किचन में इन दो बर्तनों को उल्टा रखना अशुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Kitchen Vastu Tips: व्यक्ति के जीवन में वास्तुशास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में हमारे जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने के कई उपाय बताए गए हैं। ऐसे में घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।
वास्तुशास्त्र में घर की रसोई को बड़ा महत्व दिया गया है। यह न केवल खाना बनाने वाली जगह है, बल्कि इसमें अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी का वास भी होता है। इसलिए घर में सुख शांति और समृद्धि के लिए रसोई से जुड़े वास्तु के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। इन्हें अनदेखा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है, जिससे आपको नकारात्मक प्रभावों का सामना भी करना पड़ सकता है।
अक्सर रसोई में बर्तनों को धोने के बाद लोग उन्हें उल्टा करके रख देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार दो ऐसे बर्तन हैं, जिन्हें कभी भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। माना जाता है ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे सेहत और आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र में इससे जुड़े क्या नियम बताए गए हैं।
किचन में इन दो बर्तनों को उल्टा रखना अशुभ
वास्तुशास्त्र के अनुसार, रसोई में खाना बनाने के बाद बर्तनों को धोकर उन्हें सही तरीके से रखना बहुत जरूरी होता है। नियमों का पालन करने से घर के सदस्य तरक्की करते हैं और धन-धान्य में भी बरकत होती है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि तवा और कड़ाही को कभी भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
वास्तुशास्त्र जानकारों का मानना है कि, तवा और कड़ाही को कभी भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। क्योंकि, ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है और घर में बार बार कलेश की स्थिति भी बनती है। इसके अलावा घर में दरिद्रता का वास होता है, जिससे आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने लगती है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
जानिए क्या है तवा और कड़ाही रखने का सही नियम
वास्तु के अनुसार घर में सुख शांति के लिए रसोई में तवा और कड़ाही को सही तरीके से रखना बेहद जरूरी माना गया है। हमेशा खाना बनाने के बाद तवा और कड़ाही को धोकर सीधा ही रखें। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें की रसोई में रात भर गंदे बर्तन न छोड़ें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसलिए सही नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।