-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- With Tearful Eyes Maa Durga Was Bid Farewell In Gondia City
नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, श्रद्धा – ढोल-ताशे व मातारानी के जयकारे से गूंज उठा शहर
- Written By: आंचल लोखंडे
Gondia Maa Durga Visarjan: नवरात्रोत्सव के 10वें दिन दशहरे को गोंदिया सहित आसपास की दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन किया गया। रजेगांव स्थित बाघ नदी तट पर मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी गई।

नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gondia Navratri News: गोंदिया जिले में मनाए जा रहे नवरात्रोत्सव के 10वें दिन दशहरे को गोंदिया सहित आसपास की दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन किया गया। रजेगांव स्थित बाघ नदी तट पर मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी गई। दशहरे के दिन दिनभर मां के भक्तों में उत्साह देखने मिला। शहर ढोल, ताशे व जयकारों से गूंज उठा था। मां की अंतिम झलक पाने के लिए मुख्य मार्ग पर भक्तों का सैलाब उमड़ा था।
सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर पुलिस बंदोबस्त तैनात रखा गया। देर रात तक मां के जयकारे गूंजते रहे। गोंदिया का नवरात्रि उत्सव विदर्भ में ही नहीं छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में भी प्रसिद्ध है। प्रति वर्षानुसार इस बार भी सभी दुर्गा उत्सव मंडल व श्रद्धालुओं ने उत्साह व शांति के साथ इस उत्सव को मनाया।
श्रद्धालुओं की भारी चहल-पहल
शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थापित की गई दुर्गा की मूर्ति के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी चहल-पहल रही। पंचमी से शहर के सभी मार्गों पर भारी भीड़ रही। अष्टमी के दिन हवन, पूजा पाठ हुआ। वहीं दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन का सिलसिला आरंभ हुआ। गोंदिया शहर व आसपास की दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन हुआ। सुबह से ही दुर्गा उत्सव मंडलों ने विसर्जन रैली की तैयारियां शुरू की थी।
सम्बंधित ख़बरें
Gondia News: ‘मेरी स्कूल, सुंदर स्कूल’ प्रतियोगिता के परिणाम अब तक लंबित, शिक्षकों में बढ़ा असंतोष
मुख्यमंत्री ‘मेरी स्कूल, सुंदर स्कूल’ प्रतियोगिता का परिणाम अब तक लंबित, शिक्षकों में बढ़ी नाराजगी
Gondia News: लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण, सड़क अर्जुनी में विरोध प्रदर्शन
Gondia News: गोंदिया के रावणवाड़ी जिप स्कूल में बेंच की कमी, छात्रों और अभिभावकों का धरना
श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
दिनभर शहर में ढोल ताशे बजते रहे। दुर्गा मंडलों ने आकर्षक झांकियां तैयार की थी। शहर के मुख्य मार्केट सहित अन्य जगह से विसर्जन रैलियां निकली। जो मुख्य मार्ग पर पहुंची। इसके बाद एक के पीछे एक दुर्गा मूर्ति आगे बढ़ती गई। मां के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा था। मां की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं ने रास्ते पर काफी भीड़ की थी। भक्तों का उत्साह चरम पर दिखाई दिया।
ये भी पढ़े: किसानों के लिए 13.43 करोड़ की मदद, प्रति हेक्टेयर 8.5 हजार रुपए की सहायता, 19000 किसान प्रभावित
बाघ नदी पर विसर्जन की व्यवस्था
दोपहर से निकली विसर्जन रैली देर रात तक रजेगांव स्थित बाघ नदी तट पर पहुंची। जहां विधिवत दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन किया गया। बाघ नदी गोंदिया जिले के लिए एक महत्वपूर्ण नदी है। यहां गणेश प्रतिमा, दुर्गा मूर्ति सहित विविध देवी-देवताओं का विसर्जन किया जाता है। भक्तों की भीड़ और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा घाटो के किनारे बेरिकेडस और बिजली की व्यवस्था की गई थी। वहीं असामाजिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल भी बड़ी संख्या में तैनात किए गए थे।
With tearful eyes maa durga was bid farewell in gondia city
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मिशनरी स्कूल में धर्मांतरण का आरोप: प्रमोशन का लालच देकर धर्म बदलने का दबाव, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
Jul 15, 2026 | 08:16 AMNavabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
Jul 15, 2026 | 08:13 AMठाणे होर्डिंग हादसा: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के निर्देश पर मनपा का एक्शन; रोनक एड का लाइसेंस रद्द, FIR दर्ज
Jul 15, 2026 | 08:07 AMLord Ganesha: गणेश जी की कृपा चाहिए? पूजा में चढ़ाएं ये खास फूल, इनसे करें परहेज
Jul 15, 2026 | 08:05 AMरोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
Jul 15, 2026 | 08:01 AMपंजाब को मिलेगी नई ट्रेन और एडवांस रेलवे स्टेशन की सौगात, 8 तस्वीरों में जानें पूरी कहानी
Jul 15, 2026 | 08:00 AMमहबूबा की फरमाइश पर नागपुर का धूम स्टाइल: चोरी की बाइक पर आशिकी का सफर, पुलिस ने 1 घंटे में किया द एंड!
Jul 15, 2026 | 07:58 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














