शनिदोष से मुक्ति के लिए पीपल के पेड़ के ये उपाय देंगे बड़ी राहत

शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से राहत पाने के लिए, शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना और उसकी परिक्रमा करना एक प्रभावी उपाय माना जाता है।
शनिदोष से मुक्ति के लिए पीपल के पेड़ के ये उपाय देंगे बड़ी राहत
पीपल के पेड़ से जुड़े ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से पीपल पेड़ की पूजा-अर्चना करना बड़ा शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस पेड़ में देवी-देवताओं और पितरों का वास होता है। ऐसे में इस पेड़ की रोजाना पूजा करने से साधक को देवी-देवताओं और पितरों की कृपा प्राप्त होती है।

अगर आप पितरों को प्रसन्नयानी खुश करना चाहते हैं, तो शनिवार यानी आज के दिन सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को कर

अगर आप पितरों को प्रसन्न यानी खुश करना चाहते हैं, तो शनिवार यानी आज के दिन सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में सुख-शांति का वास होता है। ऐसे में आइए जानते हैं पीपल के पेड़ से जुड़े उपायों के बारे में।

पीपल के पेड़ से जुड़े ये उपाय

शनि दोष मुक्ति

शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि, इस उपाय को करने से शनि दोष दूर होता है। बिगड़े काम बनने गते हैं।

शनि की ढैया या साढ़े साती से मुक्ति

ज्योतिष बताते है कि, शनि की ढैया या साढ़े साती की समस्या को दूर करने के लिए भी पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। साथ ही करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलता है।

संकट मुक्ति

यदि आप जीवन में विजय प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए शनिवार और मंगलवार के दिन पीपल के पेड़ से जुड़े उपाय करना फलदायी साबित होता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पीपल पेड़ के नीचे बैठकर दीपक जलाएं और विधिपूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करें।

गुप्त नवरात्रि पर कर लें ये महाउपाय, माता रानी की कृपा से कभी नहीं होगी जेब खाली

ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से शत्रुओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही हनुमान जी की कृपा से सभी तरह के संकट दूर होते हैं।

पीपल के पेड़ नीचे दीपक जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

पीपल के पेड़ नीचे नारियल के तेल का दीपक नहीं जलाना चाहिए। साथ ही दीपक जलाते समय किसी बारे के गलत न सोचें और किसी से वाद-विवाद न करें। ऐसा माना जाता है कि इस तरह की गलती को करने से जीवन में कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही कामों में सफलता प्राप्त नहीं होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com