Lord Ganesha: गणेश जी की कृपा चाहिए? पूजा में चढ़ाएं ये खास फूल, इनसे करें परहेज

Lord Ganesha Favorite Flowers: भगवान गणेश की पूजा में सही फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। जानिए गणेश जी को कौन से फूल सबसे अधिक प्रिय हैं, किन फूलों को चढ़ाने से बचना चाहिए।
Ganesh Ji Ki Kripa Ke Upay
भगवान गणेश को बेहद प्रिय है ये फूल (सौ.जैमिनी)
Published on
Updated on

Ganesh Ji Ki Kripa Ke Upay: बुधवार का दिन बुद्धि और शुभता के देव गणेश जी को समर्पित है। भगवान गणेश की पूजा किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा में चढ़ाई जाने वाली हर सामग्री का अपना अलग महत्व होता है।

ऐसे में भगवान गणेश की पूजा में चढ़ाई जाने वाली फूलों का चयन भी सोच-समझकर करना चाहिए, क्योंकि कुछ फूल भगवान गणेश को अत्यंत प्रिय माने गए हैं, जबकि कुछ फूल उनकी पूजा में वर्जित बताए हैं। आइए जानते हैं कि गणपति बप्पा को कौन से फूल अर्पित करने चाहिए और किन फूलों से परहेज करना चाहिए।

पूजा-पाठ में फूलों का क्यों है इतना महत्व?

धार्मिक ग्रंथों में पूजा के दौरान फूलों को श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक माना है। भगवान को उनके प्रिय फूल अर्पित करने से पूजा अधिक फलदायी मानी गई है। इसलिए जिस देवी-देवता की आराधना की जा रही हो, उन्हें उनकी पसंद के फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।

भगवान गणेश को कौन से फूल बेहद प्रिय है?

गेंदे के फूल चढ़ाने से आरोग्य का वरदान मिलता है

धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि,बप्पा की पूजा में गेंदे के फूल जरूर चढ़ाने चाहिए। इस फूल को चढ़ाने से भगवान गणेश भक्तों को आरोग्य का वरदान देते हैं। गणपति को उनके प्रिय फूल गुड़हल, पारिजात और गेंदा चढ़ाने से आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

पारिजात के फूल चढ़ाने से संतान प्राप्ति की होती है

पारिजात के छोटे छोटे सफेद फूल से भगवान गणेश झट प्रसन्न हो जाते है। भगवान गणेश की पूजा में पारिजात के फूल चढ़ाने से संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी हो जाती है। ये फूल भगवान शंकर को भी बेहद प्रिय है।

गुड़हल का फूल शत्रुओं पर विजय दिलाता हैं

गुड़हल का फूल भी गणपति बप्पा को प्रिय है। मान्यता है कि इसे अर्पित करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही भगवान गणेश भक्तों के कष्ट दूर करते हैं।

किन फूलों को चढ़ाना वर्जित माना गया है

  • केतकी का फूल

भगवान गणेश की पूजा में केतकी का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए। भगवान शिव को यह फूल प्रिय नहीं है, इसलिए गणेश जी की पूजा में भी इसका उपयोग वर्जित माना गया है।

  • सफेद कनेर और सफेद चमेली

इसके अलावा, सफेद कनेर और सफेद चमेली जैसे सफेद फूल भी गणेश पूजा में अर्पित न करें। मान्यता है कि इनका संबंध चंद्रमा से माना जाता है और इन्हें गणेश पूजा में उपयुक्त नहीं माना गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com