-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Today Is Champa Shashthi Know The Power Of Worshipping Lord Khandoba
आज चंपा षष्ठी है, भगवान खंडोबा की पूजा का प्रताप जानिए, जानें कौन हैं खंडोबा
- Written By: सीमा कुमारी
Khandoba Puja Vidhi:चंपा षष्ठी का पर्व दक्षिण भारत के कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्यों में मुख्य रूप से मनाया जाता है। यह पर्व भगवान खंडोबा, सूर्य देव और भगवान शिव को समर्पित है।

जानिए चंपा षष्ठी की तिथि (सौ.सोशल मीडिया)
Champa Sashti 2025 Shubh Muhurat: आज 26 नवंबर 2025 को चंपा षष्ठी मनाई जा रही है। इसे स्कंद षष्ठी भी कहा जाता है। यह शुभ एवं पावन तिथि भगवान कार्तिकेय को समर्पित है जो हर महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को रखा जाता है। चंपा षष्ठी का पर्व दक्षिण भारत के कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्यों में मुख्य रूप से मनाया जाता है।
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यह पर्व भगवान खंडोबा की मल्ला और मणि जैसे राक्षसों पर जीत का प्रतीक है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। चंपा षष्ठी 2025 भगवान शिव के अवतार भगवान खंडोबा को समर्पित छह दिन का एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है। इस साल, भक्त 26 नवंबर 2025 को चंपा षष्ठी मनाएंगे।
जानिए चंपा षष्ठी की तिथि
चंपा षष्ठी तारीख : 26 नवंबर 2025, बुधवार
सम्बंधित ख़बरें
Ekadashi August 2026: अगस्त में कब हैं कामिका और पुत्रदा एकादशी? नोट करें व्रत की डेट और पारण का समय
Sawan Kalashtami 2026: आज सावन कालाष्टमी पर करें भगवान काल भैरव की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व
शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
बेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
षष्ठी तिथि शुरू : 25 नवंबर 2025, रात 10:56 बजे
षष्ठी तिथि खत्म : 27 नवंबर 2025, मध्यरात्रि 12:01 बजे
ये रहने वाला है पूजा का शुभ मुहूर्त
आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, 25 नवंबर 2025 को रात 10:56 बजे षष्ठी तिथि शुरू होकर 27 नवंबर 2025 रात 12:01 यानी 26 और 27 नवंबर की दरमियानी रात को षष्ठी तिथि का समापन होगा।
इस तरह उदया तिथि में आज 26 नवंबर 2025 बुधवार के दिन चंपा षष्ठी पर्व मनाया जाएगा। पूजा के लिए शुभ/विजय मुहूर्त दोपहर 01:54 बजे से लेकर दोपहर 02:36 बजे तक शुभ होगा।
पूजा विधि
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनते हैं और पूजा करने का संकल्प लेते हैं।
- इस दिन भगवान खंडोबा को हल्दी, कुमकुम, फूल, नारियल और प्रसाद चढ़ाया जाता है।
- दूध, पानी और शहद से भगवान खंडोबा का अभिषेक किया जाता है।
- उन्हें फूलों और बिल्व पत्रों से सजाते हैं।
- ‘ओम मार्तंडाय मल्लाहरी नमो नमः’ मंत्र का जाप करते हैं।
- ग्रह दोष और नकारात्मकता से बचने के लिए नौ तेल के दीपक जलाए जाते हैं।
- भक्त भगवान खंडोबा को लाल गुलाब और गुड़-बाजरे से बनी मिठाइयां चढ़ाते हैं।
- इस पवित्र दिन जरूरतमंदों को बैंगन और बाजरा दान करना बहुत शुभ माना जाता है।
जानिए चंपा षष्ठी का धार्मिक महत्व
सनातन धर्म में चंपा षष्ठी का त्योहार बड़ा महत्व है। यह पर्व भगवान खंडोबा, सूर्य देव और भगवान शिव को समर्पित है। इस त्योहार पर पारंपरिक रूप से भगवान शिव को चंपा के फूल चढ़ाए जाते हैं। माना जाता है कि ये फूल भगवान शिव को बेहद प्रिय हैं और वो आज के दिन इन्हें अर्पित करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन जमीन पर सोने से तन और मन दोनों शुद्ध होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है।
भगवान खंडोबा को शिव के एक उग्र और रक्षक स्वरूप माना जाता है। उन्हें मार्तंड भैरव, मल्हारी मार्तंड, मल्लारी और खंडेराय जैसे नामों से भी जाना जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, वह एक पराक्रमी योद्धा देवता हैं, जो खासतौर से किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण समाज के संरक्षक देव माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें-आज स्कंद षष्ठी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, हर संकटों से मिलेगी मुक्ति
उनका सबसे प्रसिद्ध धाम महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के जेजुरी गांव में स्थित है, जिसे ‘सोने की जेजुरी’ भी कहा जाता है। खंडोबा जयंती के अवसर पर यहां भक्त हल्दी की वर्षा कर एक अनोखे ढंग से उत्सव मनाते हैं। आज के दिन खंडोबा की शोभायात्रा, ढोल-ताशों और भव्य सवारी के साथ निकाली जाती है।
Today is champa shashthi know the power of worshipping lord khandoba
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ग्वालियर में बारिश से बिगड़े हालात: सड़क पर उतरीं कलेक्टर रुचिका चौहान, दिए युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश
Aug 06, 2026 | 08:01 AMIIT Patna Placement: Google-Amazon समेत 230+ कंपनियों ने दिए ऑफर्स, PPO में 30% की बंपर बढ़ोतरी
Aug 06, 2026 | 07:55 AMWTC Points Table में पाकिस्तान की बड़ी छलांग, वेस्टइंडीज को हराकर खत्म किया 8 टेस्ट मैचों की हार का सिलसिला
Aug 06, 2026 | 07:47 AMUP के प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा! 100 साल पुराना मकान ढहा, मलबे में दफन हुए एक ही परिवार के 6 लोग- VIDEO
Aug 06, 2026 | 07:38 AMEkadashi August 2026: अगस्त में कब हैं कामिका और पुत्रदा एकादशी? नोट करें व्रत की डेट और पारण का समय
Aug 06, 2026 | 07:35 AMमुख्यमंत्री मोहन यादव ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, पंचायतों को सशक्त बनाने के दिए निर्देश
Aug 06, 2026 | 07:33 AMटीवी की सिमर बनने से पहले एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, जानें कैसे संघर्षों के बाद बनीं घर-घर की पसंदीदा बहू
Aug 06, 2026 | 07:30 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













