वर्धा की 8 में 4 पंचायत समितियों का नेतृत्व करेंगी महिलाएं, लाॅटरी से हुआ आरक्षण का फैसला

Wardha News: वर्धा जिले की 8 पंचायत समितियों के सभापति पदों की लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गइ। 4 समितियों में महिला आरक्षण तय हुआ। अब इन पंचायत समितियों का नेतृत्व महिलाएं करेंगी।
Wardha Panchayat Samiti Election
वर्धा जिले में समद्रपुर पंचायत समिति (फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Wardha Panchayat Samiti Election News: वर्धा जिले की सभी 8 पंचायत समितियों के सभापति पद के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया बुधवार, 1 अक्टूबर को जिलाधिकारी वान्मथी सी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस प्रक्रिया में 8 में से चार पंचायत समितियों में महिला आरक्षण तय हुआ है, जिससे अब इन चार समितियों का नेतृत्व महिलाएं करेंगी।

इस आरक्षण प्रक्रिया के दौरान अपर जिलाधिकारी नरेंद्र फुलझेले और उपजिलाधिकारी (सामान्य) श्रीपती मोरे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। न्यायालय के निर्देशों के बाद प्राप्त सूचनाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जिला परिषद और पंचायत समितियों के आम चुनावों की प्रक्रिया को गति दी जा रही है।

पहले जिला परिषद के गट और पंचायत समितियों के गणों का प्रारंभिक खाका तैयार कर आपत्तियां मांगी गई थीं। इन आपत्तियों पर सुनवाई के बाद अंतिम रचना घोषित की गई। वर्तमान में मतदाता सूची तैयार करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

इसी तर्ज पर बुधवार को समुद्रपुर, आष्टी, हिंगनघाट, कारंजा, देवली, वर्धा, आर्वी और सेलू इन 8 पंचायत समितियों के सभापति पदों के आरक्षण की लॉटरी जिलाधिकारी कार्यालय के सभागृह में निकाली गई। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

इस प्रकार आरक्षण है की स्थिति

समुद्रपुर पंयायत समिति के लिए अनुसूचित जाति (महिला), आष्टी पंयायत समिति के लिए अनुसूचित जनजाति, हिंगनघाट पंयायत समिति के लिए अन्य पिछडा प्रवर्ग (महिला), कारंजा पंयायत समिति के लिए अन्य पिछडा प्रवर्ग, देवली पंयायत समिति के लिए सर्वसाधारण, वर्धा पंयायत समिति के लिए सर्वसाधारण, आर्वी पंयायत समिति के लिए सर्वसाधारण (महिला) व सेलू पंस के लिए सर्वसाधारण (महिला) तय हुआ है।

आरक्षण आते ही इच्छूकों में कही खुशी तो कही गम देखने मिला जैसे ही चुनाव विभाग द्वारा आगे की तिथियां घोषित होंगी, चुनाव संबंधी कार्यों में और अधिक तेजी लाई जाएगी।

जिले में चुनाव की तैयारी जोरों पर

वर्धा में जिला परिषद के 52 गट और 8 पंचायत समितियों के कुल 104 गण हैं। बुधवार को सभापति पद के आरक्षण की लॉटरी के बाद अब प्रत्याशी बनने के इच्छुक लोग सण-त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों में भाग लेकर जनसंपर्क बढ़ाने में लगे हैं। मतदाता सूची तैयार करने के लिए प्रशासन भी विशेष प्रयास कर रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com