- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Silence In Offices Employees Roar At Trimurti Chowk
त्रिमूर्ति चौक पर कर्मियों की हुंकार, आश्वासन पूरे न होने से हजारों कर्मी सड़कों पर, कामकाज ठप
राज्य सरकारी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण त्रिमूर्ति चौक पर हजारों कर्मी एकत्रित हुए हैं, कामकाज पूरी तरह ठप है।

Bhandara District: राज्य सरकारी कर्मचारी मध्यवर्ती संगठन और विभिन्न समन्वय समितियों के आह्वान पर शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन भी जिले में प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह चरमरा रहा.
बुधवार, 22 अप्रैल को सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा और कर्मचारी अपनी कुर्सियां छोड़कर त्रिमूर्ति चौक स्थित आंदोलन के मंडप में डटे रहे. इस बेमियादी हड़ताल के कारण राजस्व, जिप, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित लगभग सभी विभागों का कामकाज ठप हो गया है, जिससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
आंदोलनकारियों का आरोप है कि प्रदेश की नई गठबंधन सरकार को सत्ता में आए 13 महीने बीत चुके हैं, लेकिन कर्मचारियों की लंबित मांगों पर केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं. मार्च 2025 से चल रहे विभिन्न आंदोलनों के बाद सरकार ने 15 दिनों के भीतर चर्चा कर समाधान निकालने का वादा किया था, जो अब तक अधूरा है.
सम्बंधित ख़बरें
विदर्भ में कुदरत का ‘लॉकडाउन’, पारा 46°C के पार, मौसम विभाग ने भी जारी किया रेड अलर्ट
‘BMC का 100-डे रिपोर्ट कार्ड’, 21-सूत्रीय एजेंडे से टूटा ठेकेदारों का ‘कार्टेल’, जनता के बचे 1,000 करोड़
किसानों के लिए फडणवीस सरकार के दो बड़े फैसले; जून में माफ होगा कर्ज, फसल लोन के लिए अब ‘सिबिल’ की जरूरत नहीं
बच्चों को चलती बस में छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई निर्दयी मां, मासूमों के जेब में मिली चिट्ठी देख भड़के लोग
1 मार्च 2024 से संशोधित राष्ट्रीय पेंशन योजना लागू की गई, लेकिन इस दौरान सेवानिवृत्त हुए हजारों कर्मचारियों को अब तक प्रोविजनल पेंशन तक नहीं मिली है, जिससे बुजुर्ग सेवानिवृत्त कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. संविदा कर्मचारियों को नियमित करेंहड़ताली कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 1 नवंबर 2005 के बाद अनुकंपा के आधार पर नियुक्त कर्मचारियों को केंद्र की तर्ज पर पुरानी पेंशन योजना का विकल्प देना शामिल है.
इसके अलावा, राज्य में रिक्त पड़े हजारों पदों पर तत्काल स्थाई भर्ती करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और वाहन चालकों की भर्ती पर लगी पाबंदी हटाने तथा पिछले 10 वर्षों से कार्यरत संविदा कॉन्ट्रैक्ट व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग जोरशोर से उठाई जा रही है.
आगे और तीव्र आंदोलन करने की चेतावनीबुधवार सुबह 1130 बजे से ही जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारी और शिक्षक अपनेअपने संगठनों के बैनर तले त्रिमूर्ति चौक पर एकत्र होने लगे. पेंशन हमारे हक की, नहीं किसी के बाप की और जो हमसे टकराएगा, चूरचूर हो जाएगा जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा.
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामभाऊ येवले, दिलीप रोडके, सुनील मदारकर, एम.बी. भोयर, निमिष गेडाम, अर्चना देशमुख, कल्पना पथ्थे, विशाल तायडे, श्याम राठोड, संजय पडोले सहित हजारों की संख्या में कर्मचारी, शिक्षक और सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित थे. कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें ठोस रूप से पूरी नहीं होती, आंदोलन और उग्र किया जाएगा.
Silence in offices employees roar at trimurti chowk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 May 2026: वृश्चिक और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, मीन और मिथुन राशि वाले रहें सावधान
May 22, 2026 | 12:10 AMCSIR CEERI Vacancy 2026: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, तकनीकी पदों पर निकली बंपर भर्तियां
May 21, 2026 | 11:16 PMGT vs CSK: गुजरात टाइटंस ने 89 रनों से जीता मुकाबला, 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 से हुई बाहर
May 21, 2026 | 11:11 PMDollar vs Yuan: अमेरिकी डॉलर पर भारी पड़ी चीनी करेंसी, 3 साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा ‘युआन’
May 21, 2026 | 11:02 PMAam Panna Recipe: गर्मी के मौसम में लू से बचाव करेगा दादी-नानी की रेसिपी वाला आम पन्ना, जानिए बनाने का तरीका
May 21, 2026 | 11:00 PMधार भोजशाला मामला: हाईकोर्ट के फैसले से नाखुश मुस्लिम पक्ष पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, इस आधार पर दायर की याचिका
May 21, 2026 | 10:58 PMहाईकोर्ट के आदेश के बाद धार भोजशाला में पहला शुक्रवार; प्रशासन अलर्ट; 1500 पुलिसकर्मी तैनात
May 21, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM














