंभ से पहले घर में रखें ये 6 पवित्र वस्तुएं, शिव कृपा के साथ बढ़ेगी सकारात्मकता
यह सुनकर ब्राह्मण दंपति बहुत दुखी हुए। साधु ने इसका उपाय भी बताया। सोमवार की अमावस्या के दिन यदि सोना धोबिन नामक पतिव्रता स्त्री अपनी माँग का सिन्दूर इस कन्या की माँग में लगा दे, तो इसका वैधव्य योग टल जाएगा।
सोना धोबिन बहुत दूर रहती थी। ब्राह्मण कन्या ने बिना बताए सोना धोबिन के घर जाकर उसकी सेवा करना शुरू कर दिया। वह रोज सुबह उसके घर की साफ-सफाई करती और घर के सभी काम निपटाकर वापस आ जाती। कुछ दिनों बाद सोना धोबिन को लगा कि कोई उसके घर की सेवा करता है, लेकिन उसे पता नहीं चलता था।
एक दिन धोबिन ने छुपकर देखा तो उस कन्या को पकड़ लिया। पूछने पर कन्या ने साधु की बताई सारी बात बता दी। सोना धोबिन पति परायण थी और उसका तेज असाधारण था। वह उस कन्या की मदद के लिए तैयार हो गई।
संयोग से, अगले दिन सोमवार की अमावस्या थी। सोना धोबिन ने जैसे ही कन्या की मांग में अपना सिन्दूर लगाया, उसी क्षण उसका पति मर गया। धोबिन ने जल भी नहीं पिया था, उसने तुरंत पास के पीपल के पेड़ के नीचे 108 बार भंवरी (परिक्रमा) दी और “सत्य, संतोष और धर्म” का स्मरण करते हुए जल ग्रहण किया। उसके पुण्य और पतिव्रता धर्म के प्रभाव से उसका पति फिर से जीवित हो गया।
इस प्रकार, सोना धोबिन के पुण्य से ब्राह्मण कन्या का वैधव्य योग टल गया और उसे अखंड सौभाग्य प्राप्त हुआ।
ये भी पढ़ें- आसन पर बैठकर पूजा करने के क्या है धार्मिक और वैज्ञानिक कारण जानिए
कथा पाठ पढ़ने से मिलता है अखंड सौभाग्य का वरदान
ऐसा माना जाता है कि मार्गशीर्ष अमावस्या पर जो व्यक्ति इस कथा को श्रद्धापूर्वक सुनता या पढ़ता है, उसे सोना धोबिन के पुण्य का फल प्राप्त होता है। विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है और घर में सुख-शांति आती है।
Today is margashirsha amavasya do recite this special story during the puja
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बारिश बनेगी आफत! अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहीं आपका राज्य भी तो नहीं
Jul 08, 2026 | 06:20 AMBirthday Horoscope 08 July 2026: जन्मदिन वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल
Jul 08, 2026 | 06:10 AMAirtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














