होलिका दहन की रात करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Holi ke Upay : 14 मार्च को होली का महापर्व पूरे देशभर में मनाई जा रही है। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होली का महापर्व हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। होली के ठीक एक दिन पहले होलिका दहन मनाई जाती है। इस बार 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन की रात सनातन धर्म में बहुत खास महत्व रखती है।
आपको बता दें, इस दिन श्मशान घाट से लेकर सड़क के चौराहों तक खूब तंत्र-मंत्र होता है। साथ ही यह रात कई तरह के टोटके-उपाय करने के लिए खास होती है। कहा जाता है कि होलिका दहन की रात किए गए उपाय नजरदोष से निजात दिलाते हैं। साथ ही, ये उपाय नौकरी-व्यापार में उन्नति, धन-दौलत दिलाते हैं। ऐसे में आइए जानते है होली दहन की रात किए गए टोटके-उपाय के बारे में-
होलिका दहन की रात करें ये उपाय :
आर्थिक तंगी से निजात
ज्योतिषयों के अनुसार, अगर आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो आपको एक जटा वाला नारियल लेना चाहिए। नारियल ऐसा हो जिसमें पानी भी हो। इसके साथ ही आपको उस नारियल में 10 के सिक्के को 7 बार कलावे से बांध देना है। अब आप नारियल को दोनों को हाथों में लें और फिर उसे होलिका दहन के वक्त अग्नि को अर्पित कर दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से आपकी आर्थिक तंगी से जल्द निजात मिलती है।
बुरी नजर से बचाव
होलिका दहन की रात बुरी नजर से बचाव के लिए गाय के गोबर में जौ, अरसी और कुश मिलाकर छोटा उपला बनाएं और उसे घर के मुख्य दरवाजे पर लटका दें। कहते हैं, ऐसा करने से
बुरी नजर से छुटकारा मिलता है।
नौकरी में बाधाएं होंगी दूर
यदि नौकरी में समस्या आ रही है तो होलिका दहन के दिन एक नारियल अपने सिर से वारें और फिर होलिका की अग्नि में जला दें। ऐसा करने से नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
वास्तु-दोष से मुक्ति के लिए
अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा या वास्तु दोष है, तो होली के अगले दिन स्नान करके अपने इष्टदेव को गुलाल अर्पित करें। साथ ही, घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में इष्टदेव की मूर्ति रखकर पूजा करें। इससे ग्रह दोष और वास्तु दोष समाप्त होंगे और घर में सुख-समृद्धि आएगी।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
बच्चों की पढ़ाई में सुधार के लिए
यदि आपका बच्चा पढ़ाई में कमजोर है, तो होली के दिन उसके द्वारा पान, नारियल और सुपारी का दान करवाएं। इसके बाद उसे होलिका दहन स्थल पर स्थापित करें। इस उपाय से बच्चे की एकाग्रता में वृद्धि होगी और पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी।