- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Man Killed In Collision With Uncontrolled Pickup
वरठी में अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से व्यक्ति की मौत, सैर के दौरान हादसा, वाहन चालक फरार
भंडारा राज्य राजमार्ग पर अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से दीपक तिवाडे की दर्दनाक मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Bhandara District: भंडारा राज्य राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पैदल चल रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में गांधी वार्ड वरठी निवासी दीपक मुरलीधर तिवाडे 45 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना बुधवार, 22 अप्रैल, बुधवार की सुबह लगभग 520 बजे सनफ्लैग कंपनी के सामने घटित हुई. मृतक दीपक तिवाडे सनफ्लैग कंपनी में अनुबंध कर्मचारी कांट्रैक्ट वर्कर के रूप में कार्यरत थे.
रोज की तरह आज सुबह भी वे अपनी पत्नी के साथ टहलने निकले थे. घर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर जब वे राज्य राजमार्ग के किनारे सुरक्षित दूरी पर चल रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी इस हादसे में बालबाल बच गईं. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के नागरिक तुरंत मौके पर पहुंचे. सूचना मिलते ही मृतक के बड़े भाई नरेश और सोहम ने घटनास्थल पर पहुंचकर दीपक को तत्काल जिला शासकीय अस्पताल, भंडारा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में गहराया जल संकट, 106 गांव और 238 वाडियों में टैंकरों से जलापूर्ति, करीब 2 लाख लोग प्रभावित
नासिक दौरे पर आएंगे श्रीकांत शिंदे, संगठन मजबूती के लिए पदाधिकारियों की बैठकें
भाईंदर में फिर तेंदुए की दस्तक से सहमे लोग, रिहायशी इलाकों में बढ़ी दहशत
पवनी नगर परिषद बैठक में जलापूर्ति योजना पर विपक्ष का हंगामा, प्रशासन पर अनियमितता के आरोप
घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया है. वरठी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन की तलाश के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं.
Man killed in collision with uncontrolled pickup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
साप्ताहिक राशिफल: 17 मई से अधिक मास का आरंभ, सोने-चांदी की कीमतों में आएगा उछाल; इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
May 17, 2026 | 05:00 AMCar Mileage बढ़ाने के ये आसान तरीके नहीं जानते होंगे आप, पेट्रोल का खर्च होगा कम
May 17, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal: मेष और मकर राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कैसा होगा व्यापार का हाल
May 17, 2026 | 12:15 AMरनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
May 16, 2026 | 11:33 PMउत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
May 16, 2026 | 11:12 PMछत्रपति संभाजीनगर में जलसंकट का तपिश, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, अब 85 टैंकरों के भरोसे शहर की प्यास
May 16, 2026 | 11:03 PMनासिक में गहराया जल संकट, 106 गांव और 238 वाडियों में टैंकरों से जलापूर्ति, करीब 2 लाख लोग प्रभावित
May 16, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM













