भोलेनाथ को कैसे करें प्रसन्न? अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय, होगा भाग्योदय!

Lord Shiva : भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अपनी राशि के अनुसार सही उपाय करना बेहद लाभकारी माना गया है। जानें कौन-से नियम और पूजा विधि अपनाने से बढ़ेगा भाग्य और मिलेगा सफलता व समृद्धि।
Shukra Pradosh Vrat Zodiac Wise Remedies
देवों के देव महादेव (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shukra Pradosh Vrat Zodiac Wise Remedies: 30 जनवरी 2026 को माघ महीने का आखिरी प्रदोष व्रत रखा जा रहा हैं। देवों के देव महादेव को समर्पित प्रदोष व्रत हर महीने रखा जाता हैं। सनातन धर्म में इस व्रत का बड़ा महत्व हैं। शुक्रवार को पड़ने की वजह से इसे शुक्र प्रदोष कहा जाता है।

शास्त्रों के अनुसार, प्रदोष व्रत व शिव जी और माता पार्वती का पूजन करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहती हैं। साथ ही शिव जी का विशेष आशीर्वाद सदा बना रहता हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष काल में शिव जी की आराधना करने से जन्म-जन्मांतर के पाप मिट जाते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी राशि के अनुसार, कुछ विशेष उपाय करते हैं, तो आपको महादेव के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होगी।

प्रदोष व्रत पर अपनी राशि अनुसार करें ये विशेष उपाय

मेष

मेष राशि के जातक शहद से महादेव का अभिषेक करें और बिल्व पत्र पर सफेद चंदन लगाकर अर्पित करें। इससे मानसिक तनाव दूर होता है।

वृषभ

वृषभ राशि के लोग कच्चे दूध और दही से शिव जी का अभिषेक करें और सफेद फूलों की माला चढ़ाएं, इससे आर्थिक पक्ष मजबूत होता है।

मिथुन

मिथुन राशि के लोग गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक करें और 'ॐ नमः शिवाय' का 108 बार जप करें। इससे करियर की बाधाएं दूर होती हैं।

कर्क

कर्क राशि के लोग शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करें और खीर का भोग लगाएं। इससे घर में सुख-शांति का वास होता है।

सिंह

सिंह राशि के लोग जल में केसर मिलाकर शिव जी को चढ़ाएं। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

कन्या

कन्या राशि के लोग बिल्व पत्र पर राम-राम लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे रुके हुए काम पूरे होंगे।

तुला

तुला राशि के जातक अष्टगंध या इत्र से शिव जी का अभिषेक करें। ऐसा करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोग पंचामृत से भोलेनाथ का अभिषेक और शिव चालीसा का पाठ करें। इससे शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।

धनु

धनु राशि के लोग दूध में हल्दी मिलाकर या पीले फूल महादेव को चढ़ाएं। इससे आध्यात्मिक उन्नति होती है।

मकर

मकर राशि के लोग जल में काले तिल डालकर शिव जी का अभिषेक करें। साथ ही शमी के पत्र चढ़ाएं। ऐसा करने से शनि दोष दूर होता है।

यह भी पढ़ें:-

कुंभ

कुंभ राशि के लोग गन्ने के रस और नारियल पानी से महादेव का अभिषेक करें। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आती है।

मीन

मीन राशि के लोग जल में केसर और शहद मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com