- Hindi News »
- India »
- Blo Suicide Due To Sir Work Pressure Gujarat Arvind Vadher Case
जानलेवा SIR! ‘मुझसे नहीं होगा’, नोट लिखकर एक और BLO की सुसाइड; लगातार मौतें सिस्टम पर दाग रहीं सवाल
देश भर में चल रहा SIR का काम अब जानलेवा साबित हो रहा है। काम का दबाव इस कदर बढ़ गया है कि BLO मौत को गले लगाने को मजबूर हो रहे हैं। फिर से झकझोर देने का मामला सामने आया है।
- Written By: सौरभ शर्मा

SIR के खौफ से देशभर में अब तक 8 कर चुके है खुदुकशी (फोटो- सोशल मीडिया)
SIR BLO Suicide Case: देश भर में चल रहा मतदाता सूची सुधार का काम अब जानलेवा साबित हो रहा है। काम का दबाव इस कदर बढ़ गया है कि बूथ लेवल ऑफिसर्स यानी BLO मौत को गले लगाने को मजबूर हो रहे हैं। हाल ही में गुजरात के एक शिक्षक ने काम के बोझ से टूटकर अपनी जान दे दी। मरने से पहले उन्होंने जो लिखा वह किसी को भी झकझोरने के लिए काफी है। यह सिर्फ एक घटना नहीं है, बल्कि देश भर में अब तक आठ ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिन्होंने सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गिर सोमनाथ जिले के कोडिनार तालुका के छारा गांव में शिक्षक अरविंद वाढ़ेर BLO के तौर पर तैनात थे। 40 वर्षीय अरविंद पर SIR यानी स्पेशल समरी रिवीजन का इतना दबाव था कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने पत्नी संगीता और बेटे कृषय से माफी मांगते हुए लिखा कि अब उनसे यह SIR का काम नहीं हो पाएगा। उन्होंने अपने बैग में रखे कागजात स्कूल में जमा कराने की बात लिखी और कहा कि वह थकान और परेशानी के चलते पूरी तरह मजबूर हो चुके हैं और उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है।
देश के कई राज्यों में मातम और गुस्सा
यह खौफनाक सिलसिला सिर्फ गुजरात तक सीमित नहीं है। अरविंद वाढ़ेर की तरह देश के अलग-अलग हिस्सों में बीएलओ भारी तनाव में हैं। राजस्थान के जयपुर में 16 नवंबर को एक सरकारी शिक्षक ने आत्महत्या कर ली, तो वहीं सवाई माधोपुर में काम के तनाव से एक बीएलओ को हार्ट अटैक आ गया। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक बीएलओ ने आत्महत्या की और पूर्व बर्धमान में ब्रेन स्ट्रोक से एक की जान चली गई। केरल के कन्नूर में भी तनाव के चलते एक मौत हुई है। तमिलनाडु के कुंभकोणम में तो एक बुजुर्ग महिला बीएलओ ने काम के बोझ से परेशान होकर 44 गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की।
सम्बंधित ख़बरें
16 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में SIR का ऐलान, पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले बदलेगी वोटर लिस्ट
साबरमती स्टेशन का बदलेगा चेहरा, DRM ने बुलडोजर चलाकर शुरू किया 10 हजार क्षमता वाले होल्डिंग एरिया का काम
बंगाल में ‘खेला’ अभी बाकी है? SIR में कटे जीत-हार की अंतर से ज्यादा नाम, TMC ने सुप्रीम कोर्ट में ठोका दावा
1000 साल में कितनी बार तोड़ा गया सोमनाथ मंदिर, कब-कब और किसने कराया पुनर्निर्माण, जानें मंदिर का पूरा इतिहास
यह भी पढ़ें: अब फ्री में नहीं मिलेंगे प्रशांत किशोर, मुलाकात के लिए देनी होगी फिक्स फीस, जानिये क्या है नई शर्त
शिक्षकों ने किया काम का बहिष्कार
अरविंद वाढ़ेर की मौत के बाद शिक्षक संघों और शिक्षा समुदाय में गहरा आक्रोश है। इस घटना के बाद अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, गुजरात प्रांत ने SIR के तहत शिक्षकों द्वारा की जा रही ऑनलाइन प्रक्रिया का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। संघ अब आगे की रणनीति बना रहा है। अधिकांश मामलों में पीड़ित परिवारों का सीधा आरोप है कि अत्यधिक कार्यभार और मतदाता सूची से जुड़ा भारी दबाव इन मौतों की मुख्य वजह है। प्रशासन के लिए अब यह सोचना जरूरी हो गया है कि आखिर चुनावी काम का यह दबाव और कितनी जान लेगा।
Blo suicide due to sir work pressure gujarat arvind vadher case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Traffic Challan से सावधान, एक क्लिक में खाते से उड़ गए पैसे, ICICI ने जारी किया बड़ा अलर्ट
May 15, 2026 | 03:03 AMAaj Ka Rashifal: मिथुन को मिलेगा दाम्पत्य सुख और वृश्चिक के घर आएगी खुशहाली, जानें अपनी राशि का हाल
May 15, 2026 | 12:30 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार, धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से चटाई धूल
May 14, 2026 | 11:24 PMकेरल में 18 मई को सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, सेंट्रल स्टेडियम में होगा भव्य समारोह
May 14, 2026 | 11:18 PMकोलकाता के डीसीपी शांतनु सिन्हा अरेस्ट, सोना पप्पू सिंडिकेट मामले में ED की कार्रवाई
May 14, 2026 | 11:07 PMपूर्व सांसद आनंद परांजपे की 14 साल बाद शिवसेना में घर वापसी, एनसीपी से दिया इस्तीफा, शिंदे गुट में हुए शामिल
May 14, 2026 | 11:03 PMMP News: पुलिस का ‘तेरा तुझको अर्पण’ अभियान, 1000 से ज्यादा लोगों को वापस मिले उनके खोए हुए फोन
May 14, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM














