मार्च महीने में इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत(सौ.सोशल मीडिया)
Grahon Ka Mahakumbh : वर्ष का तीसरा महीना मार्च कुछ ही दिनों में आने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मार्च 2025 का महीना ग्रह-गोचर के नजरिए से बहुत ही खास रहने वाला है। क्योंकि इस महीने में एक बड़ी खगोलीय घटना घटने वाली है। आपको बता दें, मार्च महीने में 6 ग्रह मीन राशि में एकसाथ आएंगे।
ज्योतिषयों के अनुसार, राहु और शुक्र मार्च में पहले से ही मीन राशि में होंगे। शनि भी 29 मार्च को इसी राशि में प्रवेश करेंगे। फरवरी में बुध भी मीन राशि में गोचर करेंगे। 14 मार्च से सूर्य भी इसी राशि में होंगे।
28 मार्च को चंद्रमा भी इसी राशि में प्रवेश करेगा। इस तरह 29 मार्च को मीन राशि में 6 ग्रह एकत्रित होंगे। इससे कई शुभ और अशुभ योग बनेंगे। इनमें सबसे अहम भूमिका निभाएंगे शनिदेव। ग्रहों का यह महाकुंभ मकर और कुंभ सहित 5 राशियों के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है। ऐसे में आइए देखते हैं कि इस घटना के बाद किन-किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
ग्रहों के इस महासंयोग से 5 राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है
वृषभ राशि
मार्च में बनने जा रहा ग्रहों का महासंयोग वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है। ग्रहों के महासंयोग का शुभ प्रभाव वृषभ राशि वालों के करियर, स्वास्थ्य, नौकरी और आर्थिक जीवन पर भी देखने को मिलेगा। इस दौरान करियर में जबरदस्त उन्नति देखने को मिल सकती है।
कुंभ राशि
मार्च में बनने जा रहे ग्रहों के महासंयोग से कुंभ राशि वाले जातक के लिए शुभ रहने वाली है। कुंभ राशि के जातक को करियर और कारोबार में लाभ मिल सकता है। नौकरी-पेशा वाले लोगों के लिए शुभ रहने वाली है। नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहे है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, मार्च में बनने जा रहे ग्रहों के महासंयोग से मिथुन राशि वालों का भी अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ नौकरी में इंक्रीमेंट और प्रमोशन मिल सकती है। इस दौरान स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। यदि आपको कोई भूमि भवन से संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
मकर राशि
ग्रहों के महासंयोग से मकर राशि वालों के लिए भी मार्च महीना शुभ बताया जा रहा है। जो लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, उनकी चिंता दूर होगी। इसके अलावा, कर्ज या खर्च से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है। पैसों से जुड़े परेशानियों से राहत मिल सकती है। आपको माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकती है।
महाशिवरात्रि की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
कन्या राशि
ग्रहों के महासंयोग की दृष्टि से मार्च महीना कन्या राशि वालों के लिए भी शुभ रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए योग बनेंगे। व्यापारियों को खूब मुनाफा प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।