- Hindi News »
- Religion »
- %e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5 %e0%a4%9c%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be %e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be %e0%a4%95%e0%a5%8c%e0%a4%a8 %e0%a4%a5%e0%a5%87 %e0%a4%b8
शिव जी के माता-पिता कौन थे? सच जानकर चौंक जाएंगे, लोगो को अक्सर होता है ये कंफ्यूजन
Lord Shiva Parents: भगवान शिव को हिंदू धर्म में सबसे प्राचीन और रहस्यमयी देवताओं में माना जाता है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर शिव जी के माता-पिता कौन थे?
- Written By: सिमरन सिंह

Lord Shiv (Source. Pinterest)
Birth of Lord Shiva: भगवान शिव को हिंदू धर्म में सबसे प्राचीन और रहस्यमयी देवताओं में माना जाता है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर शिव जी के माता-पिता कौन थे? क्या उनका भी जन्म हुआ था, जैसे अन्य देवताओं का हुआ? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमें सबसे प्राचीन ग्रंथों वेदों और उपनिषदों की ओर देखना पड़ता है।
वेदों में क्या मिलता है उल्लेख?
चारों वेद ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद हिंदू धर्म के सबसे पुराने ग्रंथ माने जाते हैं। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि इनमें कहीं भी भगवान शिव के माता-पिता या उनके जन्म के बारे में सीधा उल्लेख नहीं मिलता। हालांकि, वेदों में कई ऐसे मंत्र हैं, जिनसे यह संकेत मिलता है कि शिव कोई सामान्य जन्म लेने वाले देवता नहीं हैं, बल्कि एक ऐसी शक्ति हैं जो सृष्टि से भी परे है।
यजुर्वेद का संकेत
यजुर्वेद के श्री रुद्रम में एक प्रसिद्ध मंत्र मिलता है “नमो भूतानां पतये नमो” इसका अर्थ है सभी प्राणियों के स्वामी को नमस्कार। जो संपूर्ण सृष्टि का स्वामी है, उसे सामान्य जन्म लेने वाला नहीं माना जाता।
सम्बंधित ख़बरें
सात्विक जीवन अपनाओ प्रेमानंद महाराज की ये बातें बदल देंगी किस्मत
सीता हरण के दौरान क्या पुष्पक विमान से लटके हुए थे हनुमान? रामायण के सबसे बड़ा रहस्य की जाने सच्चाई
रामायण की ये 5 बातें अपनाएं, जीवन की हर परेशानी का मिलेगा आसान समाधान
हर दुख सहना सीखो, भगवान पाने का ये गुप्त मंत्र बदल देगा आपकी जिंदगी, प्रेमानंद जी महाराज की सीख
ऋग्वेद में विश्वेश्वर का अर्थ
ऋग्वेद (2.33) के रुद्र सूक्त में कहा गया है “नमस्ते अस्तु भगवन् विश्वेश्वराय” अर्थ: हे समस्त विश्व के ईश्वर, आपको नमस्कार। विश्वेश्वर शब्द यह दर्शाता है कि शिव सृष्टि से ऊपर और पहले से मौजूद हैं।
ये भी पढ़े: सात्विक जीवन अपनाओ प्रेमानंद महाराज की ये बातें बदल देंगी किस्मत
सबसे स्पष्ट प्रमाण: श्वेताश्वतर उपनिषद
श्वेताश्वतर उपनिषद, जिसे वेदों का ही भाग माना जाता है, इस विषय पर सबसे स्पष्ट जानकारी देता है “न तस्य कश्चित् जनिता न चाधिपः” अर्थ: न तो उसका कोई जन्म देने वाला है और न ही कोई उसका स्वामी है। यही पंक्ति सबसे मजबूत आधार मानी जाती है यह साबित करने के लिए कि भगवान शिव “अजन्मा” हैं।
तो क्या है अंतिम निष्कर्ष?
अगर शास्त्रों के आधार पर देखा जाए, तो भगवान शिव का कोई जन्म नहीं हुआ और न ही उनके माता-पिता का कोई उल्लेख मिलता है। वे सृष्टि के आरंभ से पहले से मौजूद एक अनंत और असीम शक्ति हैं। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि भगवान शिव अजन्मा हैं, और जब जन्म ही नहीं हुआ, तो माता-पिता का सवाल भी नहीं उठता।
%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5 %e0%a4%9c%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be %e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be %e0%a4%95%e0%a5%8c%e0%a4%a8 %e0%a4%a5%e0%a5%87 %e0%a4%b8
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिव जी के माता-पिता कौन थे? सच जानकर चौंक जाएंगे, लोगो को अक्सर होता है ये कंफ्यूजन
Apr 22, 2026 | 06:07 PMकुंभ फंड पर हंगामे के बाद महापौर की सीधी दस्तक, मुख्यमंत्री से मांगा बकाया और बड़ा पैकेज
Apr 22, 2026 | 05:55 PM‘TMC के गुंडे इस पवित्र भूमि को लूट रहे…’, ममता सरकार पर जमकर गरजे ‘योगी बाबा’, दिया बड़ा चुनावी संदेश
Apr 22, 2026 | 05:52 PMपाकिस्तान क्रिकेट को फिर होना पड़ा शर्मसार, T20 WC 2026 के दौरान मोहम्मद नवाज की काली करतूत आई सामने
Apr 22, 2026 | 05:49 PM15 दिनों के अंदर मांगो पर समाधान निकाले, अन्यथा करेंगे भूख हड़ताल, तुमसर नप सेवानिवृत्त कर्मियों ने दी चेतावनी
Apr 22, 2026 | 05:43 PMकैप्टन खरात कांड: प्रसिद्ध व्यवसायी से SIT की पूछताछ, आलीशान होटल और मोबाइल चैटिंग ने खोली पोल
Apr 22, 2026 | 05:40 PMLenskart विवाद पर भड़के नितेश राणे, बोले- कॉर्पोरेट में हिजाब-बुर्का मंजूर तो तिलक-बिंदी पर रोक क्यों?
Apr 22, 2026 | 05:40 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी को आतंकवादी कहने पर भड़की BJP, कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, खरगे-राहुल पर जमकर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 02:01 PM
राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
Apr 22, 2026 | 01:46 PM
मुंबई में ट्रैफिक जाम देख भड़की महिला, BJP मंत्री गिरीश महाजन को सरेआम कहा ‘गेट आउट’, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 11:31 AM
अखिलेश यादव ने कांग्रेस से मिलाया हाथ! हरियाणा में ये क्या बोल गए सपा प्रमुख, 2027 चुनाव के लिए कर दिया ऐलान
Apr 21, 2026 | 09:52 PM
सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
Apr 21, 2026 | 04:21 PM
ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM














