- Hindi News »
- Religion »
- The Secret Of Your Happiness And Prosperity Is Hidden In The Kalash Of Chaitra Navratri
चैत्र नवरात्रि की कलश में छुपा है आपके सुख-समृद्धि का रहस्य, ध्यान से पढ़ें यह पोस्ट और पूरी आस्था से करें सुझाए गए उपाय
- Written By: सीमा कुमारी
कई लोग नवरात्रि समाप्ति के बाद कलश को लेकर कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिससे मां दुर्गा नाराज हो सकती हैं और आपकी पूरी नवरात्रि निष्फल हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्रि समाप्ति के बाद कलश का क्या करना चाहिए-

नवरात्रि समाप्ति के बाद कलश का क्या करना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
Navratri special: पूरे देश में इस समय चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। आदि शक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जा रही है। जैसा कि,आप जानते है कि चैत्र नवरात्रि के पहले दिन विधि-विधान से घटस्थापना की जाती है।
ऐसा माना जाता है कि जिस घर में घटस्थापना होती है, वहां मां दुर्गा स्वयं पधारती हैं और घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है, लेकिन कई लोग नवरात्रि समाप्ति के बाद कलश को लेकर कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिससे मां दुर्गा नाराज हो सकती हैं और आपकी पूरी नवरात्रि निष्फल हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्रि समाप्ति के बाद कलश का क्या करना चाहिए-
नवरात्रि समाप्ति के बाद कलश का क्या करना चाहिए-
सम्बंधित ख़बरें
क्या आज भी भटक रहे हैं अश्वत्थामा? महाभारत के सबसे रहस्यमयी श्राप की कहानी ने फिर छेड़ी बहस
Vivah Muhurat 2026: जून-जुलाई में शादी के शुभ दिन, जानें सही समय और तिथि, रहेगा सुखी वैवाहिक जीवन
Vastu Tips: घर में भारीपन और अशांति महसूस हो रही है, तो कपूर का ये टोटका दिलाएगा राहत
Guruwar Vrat: गुरुवार का व्रत करते समय इन नियमों का रखें ख्याल, वरना नहीं मिलेगा व्रत का पूरा फल
कलश में रखे जल का छिड़काव
नवरात्रि समाप्ति के बाद जब भी कलश हटाएं, तो कलश में रखे जल का छिड़काव पूरे घर में कर लें और बचे जल को तुलसी के पौधे में डाल दें. यह शुभ माना जाता है और इससे घर से नकारात्मक प्रभाव समाप्त हो जाता है। अगर मिट्टी का कलश है, तो उसे जल में प्रवाहित कर दें और उस मिट्टी के कलश को दोबारा किसी पूजा में उपयोग न करें।
तिजोरी में रखें सिक्का
कलश में एक सिक्का भी डाला जाता है। नवरात्रि समाप्ति के बाद उस सिक्के को लाल कपड़े में बांधकर अपने घर या दुकान की तिजोरी में रख लें, इससे हमेशा माता लक्ष्मी की कृपा आप पर सदेव बनी रहेगी और आर्थिक उन्नति होगी।
जल में प्रवाहित कर दें नारियल
कलश के ऊपर रखा नारियल नवरात्रि समाप्ति के बाद जल में प्रवाहित कर दें या लाल कपड़े में बांधकर अपने पूजा घर में रख लें। कहा जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। लेकिन, भूलकर भी उस नारियल को प्रसाद के रूप में ग्रहण न करें, अन्यथा मां दुर्गा नाराज हो सकती हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
ईशान कोण में रखें अक्षत
पूजा-पाठ में अक्षत का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि समाप्ति के बाद कलश हटाने के बाद अक्षत को लाल कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर बांध दें। यह उपाय आपको हर बुरी नजर से बचाएगा और घर परिवार में माता रानी की असीम कृपा बनी रहेगी।
The secret of your happiness and prosperity is hidden in the kalash of chaitra navratri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्याज रुला रहा है, अब गांजा उगाने की इजाजत दो; पुणे के किसान ने तहसीलदार को पत्र लिख मांगी अनुमति, जानें वजह
May 29, 2026 | 07:47 PMक्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
May 29, 2026 | 07:45 PMUPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 2285 पदों पर भर्ती शुरू, PET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
May 29, 2026 | 07:35 PMसागर का मुख्य बस स्टैंड होगा शिफ्ट? कलेक्टर प्रतिभा पाल के बयान से फिर गरमाई राजनीति और विरोध की आहट
May 29, 2026 | 07:34 PMवैभव सूर्यवंशी को मिला बंपर ऑफर, इस एक बड़ी डील के लिए 12 करोड़ रुपये तक देने को तैयार हुई ये बड़ी कंपनी
May 29, 2026 | 07:33 PMUP Excise Constable Recruitment: यूपी में आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका
May 29, 2026 | 07:22 PMNeon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
May 29, 2026 | 07:22 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














