छत्रपति संभाजीनगर में रिक्शा चालक की बेहरमी से हत्या, नाबालिग बेटों के सामने काटे हाथ और उंगलियां

Chhatrapati Sambhajinagar में रिक्शा चालक सैयद इमरान को बच्चों के सामने बेरहमी से मारा गया। गैस कारोबार विवाद के चलते हमला। पुलिस ने 9 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार किए।
rickshaw-driver-murdered-in-front-of-minor-sons-in-chhatrapati-sambhajinagar
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Murder News: छत्रपति संभाजीनगर के सिल्क मिल कॉलोनी इलाके में एक भयावह और दिल दहला देने वाली वारदात हुई। सैयद इमरान शफीक नामक रिक्शा चालक को उसके दो नाबालिग बेटों, 13 वर्षीय अयान और 3 वर्षीय अजान के सामने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया।

यह वारदात बुधवार यानी 1 अक्टूबर की बतायी जा रही है। घटना इतनी क्रूर थी कि हमलावरों ने इमरान के हाथ और उंगलियां काट दीं और सिर व गर्दन पर कई वार किए।

5-6 हमलावरों ने धारदार हथियारों से किया हमला

घटना बुधवार रात लगभग 8:30 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक, इमरान अपने बच्चों के साथ घर लौट रहे थे, जब रेलवे स्टेशन के पास फ्लाईओवर के नीचे एक कार ने उनका रिक्शा रोक लिया। कार से 5-6 हमलावर उतरे और बच्चों को रिक्शा से बाहर निकाल दिया। इसके बाद इमरान पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। जब इमरान ने हमलावरों से हथियार छीनने की कोशिश की, तो उन्होंने उसकी दाहिनी कलाई और उंगलियाँ काट दीं। इसके बाद सिर और गर्दन पर कई वार कर उसे मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। बच्चों ने इस पूरी क्रूर घटना को देखा और डर के मारे चीखते रहे।

क्या है हत्या के पीछे की वजह?

छत्रपति संभाजीनगर पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे गैस कारोबार से जुड़ा पुराना विवाद है। इस वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। पड़ोसी और राहगीर इस घटना को सुनकर हैरान और परेशान हैं।

पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए महज 9 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मुख्य आरोपी मुजीब डॉन, उसका सगा भाई सद्दाम हुसैन मोइनुद्दीन, और बहनोई शेख इरफान शेख सुलेमान को जाल्टा फाटा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मुजीब डॉन के खिलाफ पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी गैस कारोबार से जुड़े पुराने विवाद का बदला लेने के मकसद से यह क्रूर वारदात कर रहे थे।

वारदात के बाद इलाके में भय और डर का माहौल है। लोग रात में सड़कों पर निकलने से डर रहे हैं। बच्चों के सामने हुई इस हत्या ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। पड़ोसी और स्थानीय लोग यह सोचकर हैरान हैं कि इतनी क्रूरता कैसे संभव हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com