In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- Religion »
- Know About These Special Remedies For The Second Budhwa Mangal
आज है दूसरा ‘बुढ़वा मंगल’, ऐसे करें बजरंगबली हनुमान की पूजा, कष्ट होंगे दूर
हिंदू श्रद्धालुओं के लिए 'बड़ा मंगल’ (Bada Mangal 2024) विशेष महत्व रखता है। साल 2024 ज्येष्ठ का महीना 24 मई से शुरू हो चुका है। इस माह का दूसरा बुढ़वा मंगल 4 जून 2024 मंगलवार के दिन रखा जाएगा।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
May 03, 2025 | 06:49 PM

बड़ा मंगल 2024 (फाइल फोटो)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति बड़ा मंगल के दिन पूजा-पाठ और उपवास का पालन करता है, उन्हें जीवन में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही, सभी प्रकार के कष्ट और दोष दूर हो जाते हैं। वहीं, इस दिन कुछ विशेष उपायों को करने से सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
ऐसे में आइए जानें इन विशेष उपायों के बारे में-
- ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए बड़ा मंगल के दिन तुलसी की माला से श्री राम मंत्र का जाप जरूर करें। इस दौरान श्रीराम नाम मंत्र या ‘राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने..’ इस मंत्र का जाप करने से विशेष लाभ प्राप्त होगा और धन-ऐश्वर्य की वृद्धि होगी।
- अगर आपको अपने किसी काम को करने में कोई परेशानी आ रही है और वह पूरा नहीं हो पा रहा है, तो आज के दिन एक मौली, यानि कलावा लेकर हनुमान जी के मंदिर जाएं और वहां जाकर उस मौली को हनुमान जी के चरणों में रख दें।
- अब भगवान के चरणों से सिंदूर लेकर अपने माथे पर टीका लगाएं। उसके बाद वहां रखी मौली में से एक लंबा सा धागा निकालकर अपने हाथ की कलाई में बांध लें और बाकी बची हुई मौली को वहीं मंदिर में ही रखा रहने दें।
- कहते हैं, बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की उपासना के दौरान बजरंगबली को बूंदी या बेसन के लड्डू भोग के रूप में अर्पित करें। साथ ही इस दौरान हनुमान चालीसा और बजरंगबाण का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से जीवन में आ रही सभी प्रकार के संकट दूर हो जाते हैं और सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- इस विशेष दिन पर दान पुण्य का भी विशेष महत्व है। इसलिए किसी जरूरतमंद व्यक्ति को बड़ा मंगल के दिन गुड़ का दान जरूर करें। ऐसा करने से मानसिक तनाव दूर रहता है और मन शांत रहता है। साथ ही व्यापार और कार्य क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होती है। लेखिका-सीमा कुमारी द्वारा
सम्बंधित ख़बरें
आज है ज्येष्ठ पूर्णिमा, शाम को घर में इन स्थानों पर जलाएं दीया, माता लक्ष्मी करेंगी घर में प्रवेश, भरा रहेगा घर का भंडार
आज अंतिम बड़ा मंगल, बजरंगबली को अर्पित करें ये चीज़ें, इन वस्तुओं का करें दान, हनुमान जी हर लेंगे सारे कष्ट और लगाएंगे बेड़ा पार
आज ज्येष्ठ पूर्णिमा और बड़ा मंगल का दुर्लभ शुभ योग, विधिवत पूजा से सभी समस्याओं का होगा नाश, जानिए किनकी पूजा है जरूरी
आज ज्येष्ठ महीने का है आखिरी बड़ा मंगल, जानिए क्या होता हैं हनुमान जी को केसर भात का भोग लगाने का महत्व
विज्ञापन
विज्ञापन
Know about these special remedies for the second budhwa mangal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jun 04, 2024 | 05:03 AM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
Kashigaon Metro Station पर ट्रैफिक संकट, मंत्री सरनाईक का 60 दिन का अल्टीमेटम
Apr 12, 2026 | 11:48 AMNarendra Modi Tweet: पीएम नरेंद्र मोदी ने जताई चिंता, आशा भोसले के जल्द स्वस्थ होने की मांगी दुआ
Apr 12, 2026 | 11:45 AMOTP आया लेकिन सिलेंडर नहीं! श्री गैस एजेंसी पर बड़ा हंगामा, गड़चिरोली में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार
Apr 12, 2026 | 11:43 AMMaharashtra में स्वदेशी नीति को बढ़ावा, सरकारी कार्यों में भारतीय कंपनियों को प्राथमिकता
Apr 12, 2026 | 11:34 AMतुमसर में बड़ी वारदात टली! खापा फाटे पर आधी रात को पुलिस की दबिश, कार से हथियार समेत 4 गिरफ्तार
Apr 12, 2026 | 11:31 AMPope Leo का ट्रंप पर बड़ा तंज: सर्वशक्तिमान होने का भ्रम ही ईरान और इजरायल युद्ध को बढ़ावा दे रहा
Apr 12, 2026 | 11:25 AMदोस्त का मोबाइल मांगा और फिर नहीं लौटी…चंद्रपुर जिले में 24 घंटे में 3 नाबालिग लड़कियां गायब, पुलिस अलर्ट
Apr 12, 2026 | 11:23 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PM
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM














