सपने में इन पक्षियों को देखना बड़ा शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Swapna Shastra: हर कोई सपने देखता है। सपनों की दुनिया अलग ही होती है। इंसान हर तरह के सपने देखता है, जोकि एक स्वाभाविक क्रिया है। जी हां, जब हम सोते हैं तो हमें कई तरह के सपने आते हैं। कुछ सपने हमें डरा जाते हैं तो कुछ सपने अच्छे जीवन का संकेत देते है।
इसलिए स्वप्न-शास्त्र में कुछ ऐसी पंक्षियों का जिक्र है, जिनको देखना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको सपने में चार खास पक्षियों के देखने के बारे में बताने जा रहे है जिसे देखना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इन पक्षियों के बारे में।
सपने में इन पक्षियों को देखना बड़ा शुभ
सपने में उल्लू दिखना
अगर सपनों में उल्लू नजर आये तो ये घर में माता लक्ष्मी के आने का संकेत है। उल्लू दिखने पर समझ लिजिए आर्थिक समस्याएं खत्म होने वाली है। वहीं उल्लू दिखना व्यापार, नौकरी में तरक्की का भी संकेत होता है। इसलिए स्वप्न शास्त्र में सपने में उल्लू दिखना शुभ माना जाता है।
सपने में मोर दिखना
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, सपने में यदि मोर दिखाई दे तो समझिए कि जीवन में सुख-संपन्नता आने वाली है और कोई बड़ी उपलब्धि आपको हासिल होने वाली है। लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि सपने में सफेद मोर को ही देखना शुभ माना गया है। यदि आपने मोर पर शनि देव को बैठे देखा है तो यह अत्यंत ही शुभ होता है। इसका अर्थ होता है कि आपको जल्द ही अपार धन की प्राप्ति होने वाली है।
सपने में तोता दिखना
स्वप्न-शास्त्र के मुताबिक, अगर सपने में तोता दिखे तो समझो आपके अच्छे दिन आने वाले हैं, यानी तोता देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि तोता देखना धन लाभ का संकेत होता है। वहीं, अगर आपको सपने में तोते का जोड़ा दिखा है तो मतलब आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ने वाला है। तोता दिखना घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि आने का संकेत भी होता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
सपने में हंस दिखना
सपने में हंस देखना, पानी में तैरते हुए हंस को देखना, दो हंसों का जोड़ा देखना या हंस को दाना खिलाते हुए देखना शुभ होता है। ऐसे सपने इस बात का संकेत होते हैं कि आपके घर पर कोई मांगलिक कार्य या धनलाभ होने वाला है। ऐसे हंसों के सपने से सुख-समृद्धि के शुभ संकेत मिलते है। लेकिन सपने में काला हंस या फिर मरा हुआ हंस देखना बहुत अशुभ होता है।