- Hindi News »
- West Bengal »
- Supreme Court Statement On Mamata Banerjee Ed Raid Ipac Case
उन्होंने पूरे सिस्टम और लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया! सुप्रीम कोर्ट ने I-PAC रेड मामले में ममता को लगाई फटकार
I-PAC ED Raid Case: ईडी की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को लगाई फटकार। अदालत ने आई-पैक रेड में ममता बनर्जी के हस्तक्षेप को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा।
- Written By: सजल रघुवंशी

ममता बनर्जी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Supreme Court On Mamata Banerjee I-PAC ED Raid Case: आई-पैक (I-PAC) के ऑफिस और को-फाउंडर प्रतीक जैन के घर पर ईडी की छापेमारी में दखल देने के आरोपों को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कड़ी फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है। दरअसल, बुधवार को ईडी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह अहम बात कही।
बता दें कि इस मामले में बंगाल की तरफ से वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने कोर्ट से अपील की है कि ईडी का केस संविधान के आर्टिकल 131 के तहत दर्ज होना चाहिए न कि आर्टिकल 32 के तहत। उनका तर्क है कि ईडी अनुच्छेद 32 के तहत याचिका दाखिल नहीं कर सकती है, यह अनुच्छेद मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए है और ईडी कोई व्यक्ति नहीं है इसलिए उसके मौलिक अधिकार नहीं हो सकते।
सुप्रीम कोर्ट ने कही बड़ी बात
एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी ने इस मामले को केंद्र और राज्य के बीच विवाद बताया। हालांकि, जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने उनकी दलील से असहमति जताते हुए सवाल उठाया कि इसका राज्य सरकार के अधिकारों से क्या संबंध है। उन्होंने आगे कहा कि आप ऐसे जांच के बीच में नहीं जा सकते हो। किसी राज्य का मुख्यमंत्री इस तरह छापेमारी में दखल देता है और आप कहते हैं कि यह मूलरूप से राज्य और केंद्र सरकार के बीच विवाद का मामला है।
सम्बंधित ख़बरें
MP के 1.5 लाख शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट का झटका! TET को लेकर कही बड़ी बात; जानें क्या है पूरा मामला
निवेश के नाम पर फर्जीवाड़ा? हाई कोर्ट के आदेश को हल्दीराम ने दी चुनौती, सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
दीदी के घर से बंगाल पर शासन करेंगे सुवेंदु, भवानीपुर से शपथ लेकर अधिकारी ने साफ कर दिया अपना इरादा
Explainer: ममता विरोध में ‘लाल’ हुआ ‘भगवा’! क्या बंगाल में लेफ्ट वोटरों ने लिखी BJP की जीत की पटकथा?
‘उन्होंने पूरे सिस्टम और लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया’
लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस एन.वी. अंजारिया की खंडपीठ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। सुनवाई के दौरान जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने साफ कहा कि यह सेंटर और स्टेट के बीच विवाद का मामला नहीं है। यह तो उस व्यक्ति की ओर से किया गया कृत्य है जो राज्य की सीएम हैं और उन्होंने ऐसा करके पूरे सिस्टम और लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया। सुनवाई के दौरान ईडी का पक्ष रखने के लिए पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने यह भी बताया कि सीएम ममता बनर्जी अपने साथ दस्तावेज भी ले गईं थी।
यह भी पढ़ें: घर में घुसकर की IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, दुष्कर्म की जताई जा रही आशंका; CCTV फुटेज में हुआ बड़ा खुलासा
मेनका गुरुस्वामी की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान?
एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी ने दलील दी कि अनुच्छेद 32 का प्रावधान व्यक्तियों के लिए है, सरकार के लिए नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि इस याचिका में कानून से जुड़े अहम प्रश्न उठाए गए हैं, इसलिए इसे अनुच्छेद 145 के तहत पांच जजों की संविधान पीठ को भेजा जाना चाहिए। इस पर जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने असहमति जताते हुए कहा कि लगभग हर याचिका में कानून से जुड़े सवाल होते हैं यदि इस तर्क को स्वीकार कर लिया जाए, तो हर मामले को बड़ी बेंच के पास भेजना पड़ेगा। वहीं, मेनका गुरुस्वामी ने यह भी बताया कि इसी तरह की एक याचिका प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा कलकत्ता हाईकोर्ट में भी लंबित है।
Supreme court statement on mamata banerjee ed raid ipac case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कौन होगा केरल का अगला मुख्यमंत्री? विधायक दल की बैठक कल, सीएम की रेस में सबसे आगे ये नाम
May 13, 2026 | 10:19 PMJabalpur News: 100 दिन में 25 चोरियां और जीरो खुलासा! पाटन में फूटा जनता का गुस्सा; थाने के बाहर जताया विरोध
May 13, 2026 | 10:11 PMIPL 2026 के बाद BCCI लेगा बड़ा निर्णय, कोचिंग रोल के लिए बालाजी समेत कई अन्य नाम किए गए शॉर्टलिस्ट
May 13, 2026 | 09:58 PMकांग्रेस को बड़ा झटका! मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार की भाजपा में वापसी; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
May 13, 2026 | 09:48 PMACB के शिकंजे में अपर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर , 22,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
May 13, 2026 | 09:47 PMFitkari Water: फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से क्या होता है? फायदे जानकर नहीं करेंगे यकीन
May 13, 2026 | 09:44 PMMP के 1.5 लाख शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट का झटका! TET को लेकर कही बड़ी बात; जानें क्या है पूरा मामला
May 13, 2026 | 09:29 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM













