- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Tiger Terror In Chikhla In Cowshed
Bhandara News: चिखला में बाघ का आतंक गौशाला में घुसकर फिर किया गाय का शिकार
चिखला में बाघ ने गौशाला में घुसकर गाय का शिकार किया। ग्रामीणों में डर का माहौल, इंसानी जान पर खतरा। पिंजरा लगाने की मांग।

Bhandara News: चिखला इलाके में बाघ की सक्रियता ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है. यहाँ स्थित गौशाला में बाघ ने एक बार फिर धावा बोलकर एक गाय को अपना निवाला बना लिया.
इस घटना के बाद से पूरे परिसर में डर का माहौल व्याप्त है और स्थानीय निवासियों ने अब इंसानी जान पर खतरा होने की आशंका जताई है. महादेव बेलपड़े की अध्यक्षता वाली इस गौशाला में बाघ ने 21 अप्रैल की रात करीब 2 बजे दीवार फांदकर प्रवेश किया. बाघ ने एक गाय का शिकार किया और उसे घसीटकर पास के जंगल में ले गया.
गौरतलब है कि इससे पहले 10 अप्रैल को भी इसी तरह बाघ ने एक गाय को मार डाला था. गौशाला प्रबंधन का कहना है कि अब तक बाघ यहां चार से 5 गायों का शिकार कर चुका है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सुरक्षा का संकट भी खड़ा हो गया है. घटना की जानकारी मिलते ही वन क्षेत्र सहायक संजय शेंडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे.
सम्बंधित ख़बरें
बदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
खरात प्रकरण में रुपाली चाकणकर को गिरफ्तार किया जाए, कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष सव्वालाखे की मांग
ACB के शिकंजे में अपर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर , 22,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भंडारा पुलिस की अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी, विशेष अभियान के तहत हजारों रुपये की शराब जब्त
वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा किया और मवेशी के नुकसान का आकलन किया. हालांकि, वन विभाग की इस कागजी कार्रवाई से ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं. पिंजरा लगाने की मांग पर अड़े ग्रामीण चिखला और आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि बाघ अब निडर होकर बस्ती और गौशाला के भीतर घुस रहा है.
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस हिंसक जानवर को जल्द नहीं पकड़ा गया, तो वह मवेशियों के बाद इंसानों पर भी हमला कर सकता है. क्षेत्र की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग से तत्काल वहां पिंजरा लगाने और बाघ को पकड़कर अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की गई है. फिलहाल बाघ की मौजूदगी के कारण लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं.
Tiger terror in chikhla in cowshed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी की अपील के बाद बढ़ा Work From Home ट्रेंड, घर को ऑफिस बनाने के लिए तुरंत खरीद लें ये 5 जरूरी गैजेट्स
May 14, 2026 | 03:14 AMक्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
May 14, 2026 | 01:13 AMरायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
May 14, 2026 | 12:29 AMMP News: सिवनी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, चाय की टपरी पर 20 हजार की रिश्वत लेते धराया ASI
May 13, 2026 | 11:09 PMUP में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 60 से अधिक लोगों की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें थमीं
May 13, 2026 | 10:58 PMबदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
May 13, 2026 | 10:54 PMछात्रों के लिए राहत या नया सियासी दांव? CM विजय की NEET खत्म करने की मांग से गरमाई राजनीति, जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM













