रवींद्र जडेजा बने 'किंग ऑफ द होम': भारत में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी बने

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में दमदार प्रदर्शन करने पर जडेजा को 'Player of the Match' का अवॉर्ड दिया गया। इस वक्त जडेजा गेंद व बल्ले से टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में अच्छा योगदान दे रहे हैं।
रवींद्र जडेजा बने 'किंग ऑफ द होम' : भारत में टेस्ट मैचों में सबसे ज़्यादा प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी
भारत में टेस्ट मैचों में सबसे ज़्यादा प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी बने रवींद्र जडेजा (फोटो- BCCI)
Published on
Updated on

Ravindra Jadeja Created History: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक नया और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस पहले टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से करारी शिकस्त दी और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मैच में हरफनमौला प्रदर्शन के लिए रवींद्र जडेजा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, और इस पुरस्कार को जीतते ही वह भारत में टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

कुंबले का रिकॉर्ड टूटा, 'सर जडेजा' बने नंबर 1

जडेजा ने इस खिताब को जीतकर भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अनिल कुंबले ने 63 टेस्ट मैचों में 9 बार यह पुरस्कार जीता था। वहीं, रवींद्र जडेजा ने यह असाधारण उपलब्धि केवल 50 टेस्ट मैच खेलकर ही हासिल कर ली है, जो उनकी निरंतरता और मैच-विनिंग क्षमता को दर्शाता है। जडेजा का यह प्रदर्शन उन्हें देश में सबसे अधिक बार मैच का रुख पलटने वाला खिलाड़ी बनाता है।

शानदार प्रदर्शन से मिली जीत

अहमदाबाद टेस्ट में रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन बेहद खास रहा। मैच के दूसरे दिन उन्होंने बल्लेबाजी में शानदार शतक जड़ा, जिसने भारतीय पारी को मजबूत आधार दिया। इसके बाद, वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में उन्होंने गेंद से भी कहर बरपाया और 54 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उनके इस दोहरे प्रदर्शन ने भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।

भारत में टेस्ट मैचों में सबसे ज़्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी पुरुस्कारों की संख्या खेले गए मुकाबले
रवींद्र जडेजा 10 50
अनिल कुंबले 9 63
विराट कोहली 8 55
सचिन तेंदुलकर 8 94
आर. अश्विन 7 65

लेकिन जहां तक भारत के लिए टेस्ट मैचों में सबसे ज़्यादा प्लेयर ऑफ़ द मैच पुरस्कार जीतने की बात है तो यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 200 टेस्ट मैच खेलकर सर्वाधिक 14 बार प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया है।

भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने वाले खिलाड़ी

प्लेयर ऑफ द मैच खिलाड़ी टेस्ट मुकाबलों की संख्या
14 सचिन तेंदुलकर 200 टेस्ट
11 राहुल द्रविड़ 163 टेस्ट
11 रवींद्र जडेजा 86 टेस्ट
10 आर अश्विन 106 टेस्ट
10 विराट कोहली 123 टेस्ट

जडेजा बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में दमदार प्रदर्शन करने पर रवींद्र जडेजा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड दिया गया। इस वक्त जडेजा गेंद और बल्ले दोनों से टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में अच्छा योगदान दे रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया। यही कारण है कि इस वक्त टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट के अलराउंडर खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com