-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Know What Will Be The Auspicious Time To Tie Rakhi
Raksha Bandhan 2025: आज मनाया जा रहा है रक्षाबंधन, जान लीजिए क्या रहेगा राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
- Written By: दीपिका पाल
Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2025: रक्षाबंधन पर आज सर्वार्थ सिद्धि योग और शोभन योग हैं,ये दोनों ही योग शुभ फलदायी हैं। इसमें किए गए कार्य सफल सिद्धि होते हैं।

जान लीजिए क्या रहेगा राखी बांधने के मुहूर्त ( सौ. सोशल मीडिया)
Raksha Bandhan Muhurat 2025: आज देशभर में भाई-बहन के प्यार का प्रतीक यानि रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। इस प्यार भरे बंधन के शुभ मुहूर्त की शुरूआत भी हो गई है। राखी के मौके पर बहनें,अपने भाई की दाहिनी कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई के सुखी जीवन की कामना करती है। वहीं पर भाई, बहन से वादा करता है कि, वह अपनी बहन की रक्षा हर कदम पर करेगा। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और शोभन योग हैं,ये दोनों ही योग शुभ फलदायी हैं। इसमें किए गए कार्य सफल सिद्धि होते हैं।
शुभ मुहूर्त में राखी बांधना होता है शुभ
आपको बताते चलें, शुभ मुहूर्त में राखी बांधना शुभ होता है। इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है. भद्रा रहित शुभ मुहूर्त में ही रक्षाबंधन मनाना शास्त्र सम्मत माना गया है। लेकिन इस बार रक्षाबंधन मुहूर्त के बीच में राहुकाल भी है, ऐसे में राहुकाल का त्याग करना चाहिए। राहुकाल को अशुभ माना जाता है। यहां पर दिग पंचाग के अनुसार, सावन पूर्णिमा तिथि कल 8 अगस्त को 2:12 पीएम से शुरू हुई थी, जो आज 9 अगस्त को 1:24 पीएम तक जारी रहेगा।
जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
यहां पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त की शुरूआत हो चुकी है।सुबह 5 बजकर 47 मिनट से लेकर दोपहर में 1 बजकर 24 मिनट तक. इसमें राहुकाल सुबह 9:07 बजे से सुबह 10:47 बजे तक और दुर्मुहूर्त सुबह 5:47 बजे से सुबह 7:34 बजे तक है।
सम्बंधित ख़बरें
Ayurveda and Menstruation: पीरियड्स के बारे में आयुर्वेद क्या कहता है? जानिए मासिक धर्म का प्राचीन विज्ञान
Microplastics: जन्म से पहले ही शरीर में पहुंच रहे प्लास्टिक के कण! असलियत जान आप भी रह जाएंगे दंग
Vitamin D Supplements: क्या आपकी हड्डियां सिर्फ सप्लीमेंट्स के भरोसे हैं? जानिए एक्सपर्ट की राय
Jagannath Temple Puri: भगवान जगन्नाथ को क्यों चढ़ाया जाता है ‘बेंत’? जानिए मां यशोदा से जुड़ा भावुक किस्सा
राखी बांधने का शुभ समय
- सुबह 7 बजकर 34 मिनट से 9 बजकर 6 मिनट तक
- सुबह में 10 बजकर 47 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक
भाई को तिलक लगाने का मंत्र
केशवानन्न्त गोविन्द बाराह पुरुषोत्तम।
पुण्यं यशस्यमायुष्यं तिलकं मे प्रसीदतु।।
कान्ति लक्ष्मीं धृतिं सौख्यं सौभाग्यमतुलं बलम्।
ददातु चन्दनं नित्यं सततं धारयाम्यहम्।।
राखी बांधने का मंत्र
येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि, रक्षे माचल माचल:।।
राखी का दीपक जलाने का मंत्र
शुभं करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्,
शत्रुबुद्धि विनाशाय, दीपज्योति नमोस्तुते।।
ये भी पढ़ें- राखी बांधने की सही दिशा क्या है? जानें नियम
रक्षाबंधन पर राखी बांधने की सही तरीका
- सुबह ब्रह्म मुहूर्त 04:22 ए एम से 05:04 ए एम में उठकर स्नान आदि से निवृत हों। जो ब्रह्म मुहूर्त में नहीं उठ सकते हैं, वे अपने नियमित समय पर उठकर स्नान आदि कर लें. फिर साफ कपड़े पहनें।
- शुभ मुहूर्त में बहन राखी की थाली सजा ले। फिर भाई को पूरब या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठाएं। भाई के सिर को कपड़े से ढक दें।
- सबसे पहले भाई को लाल चंदन या रोली, दही और अक्षत् से तिलक करें और मंत्र पढ़ें। उसके बाद दाहिने हाथ की कलाई पर सुंदर की राखी बांधें। उस समय येन बद्धो बलि राजा मंत्र पढ़ें।
- राखी बांधने के बाद भाई को मिठाई खिलाएं। मंत्र पढ़कर गाय के घी का दीपक जलाएं. अपने भाई की आरती उतारें। उनके सुखी जीवन की प्रार्थना करें। भाई बड़े हैं, तो उनका आशीर्वाद लें। भाई छोटा है तो आप उनको उपहार दें।
- भाई को चाहिए को बहन को उपहार और पैसे दें। बहन बड़ी हैं तो उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें।
Know what will be the auspicious time to tie rakhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ATS का बड़ा एक्शन: गुजरात और MP से जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, लगीं UAPA की सख्त धाराएं
Jul 03, 2026 | 04:14 PMहर साल क्यों बदल जाती है अमरनाथ यात्रा की तारीख? पहले 30 जून, इस साल 3 जुलाई, क्या है इसके पीछे की वजह?
Jul 03, 2026 | 04:11 PMनागपुर मनपा में गाड़ियों को लेकर खींचतान, सत्ता पक्ष नेता बाल्या बोरकर ने लौटाई सरकारी कार; सभापति अड़े
Jul 03, 2026 | 04:09 PM4 लोगो की बारिश ने ली जान , यवतमाल आकाशीय भिजली गिरने से मौत, मृतक के परिजनों को 4 लाख की सहायता मंजूर
Jul 03, 2026 | 04:02 PMRCB फैंस के लिए Nothing का धमाका, लॉन्च हुआ लिमिटेड एडिशन Phone (4b), स्टॉक खत्म होने से पहले जान लें डिटेल
Jul 03, 2026 | 04:00 PMचन्नी गुट की खुली बगावत! राजा वडिंग के खिलाफ खोला मोर्चा, पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें
Jul 03, 2026 | 03:55 PMपंजीयन विभाग की नई पहल: ऑनलाइन होगी स्टांपिंग, किरायानामा और पट्टा विलेख बनाना हुआ आसान
Jul 03, 2026 | 03:53 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














