- Hindi News »
- Religion »
- On The Fourth Day Of Chaitra Navratri Mother Kushmanda Will Be Worshipped
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन पूजा होगी मां कूष्मांडा की, जानिए मां दुर्गा के इस स्वरूप की महिमा, पूजा विधि और विशेष मंत्र
- Written By: सीमा कुमारी
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा को समर्पित है, जो 2 अप्रैल, बुधवार को है, आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि के मौके पर मां कुष्मांडा की पूजा-विधि और महत्व।

मां कुष्मांडा (सौ.सोशल मीडिया)
Navratri Maa Kushmanda Puja: मां भगवती को समर्पित चैत्र नवरात्रि का महापर्व अभी चल रहा है। आपको बता दें, इस बार चैत्र नवरात्रि 9 दिनों के बजाय 8 दिनों की है। नवरात्रि पर हर एक दिन देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा को समर्पित है, जो 2 अप्रैल, बुधवार को है। इस दिन मां भगवती के चौथे स्वरूप की पूजा-अर्चना जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कुष्मांडा की पूजा -अर्चना करने से भक्तों की सभी तरह के रोग, कष्ट और शोक समाप्त हो जाते हैं।
नवरात्रि में मां के इस रूप की पूजा करने से पर भक्तों की आयु, यश, कीर्ति, बल और आरोग्यता में वृद्धि होगीत है। भगवती पुराण में देवी कुष्मांडा को अष्टभुजा से युक्त बताया है। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि के मौके पर मां कुष्मांडा की पूजा-विधि और महत्व।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आज भी भटक रहे हैं अश्वत्थामा? महाभारत के सबसे रहस्यमयी श्राप की कहानी ने फिर छेड़ी बहस
Vivah Muhurat 2026: जून-जुलाई में शादी के शुभ दिन, जानें सही समय और तिथि, रहेगा सुखी वैवाहिक जीवन
Vastu Tips: घर में भारीपन और अशांति महसूस हो रही है, तो कपूर का ये टोटका दिलाएगा राहत
Guruwar Vrat: गुरुवार का व्रत करते समय इन नियमों का रखें ख्याल, वरना नहीं मिलेगा व्रत का पूरा फल
जानिए मां कुष्मांडा का स्वरूप
मां कुष्मांडा का स्वरूप अत्यंत तेजस्वी और दिव्य है। उनके आठ भुजाएं हैं, जिनमें कमंडल, धनुष, बाण, कमल का फूल, अमृत कलश, चक्र, गदा और जप माला धारण किए हुए हैं। मां सिंह की सवारी करती हैं। उनका यह स्वरूप शक्ति, समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है।
ऐसे करें मां कुष्मांडा की पूजा विधि
मां कुष्मांडा की पूजा करने से पहले स्वच्छ वस्त्र धारण करें और अपने पूजन स्थल को शुद्ध करें। मां कुष्मांडा की प्रतिमा या चित्र को पूजा स्थल पर स्थापित करें। मां का ध्यान कर उन्हें आमंत्रित करें। यह ध्यान करते समय मां के दिव्य स्वरूप की कल्पना करें।
इसके बाद जल और पंचामृत से स्नान कराएं। फिर मां को सुंदर वस्त्र, फूल, माला और आभूषण अर्पित करें। विशेष रूप से, कुम्हड़ा (कद्दू) का भोग मां को अर्पित करना शुभ माना जाता है। मां को भोग में मिष्ठान्न, फल, नारियल और विशेष भोग अर्पित करें। मां कुष्मांडा को सफेद चीजों का भोग लगाना शुभ होता है। अंत में मां की आरती उतारें और उन्हें दीपक, धूप और गंध अर्पित करें।
मां कुष्मांडा पूजा का महत्व
विशेष रूप से माना जाता है कि मां की कृपा से भक्तों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है। देवी कुष्मांडा रोगों का नाश करने वाली और आयु में वृद्धि करने वाली मानी जाती हैं। मां कुष्मांडा की पूजा करने से भक्तों के सभी रोग, दुख और कष्ट समाप्त हो जाते हैं।
इनकी पूजा से आयु, यश, बल और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इनके पूजन से असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है और मनुष्य की आरोग्यता बनी रहती है। मां कुष्मांडा की आराधना से जीवन में सभी प्रकार की समृद्धि और सुख-शांति का प्रवेश होता है, नवरात्र उपासना में चौथे दिन इन्ही के विग्रह का पूजन-आराधन किया जाता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
इन मंत्रों का करें जाप बड़ा शुभ
या देवी सर्वभूतेषु मां कुष्मांडा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
“ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कूष्मांडा देवी नमः”
On the fourth day of chaitra navratri mother kushmanda will be worshipped
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्याज रुला रहा है, अब गांजा उगाने की इजाजत दो; पुणे के किसान ने तहसीलदार को पत्र लिख मांगी अनुमति, जानें वजह
May 29, 2026 | 07:47 PMक्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
May 29, 2026 | 07:45 PMUPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 2285 पदों पर भर्ती शुरू, PET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
May 29, 2026 | 07:35 PMसागर का मुख्य बस स्टैंड होगा शिफ्ट? कलेक्टर प्रतिभा पाल के बयान से फिर गरमाई राजनीति और विरोध की आहट
May 29, 2026 | 07:34 PMवैभव सूर्यवंशी को मिला बंपर ऑफर, इस एक बड़ी डील के लिए 12 करोड़ रुपये तक देने को तैयार हुई ये बड़ी कंपनी
May 29, 2026 | 07:33 PMUP Excise Constable Recruitment: यूपी में आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका
May 29, 2026 | 07:22 PMNeon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
May 29, 2026 | 07:22 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














