- Hindi News »
- Religion »
- Aaj Ka Rashifal 15 January 2026 Horoscope Today In Hindi
Aaj Ka Rashifal 15 January: मेष और सिंह राशि वालों की खुलेगी किस्मत! जानें अपनी राशि का हाल
Today Horoscope 15 Jan 2026: आज गुरुवार को सूर्य का प्रभाव किन राशियों की चमकाने वाला है किस्मत? जानें मेष से लेकर मीन तक किन राशियों को मिलेगा धन लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान।
- Written By: प्रीति शर्मा

आज का राशिफल 15 जनवरी 2026 (डिजाइन फोटो)
Horoscope 15 January 2026: आज 15 जनवरी 2026 का दिन ग्रहों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। जहां कुछ राशियों को धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी वहीं कुछ के लिए सावधानी बरतने की सलाह है। आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ संजीत कुमार मिश्रा जी से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि: नई ऊर्जा और कार्य में गति
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा के संचार वाला रहेगा। आपके जो कार्य काफी समय से रुके हुए थे वे फिर से आरम्भ होंगे। जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। हालांकि व्यापार के क्षेत्र में कोई विशेष लाभ की उम्मीद नहीं है और प्रतिद्वंदी हावी रह सकते हैं। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अनुशासन बनाए रखें खासकर महिला सहकर्मियों से व्यवहार में सावधानी बरतें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: गुलाबी
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope: 4 मार्च को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा ये साल? जानें करियर और सुख-समृद्धि का भविष्य
Aaj Ka Rashifal 04 March 2026: कन्या और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा बुधवार का दिन
Birthday Horoscope 3 March: मेष से मीन राशि तक, किनके खुलेंगे किस्मत के दरवाजे और किन्हें रहना होगा सावधान?
Aaj Ka Rashifal 3 March: मंगलवार को वृषभ और वृश्चिक राशि वालों पर बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
वृष राशि: वैवाहिक सुख और माता-पिता का आशीष
वृष राशि वालों का वैवाहिक जीवन आज अत्यंत सुखमय रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतरीन रहेगा और व्यापार में पत्नी के सहयोग से आपकी स्थिति मजबूत होगी। अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है इसलिए बजट का ध्यान रखें। स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आएगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको सफलता दिलाएगा। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज विशेष लाभ मिलने की संभावना है।
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: नीला
मिथुन राशि: गुप्त शत्रुओं से सावधान
प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है विशेषकर कमजोर विषयों पर ध्यान दें। हालांकि गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है वरना कार्य की गति धीमी हो सकती है। नौकरीपेशा लोग अपनी बुद्धिमानी से कार्यक्षेत्र में धाक जमाएंगे। दोपहर के बाद जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
यह भी पढ़ें:- Grah Gochar 2026: मकर राशि में बनने वाला ‘चतुर्ग्रही योग’ विश्व के लिए वरदान या अभिशाप? जानें भविष्यवाणी
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: फिरोजा
कर्क राशि: प्रेम संबंधों में आएगी मजबूती
कर्क राशि के जातकों के लिए आज प्रेम संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने या लॉन्ग ड्राइव का प्लान बन सकता है। बैंकिंग और शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत लाभकारी है कम मेहनत में भी ज्यादा मुनाफे के योग हैं। चंचल स्वभाव के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। सेहत के लिहाज से पेट संबंधी कुछ समस्या हो सकती है।
लकी नंबर: 3 | लकी कलर: बैंगनी
सिंह राशि: संपत्ति और वाहन सुख का योग
सिंह राशि वालों के लिए आज भूमि या भवन की खरीदारी की योजना सफल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनका उच्चाधिकारियों के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा जिससे पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि की बात चल सकती है। धन लाभ के प्रबल योग हैं। कला और संगीत के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा।
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: भूरा
कन्या राशि: कार्यक्षेत्र में सफलता और साहस
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहजनक रहेगा। नौकरी में आपको पुरानी रुकी हुई जिम्मेदारियों को फिर से शुरू करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी और धन लाभ होगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा और परिवार की जरूरतों के लिए खरीदारी करेंगे। धर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
लकी नंबर: 2 | लकी कलर: आसमानी
तुला राशि: संवाद से बनेंगे बिगड़े काम
तुला राशि वालों को आज अपनी वाणी और संवाद करने के तरीके में सुधार लाना होगा इससे आपके कठिन कार्य भी आसानी से बन जाएंगे। रुके हुए धन की वापसी (बकाया पैसा) होने से आर्थिक चिंता दूर होगी। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और भाई-बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा। नई परियोजनाओं पर कार्य शुरू करने के अवसर मिलेंगे हालांकि स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
लकी नंबर: 7 | लकी कलर: सफेद
वृश्चिक राशि: नेतृत्व क्षमता में होगा विकास
आज आपके ऐश्वर्य में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा। दैनिक कार्य सुचारू रूप से चलेंगे। किसी महिला मित्र या परिजन के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। यदि आप अपनी पत्नी के साथ साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो आज का दिन बड़ा लाभ लेकर आएगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
लकी नंबर: 2 | लकी कलर: क्रीम
धनु राशि: निवेश और आलस से बचें
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। व्यापार में नया निवेश करने से बचें अन्यथा हानि हो सकती है। वाणी का प्रभाव कम रहने के कारण समय पर कार्य पूरा करने में दिक्कत आ सकती है। खर्चों पर लगाम लगाएं। नौकरी में आलस और लापरवाही आपकी छवि बिगाड़ सकती है इसलिए सक्रिय रहें। गलत संगत से दूर रहें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: आसमानी
मकर राशि: शिक्षा और उन्नति के द्वार खुलेंगे
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का है। आपकी संतान शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उन्नति करेगी। समाज में आपकी बातों का प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम प्रसंगों के लिए समय अनुकूल है पार्टनर से विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। वाहन की खरीदारी के भी योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा लेकिन खान-पान पर ध्यान दें क्योंकि पेट संबंधी विकार परेशान कर सकते हैं।
लकी नंबर: 9 | लकी कलर: भूरा
कुंभ राशि: पदोन्नति और राजकीय लाभ
कुंभ राशि वालों के लिए आज राजकीय या सरकारी अटके हुए कार्य पूरे होने का दिन है। व्यापार से जुड़े सरकारी दस्तावेजों को संभाल कर रखें। नौकरीपेशा लोगों विशेषकर मीडिया और डिजिटल क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज बड़ी सफलता मिल सकती है। शाम के समय विलासितापूर्ण जीवन का आनंद लेंगे। हालांकि अपने मन पर नियंत्रण रखें ताकि कोई विवाद न खड़ा हो। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा।
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: हरा
मीन राशि: भाग्य का साथ और मान-सम्मान
मीन राशि के जातकों के लिए आज भाग्य पूरी तरह साथ देगा। आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। हालांकि पारिवारिक संपत्ति को लेकर कुछ विवाद की स्थिति बन सकती है लेकिन फैसला आपके पक्ष में आने की उम्मीद है। व्यापार और नौकरी दोनों ही क्षेत्रों में उन्नति निश्चित है।
लकी नंबर: 7 | लकी कलर: पीला

Aaj ka rashifal 15 january 2026 horoscope today in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राज्यसभा चुनाव: BJP की पहली लिस्ट जारी, महाराष्ट्र पर सस्पेंस बरकरार; क्या नवनीत राणा और तावड़े मारेंगे बाजी?
Mar 04, 2026 | 08:30 AMआज मिलेगा T20 वर्ल्ड कप का पहला फाइनलिस्ट, कोलकाता में होने जा रहा महामुकाबला, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट
Mar 04, 2026 | 08:26 AMखुद तालिबान से पीट रहा पाकिस्तान…लेकिन US-ईरान के बीच ‘शांतिदूत’ बनने का सपना सजा रहे शहबाज, दिया प्रस्ताव
Mar 04, 2026 | 08:25 AMMiddle East Crisis: एयर इंडिया ने 4 मार्च तक रद्द कीं खाड़ी देशों की उड़ानें, इंडिगो का रेस्क्यू शुरू
Mar 04, 2026 | 08:14 AMगेट खुलते ही चल पड़ी लिफ्ट…गुजरात के वलसाड से आया दिल दहलाने वाला VIDEO
Mar 04, 2026 | 08:10 AMHoli 2026: रंग, ऑयली फूड और मस्ती के बाद बॉडी को करें रीसेट, इन 4 डिटॉक्स टिप्स से तुरंत मिलेगा आराम
Mar 04, 2026 | 08:03 AMअली खामेनेई के बेटे मोज्तबा बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर, लग गई मुहर, IRGC के दबाव में लिया गया फैसला
Mar 04, 2026 | 07:58 AMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM














