- Hindi News »
- Religion »
- %e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%87 %e0%a4%96%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%95 %e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0 %e0%a4%95%e0%a5%8c%e0%a4%a8 %e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8
सबसे खतरनाक अवतार कौन? जानिए क्यों नरसिंह बने भगवान विष्णु का सबसे उग्र रूप
Lord Vishnu Avatar: हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में माना जाता है। उन्होंने समय-समय पर अलग-अलग अवतार लेकर धरती पर धर्म की रक्षा की है। हर अवतार का अपना एक उद्देश्य रहा है।
- Written By: सिमरन सिंह
Narasimha Avatar (Source. Pinterest)
Narasimha Avatar Of Lord Vishnu: हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में माना जाता है। उन्होंने समय-समय पर अलग-अलग अवतार लेकर धरती पर धर्म की रक्षा की है। हर अवतार का अपना एक उद्देश्य रहा है, लेकिन जब बात सबसे खतरनाक या सबसे प्रचंड अवतार की आती है, तो विद्वान एक ही नाम पर सहमत नजर आते हैं नरसिंह अवतार।
क्यों लिया गया नरसिंह अवतार?
नरसिंह अवतार आधा मनुष्य और आधा सिंह का रूप था। यह रूप यूं ही नहीं लिया गया था, बल्कि इसके पीछे एक खास कारण था। असुर राजा हिरण्यकशिपु को ऐसा वरदान मिला था कि वह न दिन में मरेगा, न रात में, न किसी मनुष्य से, न किसी पशु से, न धरती पर, न आकाश में, और न ही किसी अस्त्र या शस्त्र से।
इस वरदान के कारण वह खुद को अजेय मानने लगा और उसने खुद को भगवान घोषित कर दिया। इतना ही नहीं, उसने अपने ही पुत्र प्रह्लाद को भी सताना शुरू कर दिया, क्योंकि वह विष्णु का परम भक्त था।
सम्बंधित ख़बरें
Kedarnath Kund: केदारनाथ के इन दो दिव्य कुंड का जल पीने से मिलेगी जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति
शिव जी के माता-पिता कौन थे? सच जानकर चौंक जाएंगे, लोगो को अक्सर होता है ये कंफ्यूजन
Mulank 8: 8, 17, 26 तारीख़ को जन्में लोग कैसे होते हैं? जानिए उनके जीवन की खासियतें
Skand Shashthi : स्कंद षष्ठी के दिन क्या उपाय करने से बदल सकती है किस्मत, यहां जानिए ज्योतिष उपाय
न दिन, न रात… न अस्त्र, न शस्त्र न्याय का अनोखा तरीका
जब अत्याचार अपनी सीमा पार कर गया, तब भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार धारण किया। उन्होंने हिरण्यकशिपु का वध संध्या समय (न दिन, न रात), चौखट पर (न धरती, न आकाश) और अपने नाखूनों से (न अस्त्र, न शस्त्र) किया। यह घटना सिर्फ एक युद्ध नहीं थी, बल्कि यह संदेश था कि ईश्वर का न्याय किसी भी चालाकी या अहंकार से बड़ा होता है।
नरसिंह का क्रोध क्यों माना जाता है सबसे खतरनाक?
नरसिंह अवतार की खतरनाक छवि सिर्फ उनके भयानक रूप के कारण नहीं है, बल्कि उनके असीम क्रोध के कारण भी है। कहा जाता है कि हिरण्यकशिपु का वध करने के बाद भी उनका क्रोध शांत नहीं हुआ था और देवता तक भयभीत हो गए थे। अंततः भक्त प्रह्लाद की सच्ची भक्ति और समर्पण ने ही भगवान नरसिंह को शांत किया।
ये भी पढ़े: शिव जी के माता-पिता कौन थे? सच जानकर चौंक जाएंगे, लोगो को अक्सर होता है ये कंफ्यूजन
अन्य उग्र अवतार भी कम नहीं
भगवान विष्णु के अन्य अवतार भी अपने-अपने तरीके से प्रचंड माने जाते हैं। परशुराम ने 21 बार अत्याचारी क्षत्रियों का संहार किया, जबकि कल्कि अवतार को भविष्य में अधर्म के पूर्ण विनाश के लिए आना है। फिर भी नरसिंह अवतार सबसे अलग और अप्रत्याशित माना जाता है, क्योंकि यह रूप पूरी तरह न्याय और धर्म की रक्षा के लिए प्रकट हुआ।
सबसे खतरनाक रूप
असल में सबसे खतरनाक वही रूप होता है, जो धर्म की रक्षा के लिए अपनी पूरी शक्ति प्रकट कर दे। इस नजरिए से देखा जाए, तो नरसिंह अवतार न्याय की अग्नि का सबसे प्रचंड प्रतीक है।
%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%87 %e0%a4%96%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%95 %e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0 %e0%a4%95%e0%a5%8c%e0%a4%a8 %e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सबसे खतरनाक अवतार कौन? जानिए क्यों नरसिंह बने भगवान विष्णु का सबसे उग्र रूप
Apr 22, 2026 | 06:30 PMत्रिमूर्ति चौक पर कर्मियों की हुंकार, आश्वासन पूरे न होने से हजारों कर्मी सड़कों पर, कामकाज ठप
Apr 22, 2026 | 06:22 PMवरठी में अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से व्यक्ति की मौत, सैर के दौरान हादसा, वाहन चालक फरार
Apr 22, 2026 | 06:18 PMअब सुबह 7 से 10 बजे तक ही लगेंगी कक्षाएं, भंडारा जिलाधिकारी कुमार ने बदला स्कूलों का समय
Apr 22, 2026 | 06:17 PMउन्होंने पूरे सिस्टम और लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया! सुप्रीम कोर्ट ने I-PAC रेड मामले में ममता को लगाई फटकार
Apr 22, 2026 | 06:15 PMBhandara News: चिखला में बाघ का आतंक गौशाला में घुसकर फिर किया गाय का शिकार
Apr 22, 2026 | 06:14 PMKedarnath Kund: केदारनाथ के इन दो दिव्य कुंड का जल पीने से मिलेगी जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति
Apr 22, 2026 | 06:11 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी को आतंकवादी कहने पर भड़की BJP, कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, खरगे-राहुल पर जमकर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 02:01 PM
राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
Apr 22, 2026 | 01:46 PM
मुंबई में ट्रैफिक जाम देख भड़की महिला, BJP मंत्री गिरीश महाजन को सरेआम कहा ‘गेट आउट’, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 11:31 AM
अखिलेश यादव ने कांग्रेस से मिलाया हाथ! हरियाणा में ये क्या बोल गए सपा प्रमुख, 2027 चुनाव के लिए कर दिया ऐलान
Apr 21, 2026 | 09:52 PM
सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
Apr 21, 2026 | 04:21 PM
ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM












