
आज का राशिफल (सौ. सोशल मीडिया)
Today Horoscope 19 December 2025: आज का दिन शुक्रवार है जो मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन व्रत रखकर मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ दान करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।
इसके अलावा, आज साल की आखिरी अमावस्या भी मनाई जा रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से इस बारे में बाकी राशियों का राशिफल भी।
आज वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्य आपसे संतुष्ट रहेंगे। सकारात्मक सोच के कारण कार्य आसानी से पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए और अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग करना लाभकारी रहेगा। धन लाभ के योग हैं, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है।
यात्रा के दौरान सावधानी रखें, कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। कार्य को लेकर उत्साह बना रहेगा। व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि के संकेत हैं। अपनी गलत आदतों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में अत्यधिक उत्साह से बचें।
नौकरी में मन लगेगा, लेकिन सामाजिक प्रभाव अनुकूल नहीं रहेगा। मन व्याकुल रह सकता है और शत्रु परेशान कर सकते हैं। व्यापार में नई योजना बनाने से बचें, सफलता नहीं मिलेगी। दैनिक कार्यों में बदलाव होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
पारिवारिक जीवन कुछ असहज रह सकता है और भाई-बहनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। अपने विचारों में बदलाव करने से काम आसान होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है, विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है।
यात्रा शुभ रहेगी और मन आनंदित रहेगा। लोगों के प्रति आपके दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव आएगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार के साथ बैठकर की गई योजनाएं सफल होंगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।
व्यापार सामान्य से अच्छा रहेगा। संगीत और कला के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन कोर्ट-कचहरी के मामलों में लाभ मिलेगा।
सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने के योग हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। थोड़ी मेहनत से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। वाणी प्रभावशाली रहेगी, जिससे तनाव और चिंता से दूरी बनी रहेगी। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी है।
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और दैनिक जीवन में उन्नति होगी। दान-पुण्य से लाभ मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा और नए व्यापारिक प्लान लाभदायक साबित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। पत्नी के माध्यम से धन लाभ संभव है। यात्रा से नुकसान हो सकता है, लेकिन राजकीय बाधाएं दूर होंगी।
पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा, लेकिन संयम और धैर्य से स्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी बातों पर चर्चा होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें और आवश्यक वस्तुओं की ही खरीदारी करें। सर्दी-जुकाम से परेशानी हो सकती है।
कार्य में धैर्य रखें और जल्दबाजी में निर्णय न लें। इससे सफलता मिलेगी। मन उत्साहित रहेगा और मानसिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। नई परियोजनाओं को लेकर चर्चा होगी। व्यापार सही दिशा में चलेगा और लाभ के अवसर मिलेंगे। पिता का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। भूमि-भवन से जुड़े व्यापार में लाभ होगा। शेयर मार्केट और दलाली के कार्यों से फायदा मिल सकता है। नौकरी में उन्नति होगी, लेकिन कार्यभार के कारण थकान महसूस होगी। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।
यह भी पढ़ें-साल के आखिरी अमावस्या पर कर लें ये महाउपाय, दूर होगी हर बाधा, मिलेगा पितरों का शुभ आशीष
मन प्रसन्न रहेगा और धन लाभ से पुराने अधूरे कार्य पूरे होंगे। सट्टा और लॉटरी से लाभ के योग हैं। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और संपत्ति से लाभ मिलेगा। कार्य से जुड़ा नया प्रस्ताव मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।






