मार्गशीर्ष अमावस्या पर ये 5 राशियां रहें सावधान, वरना करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

Margshirsha Amavasya 2025: ज्योतिषियों के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या पर चंद्रमा मंगल की राशि में प्रवेश करने वाले हैं जिससे कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत हैं। जानिए किन्हें सतर्क रहना चाहिए?
मार्गशीर्ष अमावस्या पर ये 5 राशियां रहें सावधान, वरना करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना
मार्गशीर्ष अमावस्या इन 5 राशियां के लिए पड़ेगी भारी (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Margashirsha Amavasya Horoscope 2025: 20 नवंबर को मार्गशीर्ष महीने की अमावस्या मनाई जा रही है। हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि को पितरों को कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। लेकिन,ऐसा माना जाता है अमावस्या की रात को नकारात्मक ऊर्जा अधिक सक्रिय मानी जाती है, और कई लोग इस समय तांत्रिक गतिविधियों यानी जादू टोना भी करते हैं।

ऐसे में अमावस्या की यह रात कई लोगों के लिए कुछ नकारात्मक साबित हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि भविष्यफल के मुताबिक मार्गशीर्ष अमावस्या पर किन 5 राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मार्गशीर्ष अमावस्या इन 5 राशियां के लिए पड़ेगी भारी

कन्या राशि

ज्योतिष गणना के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या कन्या राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहने वाली है। इस दिन की गयी छोटी सी गलती आपके लिए बड़ा नुकसान हो सकती है। काम में लापरवाही न करें। नौकरी में उम्मीद के अनुसार, सम्मान नहीं मिलने पर मन भारी रह सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह अमावस्या विवादों से भरी हो सकती है। प्रॉपर्टी या निजी मामलों में तनाव बढ़ सकता है। इस समय शांत रहकर और तथ्य स्पष्ट करके ही आगे बढ़ें। अपने हक के लिए आपको स्वयं आवाज उठानी होगी। किसी पर भरोसा करने से पहले हर बात की जांच अवश्य करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को किसी व्यक्ति या परिस्थिति पर आंख मूंदकर विश्वास करना भारी पड़ सकता है। आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचने की संभावना भी बन रही है। अपने सामान का ध्यान रखें, चोरी या गुम होने की आशंका है। कानूनी मामलों में लापरवाही आपको आर्थिक नुकसान की ओर धकेल सकती है, इसलिए हर दस्तावेज को ध्यान से पढ़ें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले के लिए भी यह अमावस्या कई चुनौतियों से भरा रहने वाला हैं। किसी का अपमान करने या कठोर शब्द बोलने से काम अधर में लटक सकता है। व्यापार में धन हानि का खतरा है। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है, जिससे मानसिक शांति भंग होगी। आप मेहनत करेंगे, लेकिन परिणाम उम्मीद से कम मिलने से निराशा हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातक मानसिक उतार-चढ़ाव से गुजर सकते हैं। ज्यादा अपेक्षाओं का बोझ तनाव का कारण बनेगा, और आप अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। दूसरों की टिप्पणियां आपको विचलित कर सकती हैं। बेहतर होगा कि आप अपने लक्ष्य पर ध्यान रखें और अनावश्यक सोच-विचार से बचें। ध्यान, योग और प्राणायाम मन को स्थिर करने में मदद करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com