- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Daily Horoscope 3 March 2026 Tuesday Rashifal In Hindi
Aaj Ka Rashifal 3 March: मंगलवार को वृषभ और वृश्चिक राशि वालों पर बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
Today Horoscope: ज्योतिष के अनुसार हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल हमारे जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालती है। 03 मार्च 2026 मंगलवार के दिन कुछ राशियों के लिए खास अवसर और सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Today Horoscope 3 March: मार्च महीने का यह मंगलवार कई राशियों के लिए शुभ संयोग लेकर आया है। ग्रहों की चाल आज कुछ जातकों को आकस्मिक धन लाभ कराएगी तो कुछ को धैर्य रखने की सलाह देती है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य के अनुसार मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का हाल।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। मन में अस्थिरता का अनुभव होगा, जिसके कारण लेखन और अध्ययन जैसे कार्यों में बाधा आ सकती है। अपने निजी पुरुषार्थ को बनाए रखें और किसी भी अनावश्यक विवाद में पड़ने से बचें। शांति बनाए रखना ही आज आपके हित में है।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपको भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। यदि कोई संपत्ति विवाद चल रहा है, तो उसमें आज सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। राजकीय कार्यों में आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी। सामाजिक दायरे में आपका प्रभाव बढ़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope 15 April: आज है जन्मदिन तो चमकने वाली है किस्मत, जानें किन लोगों को रहना होगा सतर्क
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Birthday Horoscope 14 April: क्या आपकी कुंडली में है राजयोग? जानें कब से शुरू होगा आपका गोल्डन पीरियड!
Aaj Ka Rashifal 14 April: बैसाखी पर इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत! वृश्चिक और मकर की एक गलती पड़ सकती है भारी
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए रुके हुए कार्यों को पूरा करने का समय आ गया है। आपका आत्मविश्वास और मनोबल ऊँचा रहेगा। हालांकि, अति उत्साह में बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। आर्थिक योजनाओं की नई रूपरेखा बनेगी, जो भविष्य में बड़ा लाभ दे सकती है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का पारिवारिक वातावरण बहुत सुखद और अनुकूल रहेगा। आपको समाज में सम्मान और यश की प्राप्ति होगी। विशेषकर विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम है; प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के आसार नजर आ रहे हैं। अपनी मेहनत जारी रखें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। मानसिक सुख और प्रसन्नता बनी रहेगी। मनोरंजन, भ्रमण और आमोद-प्रमोद के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार या निवेश में लाभदायक अवसर हाथ लग सकते हैं। धार्मिक कार्यों में कुछ धन खर्च होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:- Weekly Horoscope 1-7 March: होली और होलाष्टक के बीच कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह? जानें अपना राशिफल
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए संपत्ति और जायजाद से संबंधित कामकाज में सफलता का योग है। व्यवसाय में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का आज समाधान होगा। यदि मन में कोई तनाव है, तो उसे अपने मित्रों के साथ साझा करें; इससे मन हल्का होगा और तनाव कम होगा।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। आपके श्रम और प्रयासों से महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होंगे। कहीं से कोई शुभ संदेश प्राप्त हो सकता है। आज आपको नए वस्त्र या आभूषण मिलने के योग हैं। आपका साहस बना रहेगा और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज रिश्तों में सुधार का दिन है। मतभेद दूर होने से पुराने रिश्ते फिर से मजबूत होंगे। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। हालांकि, कार्यों की अधिकता रहेगी, लेकिन विशिष्ट और प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क आपके लिए भविष्य के द्वार खोलेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों को अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। इच्छित सफलता पाने के लिए योजना बदलकर काम करना लाभदायक रहेगा। आपका आत्मविश्वास आज चरम पर होगा। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है, जो सुखद और आनंददायक रहेगी।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों को आज आलस्य और उदासीनता का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज के प्रति अरुचि दैनिक कार्यों में बाधा डाल सकती है। प्रियजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की आशंका है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक चर्चाओं के लिए दिन सामान्य रहेगा।
कुम्भ राशि (Aquarius)
कुम्भ राशि वालों के लिए आज का दिन प्रगतिशील है। किसी मित्र या सहयोगी की मदद मिलने से आपके व्यापारिक कामकाज की राह आसान हो जाएगी। व्यापार-व्यवसाय में सफलता के योग हैं। मांगलिक कार्यों या शुभ आयोजनों पर खर्च बढ़ सकता है। प्रवास या छोटी यात्रा की संभावना है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज व्यापारिक कार्यों में लगन और उत्साह बना रहेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास आज सफल होंगे। मनोनुकूल कार्य बनने से मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आपका कठिन परिश्रम सार्थक सिद्ध होगा और करियर में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
Daily horoscope 3 march 2026 tuesday rashifal in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित, 10 वी में 73.42% बच्चे पास, बेटियां फिर आगे,12वीं में कुल 76.01% छात्र पास
Apr 15, 2026 | 04:27 PMठाणे को मिलेगी सुपर स्पेशियलिटी सौगात, 900 बेड, छत पर हेलीपैड और आधुनिक सुविधाएं; जानें कब शुरू होगा अस्पताल
Apr 15, 2026 | 04:26 PMराहाता में समता पतसंस्था पर ED की रेड, फर्जी खातों और करोड़ों के लेन-देन की जांच
Apr 15, 2026 | 04:18 PMजंग का अंत करीब? ट्रंप का बड़ा खुलासा- ‘समझौते के लिए छटपटा रहा ईरान’, इस्लामाबाद में होगी महाबैठक!
Apr 15, 2026 | 04:18 PMDale Steyn ने खोला CSK की जीत का राज, इस खिलाड़ी को बताया टीम का टर्निंग पॉइंट
Apr 15, 2026 | 04:17 PMगोवा CM संग फोटो दिखा Smart Village के नाम पर मुंबई के बिजनेसमैन से करोड़ों की ठगी, आरोपी साजिद सय्यद गिरफ्तार
Apr 15, 2026 | 04:07 PMBudh Pradosh Vrat: आज बुध प्रदोष व्रत शाम की पूजा में भूलकर न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत
Apr 15, 2026 | 04:02 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














