- Hindi News »
- Religion »
- On Which Days Is Tulsi Worship Prohibited
किस-किस दिन तुलसी पूजन है वर्जित, और किस दिन घर में तुलसी लगाना है शुभ!
- Written By: सीमा कुमारी
Tulsi Puja: तुलसी पूजा का सनातन धर्म में बहुत अधिक महत्व है लेकिन एक बात विशेष ध्यान देना चाहिए कि तुलसी के पौधे को लेकर भी कई तरह के विशेष नियम बताए गए हैं। जिसे जानना बेहद जरूरी है।

कौन से दिन और तिथियां हैं तुलसी पूजन है वर्जित (सौ.सोशल मीडिया)
Tulsi Puja Niyam: हिन्दू धर्म में पेड़-पौधों की पूजा-अर्चना करना प्रकृति और जीवन के प्रति सम्मान, आध्यात्मिक शक्ति और ग्रह दोषों को दूर करने का एक माध्यम है। तुलसी, पीपल, बरगद जैसे पवित्र वृक्षों को दैवीय रूप माना जाता है, जिनमें देवताओं का वास होता है। इनकी पूजा से सुख, समृद्धि, और स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, तथा यह पर्यावरण संरक्षण की भावना को भी बढ़ावा देता है।
इसी तरह हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा करने का विधान है। तुलसी माता की पूजा आराधना करने से घर में पवित्रता बनी रहती है और सुख समृद्धि की बढ़ोत्तरी होती है।
हालांकि, शास्त्रों के अनुसार, तुलसी पूजा के कुछ नियमों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है जैसे तुलसी में जल किसी दिन न डालें, किस दिन तुलसी पूजा न करें या किस दिन तुलसी के पत्ते न तोड़ें। इन नियमों के बारे आइए जान लें ताकि कोई नकारात्मक परिणाम प्राप्त न हो और तरक्की के रास्ते खुल सकें।
सम्बंधित ख़बरें
जून 2026 में पड़ने वाले प्रमुख तीज-त्योहारों की लिस्ट देखिए, निर्जला एकादशी से लेकर वट पूर्णिमा तक शामिल
Neem Karoli Baba: जब टूटने लगे सारी उम्मीदें, तो निराश न हों, नीम करोली बाबा की ये बातें बदल देंगी ज़िंदगी
Padmini Ekadashi Rules : अधिकमास की पद्मिनी एकादशी के दिन बिल्कुल न करें ये गलतियां, पड़ेगा बहुत भारी
Padmini Ekadashi Katha: अधिक मास की पद्मिनी एकादशी पूजा में ज़रूर करें इस कथा का पाठ, जानिए क्या है इसकी महिमा
वो कौन से दिन और तिथियां हैं जिनमें तुलसी पूजन है वर्जित
एकादशी तिथि को न दें
हिन्दू धर्मग्रन्थों के अनुसार, एकादशी तिथि पर तुलसी में जल अर्पित और पूजा नहीं करनी चाहिए। मान्यता के अनुसार, एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। मां लक्ष्मी एकादशी का व्रत रखती हैं।
यही वजह है कि एकादशी पर तुलसी पूजा और जल नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का व्रत खंडित होता है। मां लक्ष्मी के नाराज होने से जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न सकती हैं।
रविवार को न दें
वैसे तो, तुलसी के पौधे की पूजा रोजाना करने का विधान है, लेकिन धार्मिक मान्यताओं की मानें तो, रविवार और मंगलवार के दिन तुलसी के पौधे को छूना नहीं चाहिए और न ही जल अर्पित करना चाहिए।
पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, रविवार के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु के लिए तुलसी माता निर्जला व्रत रखती हैं। इसलिए रविवार के दिन तुलसी में जल देने से उनका व्रत खंडित हो जाता है।
ग्रहण के दौरान तुलसी पूजा वर्जित
इसके अलावा,शास्त्रों के अनुसार, सूर्य और चंद्र ग्रहण के दौरान न तो तुलसी को छूना चाहिए और न तो तुलसी के पौधे को जल अर्पित करना चाहिए। ग्रहण में तुलसी पूजा करना पूरी तरह से वर्जित है। इसके अलावा अमावस्या तिथि पर भी तुलसी पूजा देना वार्चित है।
कौन से दिन लगाएं तुलसी का पौधा लगाना शुभ
घर में तुलसी का पौधा गुरुवार और शुक्रवार के दिन लगाना अति शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
इसे भी पढ़ें-आश्विन माह का अंतिम प्रदोष शनिवार को, जानिए कब शुरू हो रही है तिथि, पूजाविधि और इस प्रदोष की महिमा
इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने की मनाही
धार्मिक मान्यताएं हैं कि द्वादशी तिथि पर, सूर्यास्त के समय या सूर्यास्त के बाद, ग्रहण में तुलसी के पत्ते तोड़ना पूरी तरह वर्जित है। इन दिनों में तुलसी दल या तुलसी पत्ते को भगवान विष्णु को अर्पित ही करने हों तो तय दिन, तिथि या घचना से पहले ही तुलसी दल या तुलसी पत्ते को तोड़ लेना चाहिए।
On which days is tulsi worship prohibited
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘बहुत मेहनत लगी होगी इसे बिगाड़ने में’, Varun Dhawan के नए गाने ‘चुनरी-चुनरी 2.0’ पर जमकर हो रही ट्रोलिंग
May 26, 2026 | 10:26 PMकर्नाटक में भी बिहार वाला फॉर्मूला! नीतीश की तरह सिद्धारमैया को राज्यसभा का ऑफर, बेटे को सरकार में जिम्मेदारी
May 26, 2026 | 10:24 PMजून 2026 में पड़ने वाले प्रमुख तीज-त्योहारों की लिस्ट देखिए, निर्जला एकादशी से लेकर वट पूर्णिमा तक शामिल
May 26, 2026 | 10:22 PM‘3 महीने से 22 हजार छात्रों को नहीं मिला राशन’, MP में जनजातीय हॉस्टलों पर बड़ा संकट; उमंग सिंघार ने लगाए आरोप
May 26, 2026 | 10:15 PMसावधान! बाजार में आई नकली चांदी की बाढ़, BIS ने जारी की चेतावनी; खरीदारी से पहले पढ़ लें यह रिपोर्ट
May 26, 2026 | 09:46 PMउज्जैन में महा-शिप्रा परिक्रमा का भव्य समापन, CM मोहन यादव ने मां शिप्रा को ओढ़ाई 300 फीट लंबी चुनरी
May 26, 2026 | 09:43 PMपश्चिम रेलवे की एक और ट्रेन हुई रेगुलर, मुंबई से काठगोदाम की सुपरफास्ट यात्रा
May 26, 2026 | 09:42 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM













