धनतेरस के दिन करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Dhanteras Ke Upay: हिंदू धर्म में धनतेरस का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी दिन से दीपावली की पांच दिवसीय पर्व का शुरुआत भी हो जाता है। इस बार पूरे देशभर में धनतेरस का पावन पर्व 18 अक्टूबर 2025 को ही मनाया जाएगा। जैसा कि आप जानते है कि, दीपावली पर्व का पहला दिन धनतेरस से शुरू होता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना की जाती है।
कहा जाता है कि, धनतेरस के दिन आप जो भी काम करते हैं उसका आपको 13 गुना लाभ मिलता है। इसलिए इस दिन आप जो भी उपाय करेंगे उनका लाभ आपको सालभर तक मिलने वाला है।
धनतेरस के दिन यदि आप नीचे बताए गए 5 सरल उपायों में से कोई एक भी कर लेते हैं तो माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर महाराज की आप पर कृपा रहने वाली है। यदि आपने धनतेरस की रात नीचे बताए गए 5 में से कोई भी एक उपाय यदि कर लिया तो दिन दोगुनी रात चौगनी तरक्की आपको मिलेगी। आइए जानते हैं धनतेरस के उपाय।
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा धन्वंतरि भगवान के साथ जरूर करें। इससे बाद अक्षत लेकर इससे लाल कपड़े में बांध कर अपनी तिजोरी में रखें। इससे जीवन में तंगी की समस्याएं दूर होंगी।
धनतेरस पर नमक का उपाय नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए बहुत ही कारगर होता है। इस दिन नमक को कांच की कटोरी में लेकर उसे घर के उत्तर या पूर्व दिशा में रख दें। इस उपाय से नकारात्मक ऊर्जा तो दूर भाग जाएगी साथ ही घर पर धन का सुगम आगमन भी होगा।
धनतेरस पर रात को तेरह दीपक जलाना चाहिए। इसमें 13 कौड़ी भी डाल कर रख दें। फिर सभी दीपक को घर के बीचों-बीच वाले हिस्से में रख दें।
मध्य रात्रि को इन सभी कौड़ियों का घर के किसी ऐसे कोने में गाड़ दें जहां पर किसी परिवार के सदस्यों की नजर पड़ें। इससे जीवन में तरक्की और आर्थिक उन्नति होगी।
धनतेरस पर माता लक्ष्मी की पूजा में उन्हें एक जोड़ा लौंग और कमल गट्टा का दान चढ़ाएं। इससे जीवन सुखमय बना रहेगा।